इस दुल्हन ने अपनी एंट्री के समय किया जमकर डांस, पेस्टल लहंगे और यूनिक चूड़े में आई थीं नजर

आइए आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिसने अपनी शादी में पेस्टल लहंगे से मैचिंग यूनिक चूड़ा पहना था।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी एंट्री के समय किया जमकर डांस, पेस्टल लहंगे और यूनिक चूड़े में आई थीं नजर

भारतीय शादियां मौज, मस्ती और नाच गानों से भरी होती हैं। डेकोरेशन से लेकर खाने, कॉस्टयूम और शादी की थीम तक सब कुछ दूल्हा और दुल्हन के मुताबिक प्लान किया जाता है। शादी की तैयारियों के दौरान काफी सारी भावनाएं भी सामने आती हैं, क्योंकि ये एक कपल की जिंदगी के सबसे इंतजार किए जाने वाले दिनों में से एक होता है।

bride pastel lehenga

शादियां अब पारंपरिक नहीं रहीं और कुछ ऐसा ही वेडिंग एटायर्स के साथ भी है। हर दुल्हन अपनी शादी में कुछ अलग पहनना चाहती है। जहां कुछ लोग ट्रेडिशनल तरीके को फॉलो करते हैं, वहीं कुछ लोग यूनिक आउटफिट्स पहनने की कोशिश करते हैं। चाहे वो वेडिंग लहंगे का कलर हो, या एक डिज़ाइनर आउटफिट को छोड़कर खानदानी आउटफिट का चयन करना हो, आजकल की दुल्हनें एक्सपेरिमेंट करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। और हमारी ‘ब्राइड ऑफ़ द वीक’ भी इसी कैटेगरी में आती हैं।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना था यूनिक आइवरी कलर का सुंदर लहंगा, पारंपरिक गहनों में दिखीं अप्सरा)

bride pastel lehenga

हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ गौरी शर्मा ने अपने जीवन के प्यार अचिंत्य आनंद से शादी की थी। शादी के लिए, गौरी ने डिज़ाइनर अनीता डोंगरे का गॉर्जियस आईवरी कलर का लहंगा चुना था। उनके पूरे लहंगे में पत्थरों की महीन डीटेलिंग के साथ खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। गौरी ने अपने लहंगे के साथ एक पीच कलर का दुपट्टा कैरी किया था।

bride pastel lehenga

bride pastel lehenga

दुल्हन ने ट्रेडिशनल रेड चूड़ा छोड़कर एक यूनिक पीच कलर का चूड़ा पहना था, जो उनके दुपट्टे को मैच कर रहा था। उन्होंने अपने पेस्टल कलर के चूड़े के साथ गोल्डन कलीरे पहने थे, जो उनके लुक में निखार ला रहे थे। इसके साथ ही ज्वेलरी में दुल्हन ने एमराल्ड और व्हाइट पत्थरों से बना चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, एक लॉन्ग मोतियों का नेकलेस और मांग टीका पहना था।  

(ये भी पढ़ें: ब्लॉगर कृतिका खुराना ने रोका सेरेमनी में पहना आइवरी लहंगा, दूल्हे संग ट्विनिंग करती दिखीं दुल्हन)

bride pastel lehenga

bride pastel lehenga

गौरी ने पेस्टल हाईलाइट्स, काजल वाली आंखों, आंखों और होठों पर प्लम कलर और एक छोटी स्टोन की बिंदी के साथ अपना मेकअप डेवी रखा था। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था और इस पर फूल लगाए थे।

bride pastel lehenga

bride pastel lehenga

bride pastel lehenga

उनके दूल्हे राजा अचिंत्य क्रीम कलर की शेरवानी, गोल्डन साफा और मस्टर्ड कलर की दोशाला में हैंडसम लग रहे थे। दुल्हन ने अपनी ब्राइडल एंट्री भी यूनिक तरीके से की थी। शर्माती हुई दुल्हनों से विपरीत हमारी दुल्हन गौरी शर्मा अपनी ब्राइडल एंट्री के वक्त खुलकर डांस करती नजर आई थीं। जहां उनकी फैमिली और दोस्त दुल्हन के लिए चीयर कर रहे थे, वहीं उनके दूल्हे अचिंत्य उस दौरान इमोशनल हो गए थे। एक साथ डांस करने के दौरान, गौरी को अचिंत्य के आंसू पोंछते हुए देखा गया था।

(ये भी पढ़ें: इस पंजाबी दुल्हन ने शादी में पहना बेबी पिंक लहंगा, खूबसूरत डबल कलीरे ने खींचा ध्यान)

groom ivory sherwani

bride pastel lehenga

bride pastel lehenga

bride pastel lehenga

अपनी सगाई में गौरी सिल्वर कलर के चमचमाते एटायर में काफी स्टनिंग लग रही थीं, वहीं अचिंत्य कोट की साइड में लाल फूलों से बनी डिज़ाइन के साथ पहने गए ब्लैक सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे। गौरी ने खुले बालों और सिंपल मेकअप के साथ अपना लुक मिनिमल रखा था। अचिंत्य की जगह वो गौरी थीं, जिन्होंने घुटने के बल बैठ कर अपने होने वाले पति को रिंग पहनाई थी। ये नजारा बेहद ही खूबसूरत था।

engagement look

engagement look

engagement look

engagement look

फ़िलहाल, गौरी की शादी एक सपने से कम नहीं थी। तो आपको हमारी दुल्हन का आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-  Shutter DownPooja Khurana)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.