इस दुल्हन ने अपनी संगीत सेरेमनी में जमकर किया डांस, आउटफिट से लेकर डेकोरेशन तक सब कुछ था परफेक्ट

आइए आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपनी संगीत सेरेमनी में जमकर डांस किया था।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी संगीत सेरेमनी में जमकर किया डांस, आउटफिट से लेकर डेकोरेशन तक सब कुछ था परफेक्ट

वो दिन गए, जब दुल्हनें शर्मीली होती थीं और अपनी शादी के दिन अपनी सीट पर चुपचाप बैठी रहती थीं। लेकिन आज की दुल्हनें कुछ अलग हैं, वो समाज की सोच की परवाह न करते हुए अपनी शादी को पूरी तरीके से एन्जॉय करती हैं और दोस्तों के साथ डीजे पर जमकर मस्ती भी करती हैं। दुल्हनें ये साबित करती हैं, सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी अपनी शादी में धमाल मचा सकती हैं।

gagan bassi wedding

आज के समय में दुल्हनें अपनी शादी को जिंदगी भर के लिए एक यादगार पल बनाना चाहती हैं। अपने वेडिंग डे पर हर एक चीज यादगार बनाने के लिए वो शादी की पूरी प्लानिंग भी करती हैं। इसके साथ ही वो अपनी शादी के दिन अपने आउटफिट से लेकर डेकोर तक किसी भी चीज में कंप्रोमाइज नहीं करना चाहती हैं। तो आइए आपको हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' गगन बस्सी से मिलवाते हैं, जो अपनी शादी और उससे जुड़े हर फंक्शन में फुल स्वैग में नजर आई थीं।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना यूनिक पेस्टल-यूनिकॉर्न लहंगा, रंग-बिरंगे गजरे ने बढ़ाई शोभा)

गगन बस्सी की संगीत सेरेमनी

gagan bassi sangeet ceremony

 हमारी दुल्हन, गगन बस्सी टोरंटो की एक बिजनेसवुमन हैं, जिनका एक खुद का इंस्टाग्राम पेज ‘Bridge and Bardot’ है और इसके जरिए वो महिलाओं के कपड़े बेचती हैं। गगन ने अपनी संगीत सेरेमनी की कई खूबसूरत तस्वीरें इस पेज पर शेयर की हैं, जिसमें वो पिंक लहंगे में नजर आ रही हैं। दोस्तों के साथ एक हाथ में वाइन लेकर डांस करते हुए फोटोज में गगन की खुशी साफ देखी जा सकती है। उनके कई सारे वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें वो दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर डांस करते हुए और शराब पीते हुए दिखाई दे रही हैं। ये सभी फोटोज और वीडियोज काफी मजेदार हैं।

gagan bassi sangeet ceremony

बिंदास लेडी गगन ने अपने जीवन के प्यार सिमरन सिंह से शादी रचाई थी और उन्होंने अपने वेडिंग फंक्शन से जुड़ी हर एक सेरेमनी की फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। संगीत के लिए उन्होंने नेट दुपट्टे, ग्लैमरस ब्लाउज और सेम कलर की स्कर्ट के साथ लहंगा पहना था। गगन का आउटफिट मेहा भार्गव ने स्टाइल किया था, जो नई दिल्ली में ‘Styl।inc’ कंपनी की मालकिन हैं और दुनिया भर की दुल्हनों के कपड़े डिज़ाइन करती हैं। हैरानी की बात ये है कि, विदेश में रहने के बावजूद गगन ने अपनी वेडिंग ड्रेस और ज्वेलरी की शॉपिंग भारत से वर्चुअली की है। उनकी मेहा से रोज सुबह 6 बजे बात होती थी और उनके कर्मचारियों ने गगन को अपने लिए सही आउटफिट चुनने में मदद की थी। उनकी कस्टमाइजेशन से लेकर फिटिंग और स्टाइलिंग तक, मेहा ने हर एक चीज का ध्यान रखा था।

(ये भी पढ़ें: इस मुस्लिम दुल्हन को निकाह के बाद शौहर ने भेजा प्यारा मैसेज, पढ़कर हर किसी को होगा फक्र)

दुल्हन की संगीत सेरेमनी का लुक

gagan bassi sangeet ceremony

चमकदार पिंक लहंगे और स्टाइलिश स्ट्रैप ब्लाउज में सजीं गगन ने अपनी स्कर्ट में लगे पिंक टैजल्स से लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया था और इसके साथ वो पिंक नेट का दुपट्टा खूबसूरत तरीके से कैरी करती नजर आई थीं। उन्होंने अपने लुक को हल्के नीले कलर के मोतियों से जड़े सोने के कुंदन नेकलेस, एक गोल लाल बिंदी और एक नोज पिन से निखारा था। इसके साथ ही, दुल्हन का लुक उनके ढीले बंधे हुए बालों में गोल्डन कलर की हेयर एक्सेसरी से कंप्लीट किया गया था। गगन ने इसके साथ नैचुरल मेकअप और लाइट पिंक कलर का लिप शेड लगाया था। ऐसा लग रहा था कि, डिज़ाइनर सीमा गुजराल और मेकअप आर्टिस्ट मेलानी वाइगर ने दुल्हन पर उनकी संगीत सेरेमनी में जादू कर दिया है।

gagan bassi sangeet ceremony

इसके साथ ही, संगीत की डेकोरेशन पंजाबी वेडिंग की तरह की गई थी और ये इतनी असली दिख रही थी कि, इसे देखकर ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि, सेरेमनी कनाडा के टोरंटो में हो रही है। डेकोर के आइटम्स में गगन के नाम का एक ट्रैक्टर, छातों और फूलों से सजा एक रिक्शा, फूलों के कई सारे डेकोरेट किये हुए पीस व अनगिनत कलरफुल छाते शामिल थे। इसके अलावा, एक ‘G’ लेटर की शेप में ‘Gagan’s Maiyan’ लिखा हुआ बड़ा कांच का पीस और पंजाबी में पीले फूलों से ‘मेहंदी’ लिखा हुआ ग्रीन बैकग्राउंड डेकोर में चार-चांद लगा रहा था। पूरे वेन्यू को फूलों और शाही फर्नीचर से सजाया गया था।

(ये भी पढ़ें: इस सब्यसाची दुल्हन ने फ्लॉन्ट किया अपना कलरफुल लहंगा, मल्टीकलर्ड गजरे ने खींचा सबका ध्यान)

gagan bassi sangeet ceremony

दुल्हन की प्राइवेट शादी

अपनी शादी के दिन, दोनों दूल्हा और दुल्हन लाल कलर के आउटफिट में कमाल के लग रहे थे। जहां दूल्हे राजा लाल शेरवानी और लाल पगड़ी में जच रहे थे। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन तलवार, कई गोल्डन चेन और एक लाल स्टोल से कंप्लीट किया था। वहीं, दुल्हन ने फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ डिज़ाइन किया हुआ लहंगा पहना था, जिसे मेहा ने स्टाइल किया था। परफेक्ट मेकअप और गोल्डन आईशैडो के साथ, दुल्हन ने गोल्डन और ग्रीन ज्वेलरी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को दोनों हाथों में गोल्डन कलीरों और गोल्डन हाथफूलों से निखारा था। दिलचस्प बात ये है कि, दुल्हन ने अपनी नानी अजीत कौर को ट्रिब्यूट देने के लिए उनके सिग्नेचर की कढ़ाई अपने शादी के दुपट्टे में कराई थी।  

gagan bassi wedding

पंजाबी कपल ने खूबसूरत तरीके से सजे हुए शादी के वेन्यू में लावन फेरे लिए थे। शादी में पेस्टल कलर के फूलों के साथ मिनिमल डेकोरेशन की गई थी। साथ ही दुल्हन की सभी दोस्तों ने इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना था।

gagan bassi sangeet ceremony

gagan bassi wedding

फिलहाल, ये तो साफ है कि कपल ने अपनी शादी को एक खूबसूरत सपने की तरह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तो आपको इस शादी की सबसे खास चीज क्या लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- gagan.k.bassi)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.