दुल्हन ने शादी में पहना पत्थर जड़ित भारी क्रिम्सन लहंगा, कुंदन के हार ने लुक में लगाए चार-चांद

मिलिए हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' मोहिनी से, जिन्होंने अपनी शादी में पत्थर जड़ित लाल रंग के लहंगे से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था। आइए आपको दिखाते हैं दुल्हन का सुंदर ब्राइडल लुक।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दुल्हन ने शादी में पहना पत्थर जड़ित भारी क्रिम्सन लहंगा, कुंदन के हार ने लुक में लगाए चार-चांद

भारतीय शादियां हमेशा से एक पर्व की तरह मनाई जाती हैं। भले ही, ये दो परिवारों और दो आत्माओं के मिलन का समारोह होता है, लेकिन फैमिली व दूल्हा-दुल्हन इसे यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दुल्हनें अपनी शादियों में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र होती हैं, क्योंकि उनका ब्राइडल लुक ही आगे चलकर लोगों को प्रेरित करता है।

Bride With Bridesmaid

भले ही भारतीय संस्कृति में लाल जोड़ा अब पेस्टल कलर्स में तब्दील हो रहा है, लेकिन अब भी ऐसी कई दुल्हनें हैं, जो खुद को लाल रंग के भारी लहंगे में देखना चाहती हैं। हाल ही में, हमें एक ऐसी ही दुल्हन मिली, जिनके लाल रंग के लहंगे ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। उनका स्टोन जड़ित लहंगा किसी को भी मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी था।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय का वेडिंग लुक: मेहंदी से लेकर संगीत तक, एक्ट्रेस ने अपने हर लुक से सेट किया नया ट्रेंड)

Bride

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ मोहिनी से, जिन्होंने अपनी शादी के लिए डिजाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन से एक लाल रंग का भारी जोड़ा चुना था। उनके लहंगे पर गोटा-पट्टी का फ्लोरल पैटर्न और भारी पत्थर का काम किया गया था। उनका लाल रंग का लहंगा इतना खूबसूरत था कि, उससे नजरें हटा पाना मुश्किल था।

Bride

Bride

दुल्हन ने अपने लहंगे को मैचिंग चोली के साथ पेयर किया था, जिसके हेमलाइन पर मोतियां लटकी हुई थीं। इसके साथ उन्होंने दो दुपट्टा कैरी किया था। एक दुपट्टा उन्होंने साइड पिन किया था और दूसरे से अपना सिर ढका था।

Bride

दुल्हन मोहिनी ने अपने शादी के लुक को कुंदन पत्थरों और हरे रंग की बूंदों से सजे एक भारी चोकर के साथ, एक तीन-स्तरीय लंबे हार, मैचिंग झुमके, एक मांग टीका, एक चिकना नथ, सुनहरी बूंदों के साथ लाल व सफेद चूड़ियों और एक हाथफूल के साथ पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपने दुपट्टे पर लिखवाए थे दिवंगत पिता के आखिरी शब्द, ज्वेलरी को किनारे कर पहना प्लेन लहंगा)

Bride with her mother

Bride

भव्य दुल्हन ने अपनी शादी के दिन श्रद्धा लूथरा द्वारा सुरुचिपूर्ण मेकअप का विकल्प चुना था। उनके मेकअप में लाल लिपस्टिक, गुलाबी गाल, सुनहरा आईशैडो, मस्कारा के पतले स्ट्रोक और परफेक्ट आईब्रोज शामिल थीं। इसके साथ ही, उन्होंने लाल गुलाबों से सजी एक साफ-सुथरी बन बनाई थी। वह अपने ब्राइडल लुक में बहुत आकर्षक और खूबसूरत लग रही थीं।

Bride

वहीं, मोहिनी के दूल्हे राजा ने मैचिंग स्टोल के साथ सफेद शेरवानी और अपनी पत्नी के पहनावे से मेल खाती लाल पगड़ी पहनी थी। दोनों अपने-अपने वेडिंग लुक में एक-दूसरे को पूरा कर रहे थे और उनकी जोड़ी साथ में कमाल की लग रही थी।

Bride with Groom

Bride with Groom

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना अनीता डोंगरे का पेस्टल पिंक लहंगा, डिफरेंट स्टाइल दुपट्टे ने खींचा ध्यान)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का ब्राइडल लहंगा बेहद खूबसूरत लगा। आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.