रणबीर कपूर के विवादः पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग सिगरेट पीने से रिश्ते में धोखे तक, रहे खबरों में

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब तक वह कई विवादों में भी रह चुके हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

रणबीर कपूर के विवादः पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग सिगरेट पीने से रिश्ते में धोखे तक, रहे खबरों में

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने विवादित बयान को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर, वो अक्सर लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। आज हम यहां आपको रणबीर कपूर के 5 सबसे बड़े विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर का 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा विवाद

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने गए थे, लेकिन यहां विरोध प्रदर्शन की वजह से वो दर्शन नहीं कर पाए। दरअसल, रणबीर कपूर के 11 साल पुराने 'बीफ' वाले बयान को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है, जिस कारण उनका विरोध हो रहा है, इसलिए एक्टर को मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया और विरोध प्रदर्शन किया गया था।

Ranbir Kapoor

(ये भी पढ़ें : कृष्णा मुखर्जी ने अपनी इंगेजमेंट पर की बात, मंगेतर को बताया- 'मोस्ट लविंग एंड केयरिंग')

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ रणबीर कपूर की स्मोकिंग करते हुए फोटो 

साल 2017 में रणबीर कपूर तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ स्मोकिंग करते हुए देखा गया था। दोनों को न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर चिल करते हुए स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीर उन दिनों खूब वायरल हुई थी। इसे लेकर एक्टर की काफी आलोचना भी गई थी।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर ने रिलेशनशिप में दिया कई बार धोखा 

रणबीर कपूर कई बार मीडिया के सामने ये कबूल कर चुके हैं कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप में धोखे दिए हैं। साल 2009 में रणबीर और दीपिका के रास्ते जब अलग हुए थे, तब अटकलें लगाई जा रही थीं कि रणबीर ने कैटरीना कैफ के लिए दीपिका को छोड़ दिया था। अपने एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि मैच्योरिटी और एक्सपीरिएंस न होने के कारण उन्होंने रिश्ते में धोखा दिया था।

Ranbir Kapoor

(ये भी पढ़ें : सारा अली खान और शुभमन गिल की डेटिंग रूमर्स के बीच क्रिकेटर के दोस्त ने दिया बड़ा संकेत)

जब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को कहा था 'फैलोड' 

बीते दिनों रणबीर कपूर विवादों में तब आए थे, जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया भट्ट के बेबी बंप को देखते हुए उनका मज़ाक बनाया था, जिसमें उन्होंने आलिया को 'फैलोड' कहा था। उनकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने बॉडी शेमिंग माना था, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। हालांकि, रणबीर ने बाद में इसके लिए माफी मांगते हुए कहा था, ''मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं। मुझे लगता है कि यह एक मजाक है, लेकिन यह मजाकिया नहीं निकला। अगर मैंने किसी को तकलीफ दी हो, तो मैं वास्तव में माफी मांगना चाहता हूं। यह मेरा इरादा नहीं था। मैंने इसके बारे में आलिया से बात की और वह वास्तव में इस पर हंस पड़ीं और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो मुझे खेद है।"

Ranbir Kapoor

बता दें कि, आज यानी 9 सिंतबर 2022 को बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आखिरकार रिलीज हो गई है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ स्टार नागार्जुन अक्किनेनी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

Ranbir Kapoor

(ये भी पढ़ें- सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, एलिमिनी के तौर पर पत्नी को मिले इतने रुपए)

फिलहाल, आप रणबीर कपूर से जुड़े इन विवादों पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.