दुल्हन ने पहना गोटा-पट्टी से सजा तरुण तहिलियानी का लहंगा-चोली, हीरे-पन्ना के हार ने बढ़ाई सुंदरता

हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से एक सुंदर पेस्टल पीच कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दुल्हन ने पहना गोटा-पट्टी से सजा तरुण तहिलियानी का लहंगा-चोली, हीरे-पन्ना के हार ने बढ़ाई सुंदरता

शादी दूल्हा और दुल्हन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होती है और यह उनके जीवन के बाकी हिस्सों के लिए बहुत सारी जिम्मेदारियां लेकर आती है, लेकिन इसकी शुरुआत उनके बड़े दिन के साथ होती है। एक दुल्हन को सबसे अच्छी दिखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। सबसे अच्छे डिजाइनर लहंगे, परफेक्ट मैचिंग ज्वेलरी, मेकअप आर्टिस्ट समेत हर छोटी-छोटी सी डिटेल का एक दुल्हन खास ख्याल रखती है।

Bride Noor Gupta

भले ही ऐसी दुल्हनें हैं, जो अभी भी अपनी वेडिंग के लिए लाल रंग का जोड़ा चुनती हैं, लेकिन कुछ दुल्हनें ऐसी भी हैं, जो लाइमलाइट हासिल करने के लिए कुछ हटकर कोशिश कर रही हैं। हर लड़की का सपना होता है कि, वह अपनी शादी के लिए डिजाइनर ड्रेसेस पहने, इसके लिए फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी की दुल्हन बनने से बेहतर और क्या हो सकता है। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी तरुण तहिलियानी की दुल्हन बनना चुना और अपनी शादी के दिन को खास बनाया।

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल)

Bride Noor Gupta

मिलिए ‘हमारी ब्राइड ऑफ द वीक’ नूर गुप्ता से, जिन्होंने अपने ‘सपनों के आदमी’ शान चोपड़ा से एक ड्रीम वेडिंग की। दुल्हन ने लोकप्रिय फैशन डिजाइनरों में से एक तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से अपना वेडिंग आउटफिट चुना था। उन्होंने शादी में एक सुंदर पेस्टल पीच कलर की लहंगा-चोली पहनी थी, जिसमें सीक्विन के साथ-साथ धागे की कढ़ाई की गई थी। लहंगे के किनारे पर चौड़ा गोटा-पट्टी वर्क था, जो लुक को और भी बढ़ा रहा था। उन्होंने अपने लुक को ड्यूल दुपट्टे से पूरा किया था। एक दुपट्टे में हेमलाइन पर मोती-डिजाइन थी, जिसे उनके कंधे पर बड़े करीने से पिन किया गया था। जबकि, दूसरा उन्होंने अपने सिर पर टिकाया था, जिसमें एक स्कैलप्ड बॉर्डर था।

Bride Noor Gupta

दुल्हन ने अपनी शादी के लिए एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक चुना था। उन्होंने डायमंड और पन्ना से सजी चोकर नेकपीस, वाटरफॉल नेकलेस और पैस्ले पैटर्न वाले डायमंड और पन्ना जड़े हार के साथ अपने लुक को एक्सेसराइज़ किया था। उन्होंने इसे मैचिंग इयररिंग्स, एक स्लीक मांग टीका और एक सिंपल नथ के साथ पूरा किया था। जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह था गुलाबी रंग का चूड़ा और सुनहरा कलीरा, जिसने उनके पूरे लुक में

चार-चांद लगा दिए थे।

 

Bride Noor Gupta

नूर गुप्ता ने अपना मेकअप मिनिमल रखा था। दुल्हन ने अपने लुक को एक हल्के फाउंडेशन, डिफाइंड आईब्रोज, माउव-ब्राउन स्मोकी आईज, ब्लश और हाइलाइट किए गए गाल व चमकदार गुलाबी लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। अपने बालों के लिए उन्होंने टॉप बन को चुना था और इसे सफेद फूलों के कार्नेशन्स से सजाया था।

Bride Noor Gupta

वहीं, दूल्हे शान भी अपनी दुल्हन के साथ खूब जच रहे थे। उन्होंने एक हल्के नीले रंग की शेरवानी पहनी थी और अपने आनंद कारज समारोह के लिए पगड़ी और तलवार के साथ अपने लुक को पूरा किया था। कपल अपने पेस्टल रंग के आउटफिट में एक साथ बेहद प्यारा लग रहा था।

Bride Noor Gupta with groom

Bride Noor Gupta with groom

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ब्लश पिंक लहंगे में लगीं राजकुमारी, रिसेप्शन लुक भी था शानदार)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का वेडिंग लुक काफी अट्रैक्टिव लगा। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.