मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास

हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जिसने अपने पारंपरिक लाल लहंगे से पूरी लाइमलाइट चुरा ली और उनके कलीरे बेहद यूनिक थे, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास

शादी हर किसी के जीवन में एक बहुत ही खास दिन होता है। यह एक लड़की के जीवन में नए चरण का प्रतीक है, जहां वह मिस से मिसेज बन जाती है और इस खास दिन पर हर दुल्हन सबसे अच्छी दिखना चाहती है। पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि, दुल्हनें अपनी शादी को और भी शानदार बनाने के लिए अलग-अलग रंगों के आउटफिट का इस्तेमाल कर रही हैं।

Indian Bride

हालांकि, पारंपरिक लाल शादी का जोड़ा हमेशा हर दुल्हन के दिल में एक विशेष स्थान रखता है। हाल ही में, हमें एक दुल्हन मिली, जिसने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लहंगे की चमक ने उनकी शादी की रौनक को और बढ़ा दिया था।

Indian Bride

मिलिए दुल्हन सृष्टि सुनेजा से, जिन्होंने अपने बड़े दिन के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई लाल पारंपरिक लहंगा चोली पहनी थी। उनकी चोली में सुनहरे धागे, मोतियों और क्रिस्टल के साथ जटिल कढ़ाई की गई थी, जबकि उनके लहंगे पर सुनहरे मोतियों, ज़री और सीक्विन के साथ पांच अलग-अलग पैटर्न वाले कढ़ाई किए गए थे। अपने ए-लाइन वाले लहंगे में दुल्हन की सुंदरता देखने लायक थी। चोली के स्लीव्स के हेम में फ्रिंज जोड़े गए थे, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहे थे।

Indian Bride

दुल्हन ने अपने लुक को मनीष मल्होत्रा ​​के द्वारा डिजाइन किए हुए एक घूंघट के साथ स्टाइल किया था, जिसे उन्होंने अपने सिर पर पिन किया था। सृष्टि ने अपनी लहंगा चोली को लाल रंग के शीर ट्यूल दुपट्टे के साथ पेयर था, जिसमें सुनहरे धागे के साथ हेमलाइन पर एक भारी कढ़ाई की गई थी।

Indian Bride

सृष्टि ने रीगल ज्वेलरी सेट को चुना था। उन्होंने एक चौड़े हीरे और पन्ना पत्थर से जड़े पोल्की जड़ाऊ नेकपीस के साथ-साथ मैचिंग बड़े डैंगलर्स, एक माथा पट्टी और एक फ्लोरल मोटिफ पैटर्न वाली नथ पहनी थी। उन्होंने लाल चूड़ा, कड़ा और अनोखे कलीरे के साथ अपने लुक को और निखार दिया था। उनके कलीरों के लटकन पर उनका और उनके दूल्हे राघव के नाम के शुरुआती अक्षर लिखे हुए थे।

Indian Bride

Indian Bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने सगाई में मनीष मल्होत्रा, तो शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंदरता)

मेकअप के लिए सृष्टि ने बोल्ड आईज और न्यूड लिप्स के साथ मिनिमलिस्टिक लुक चुना था। उन्होंने हाई-डिफाइन्ड ब्रो, ब्राउन स्मोकी आईज, सॉफ्ट विंग्स, मोटी आईलैशेज, एक छोटी लाल बिंदी और न्यूड ब्राउन लिप शेड के साथ अपने पूरे गेटअप को उभारा था। उन्होंने अपने बालों को एक मैसी बन में बांध रखा था, जिसे सफेद फूलों के कार्नेशन्स से सजाया था।

Indian Bride

उनके दूल्हे राघव, गुलाबी रंग की पेस्टल शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे थे और उन्होंने अपने लुक को कोऑर्डिनेटेड जट्टियों और पन्ना जड़ित नेकपीस के साथ पूरा किया था। दोनों एक-दूसरे के साथ जच रहे थे।

Indian Bride with groom

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची के ब्लश पिंक लहंगे में स्टनिंग लगी दुल्हन, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने लुक में लगाए चार-चांद)

फिलहाल, आपको दुल्हन का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.