बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा- 'मेरा दिल'

हाल ही में, फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

बोनी कपूर ने दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ थ्रोबैक फोटो की शेयर, लिखा- 'मेरा दिल'

मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor), हाल ही में इंस्टाग्राम से जुड़े हैं और सक्रिय रूप से अपने प्यारे परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में बोनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

Boney Kapoor With Late Wife Sridevi

पहले तो ये जान लीजिए कि, बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना शौरी कपूर से पहली शादी की थी। शादी के बाद मोना को दो बच्चे हुए, जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी कपूर हमेशा के लिए अलग हो गए और दोनों ने तलाक ले लिया था। बोनी कपूर ने एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ साल 1996 में शादी रचा ली। श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। दुर्भाग्य से 24 फरवरी 2018 को दुबई में एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने के बाद श्रीदेवी की मृत्यु हो गई थी।

(ये भी पढ़ें- श्रीदेवी की लव लाइफ: बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की सहेली से 'सौतन' तक का सफर रहा ऐसा)

Boney Kapoor With Late Wife Sridevi

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, बोनी कपूर ने 17 दिसंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस फोटो में श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर को साइड से हग की हुई हैं और वो अपने विंटर लुक में काफी स्टनिंग लग रही हैं। बोनी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कई सारे दिल की इमोजी के साथ कैप्शन में "मेरा दिल" लिखा है।

Boney Kapoor With Late Wife Sridevi

इससे पहले, बोनी ने अपने पूरे परिवार की एक और तस्वीर पोस्ट की थी और इसे कैप्शन दिया था, "मेरी ताकत।"

Boney Kapoor With His Family

(ये भी पढ़ें- जब शादीशुदा बोनी कपूर को श्रीदेवी से हुआ था प्यार, एक्स वाइफ के सामने ऐसे किया था इजहार)

बोनी कपूर अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी, जिसमें सभी कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा था, "मेरी संपत्ति।"

Boney Kapoor With His Children

(ये भी पढ़ें- ज​ब श्रीदेवी के प्यार में 'पागल' होकर बोनी कपूर ने छोड़ दिया था पहली पत्नी और बच्चों का साथ)

फिलहाल, बोनी कपूर ने इंस्टा पर एक्टिव होते ही अपने प्यारे सदस्यों की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को खुश कर दिया है। वैसे, श्रीदेवी संग उनकी थ्रोबैक फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- बोनी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.