By Rinki Tiwari Last Updated:
भारतीय दुल्हनें हमेशा से ही अपने ब्राइडल लुक्स से लोगों को प्रेरित करती नजर आ रही हैं। सदियों से एक दुल्हन को लाल रंग के लिबास में देखा जाता रहा है और दुल्हनें लाल रंग के जोड़े में वाकई बेहद खूबसूरत लगती हैं। हालांकि, वक्त ने दुल्हनों की पसंद में थोड़े बदलाव कर दिए हैं, इसलिए वह अपनी शादियों में लाल रंग को किनारे कर रही हैं।
पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि, दुल्हनें किस तरह लाल रंग को छोड़कर पेस्टल कलर्स में दिलचस्पी दिखा रही हैं। वह विवादित रंग सफेद से लेकर ग्रीन, ब्लू और कई तरह के यूनिक कलर्स को अपनी शादी के लिए चुनकर नया ट्रेंड सेट कर रही हैं। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी अपनी शादी में एक अलग रंग को चुनकर नया ट्रेंड सेट किया है।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना तरुण तहिलियानी का अनोखा क्रिंकल्ड लहंगा, मांग टीके ने लुक लगाया चार-चांद)
दुल्हन काशिका बिंदरानी गरेरा ने अपनी शादी में लाल रंग को किनारे करते हुए खूबसूरत गुलाबी लहंगा पहना था। उनकी ड्रेस में एक राजकुमारी-कट चोली के साथ एक पुष्प कढ़ाई वाली स्कर्ट थी। उनके पूरे लहंगे पर ग्रीन मोटिफ्स का वर्क हुआ था। दुल्हन ने डबल दुपट्टे से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया था। ग्रीन मोटिफ्स वाले ग्रीन बॉर्डर के साथ पिंक कलर के नेट दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर लिया था, जबकि पिंक बॉर्डर वाले ग्रीन दुपट्टे को उन्होंने साइड पिन किया था।
दुल्हन ने अपने लुक को क्रीज-कट मेकअप के साथ पूरा किया था, जिसमें परफेक्ट आईब्रो, गोल्डन आईशैडो, गुलाबी गाल, एक बिंदी और न्यूड लिपस्टिक शामिल थी। अपने मेकअप के साथ उन्होंने अपने बालों को लहराने दिया था, जिसने उनके लुक को बेहद अट्रैक्टिव बना दिया था। दुल्हन का ये आउटफिट अनीता डोंगरे के कलेक्शन से था।
ज्वेलरी की बात करें तो, काशिका ने अपने लुक को हरे रंग की बूंदों के साथ स्टोन-एन्क्रस्टेड ज्वेलरी से निखारा था। उनके गहनों में एक नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, एक सुंदर मांग टीका और एक नथ शामिल थी। उन्होंने लाल चूड़े के साथ मिनिमल स्टाइल कलीरे पहने थे।
(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना सफेद लहंगा, मिंट ग्रीन चूड़ा और यूनिक व्हाइट मेहंदी ने खींचा ध्यान)
वहीं, उनके दूल्हे राजा ने भी अपनी लेडीलव की तरह पेस्टल कलर में सजने का फैसला किया। दूल्हे ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ पीच कलर का कोट पहना था, जिसे उन्होंने डार्क पीच कलर के दोशाला और साफा के साथ पेयर किया था। अपने लुक में दूल्हे राजा अपनी लेडीलव को टक्कर दे रहे थे।
(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने पहना यूनिक रंगों से बना मल्टीकलर लहंगा, रजवाड़े दुपट्टे ने बढ़ाई खूबसूरती)
फिलहाल, हमें दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक बेहद कमाल का लगा। वैसे,आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।