अनिल कपूर के बर्थडे बैश में बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी के एक्स BF शिखर पहाड़िया संग दिए पोज

हाल ही में, एक्टर अनिल कपूर ने अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

अनिल कपूर के बर्थडे बैश में बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी के एक्स BF शिखर पहाड़िया संग दिए पोज

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कल यानी 24 दिसंबर 2022 को बेहद धूमधाम से अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने एक बेहद शानदार पार्टी भी आयोजित की थी, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। अनिल कपूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें पूरे कपूर फैमिली मेंबर्स को देखा जा सकता है। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर, बेटे हर्षवर्धन कपूर से लेकर भतीजियों जान्हवी कपूर, खुशी कपूर तक, सभी एवरग्रीन एक्टर के बर्थडे में शामिल हुए थे।

Anil Kapoor birthday bash

अनिल कपूर ऑल-ब्लैक लुक में आए नजर

वायरल हो रही तस्वीरों में अनिल कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। एक्टर के चेहरे पर जन्मदिन की खुशी साफ नजर आ रही थी। 66 की उम्र में भी एक्टर के चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ था।

Anil Kapoor birthday bash

अनिल कपूर ने पैपराजी संग सेलिब्रेट किया बर्थडे

अनिल कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ भी सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में अनिल अपने घर के बाहर मीडिया के साथ दो केक कट करते नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए ये तस्वीरें।

Anil Kapoor birthday bash

बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर संग दिए पोज

अनिल कपूर के भाई व फिल्म मेकर बोनी कपूर भी इस पार्टी में नजर आए। बोनी कपूर ने पार्टी के लिए वाइन कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, कुछ तस्वीरों में बोनी कपूर अपनी बेटी जान्हवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पाहड़िया संग पोज देते भी नजर आ रहे थे। जी हां, इस पार्टी में जान्हवी कपूर के साथ शिखर पाहड़िया भी शामिल हुए थे।

Anil Kapoor birthday bash

फराह खान-नीतू कपूर भी पार्टी में हुई थीं शामिल

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी ब्लैक ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इस ड्रेस में नीतू कपूर बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, नीतू के साथ-साथ फराह खान भी इस पार्टी में पहुंची थीं। एक तस्वीर में जैकी श्रॉफ, फराह खान और अनिल कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं।

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

सोनम कपूर से लेकर जान्हवी कपूर तक हुईं शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी अपने चाचा अनिल कपूर की पार्टी में शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। जान्हवी कपूर अपने इस लुक काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जान्हवी के साथ-साथ खुशी कपूर, अंशुला कपूर, सोनम कपूर, अनिल कपूर की मां और पत्नी सुनीता कपूर से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने इस पार्टी में शिरकत की थी। आप भी देखिए ये तस्वीरें।

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

Anil Kapoor birthday bash

खैर, हम भी अनिल कपूर को उनके जन्मदिन की ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको अनिल के बर्थडे बैश की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.