अबू जानी-संदीप खोसला के रानी पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं दुल्हन, कमरबंद ने लगाए चार-चांद

मिलिए हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' आशना मारवाह से, जिन्होंने अपनी शादी में अनामिका खन्ना, तो मेहंदी पर अबू जानी-संदीप खोसला का पिंक लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अबू जानी-संदीप खोसला के रानी पिंक लहंगे में खूबसूरत लगीं दुल्हन, कमरबंद ने लगाए चार-चांद

भारतीय शादियां अपनी रिति-रिवाजों और पहनावे के लिए पूरी दुनियाभर में मशहूर हैं। शादी की यूं तो कई तैयारियां की जाती हैं, लेकिन एक दुल्हन सिर्फ अपने वेडिंग आउटफिट को लेकर चिंतित रहती है। आजकल ट्रेंड भी बदल रहा है और दुल्हनों की पसंद भी। ऐसे में सभी दुल्हनें अपने इस खास दिन पर स्पेशल दिखने के लिए फेमस डिजाइनर्स के आउटफिट्स को चुनती हैं। 

bride

फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर्स में से एक है अबू जानी और संदीप खोसला (Abu Jani And Sandeep Khosla) की जोड़ी, जो दुल्हनों के लिबास के लिए जानी जाती है। हर दुल्हन का ख्वाब होता है कि, वह किसी डिजाइनर लहंगे में ब्राइडल एंट्री करे। ऐसी ही एक दुल्हन हैं आशना मारवाह, जिन्होंने अपनी मेहंदी पर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से रानी पिंक कलर का लहंगा चुना था। वहीं, शादी पर उन्होंने अनामिका खन्ना का लाल लहंगा पहना था।

दुल्हन ने मेहंदी के लिए चुना अबू जानी और संदीप खोसला लहंगा

bride

आशना मारवाह ने अपने बॉयफ्रेंड ध्रुव मारवाह के साथ नई दिल्ली के मोरबाग में एक भव्य समारोह में शादी की था। मेहंदी समारोह के लिए दुल्हन ने फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला का रानी पिंक कलर का हैवी लहंगा चुना था। लहंगे में ज्योमेट्रिक गोटा-वर्क, प्रिंसेस-कट ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा था, जो बड़े करीने से कंधे पर पिनअप किया हुआ था। लेयर्ड एमराल्ड हार, मांग टीका और ओवरसाइज़्ड चांदबालियों के साथ दुल्हन ने अपने लुक को स्टनिंग रखा था। हालांकि, यह उनका फूलों वाला कमरबंद था, जिसने हमारा दिल जीत लिया था। दुल्हन ने अपने मेहंदी लुक में फ्लोरल ज्वेलरी जोड़ना सुनिश्चित किया, लेकिन हार के बजाय उन्होंने फ्लोरल बाजूबंद और कमरबंद को चुना था।

bride

मेकअप की बात करें, तो दुल्हन ने हाइलाइटेड गालों, सॉफ्ट स्मोकी आईज़, डिफ़ाइन्ड ब्रोज़ और न्यूड-टोन्ड लिप्स के साथ अपने मेकअप को मिनिमल ही रखा था। बालों को उन्होंने पीछे से आधे बांधे हुए थे, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

दुल्हन ने शादी पर पहना अनामिका खन्ना का लाल लहंगा

bride

(ये भी पढ़ें- अबू जानी संदीप खोसला ने लेटेस्ट कलेक्शन से दिया बॉडी पॉजिटिविटी का संदेश, नेटिजंस ने की सराहना)

शादी के लिए दुल्हन ने पारंपरिक लाल रंग के लहंगे को चुना था। उन्होंने जरी की कढ़ाई के साथ डिजाइनर अनामिका खन्ना के सुंदर लहंगे को सलेक्ट किया था। उनका लहंगा अपने आप में बेहद खूबसूरत था, लेकिन इसकी सुंदरता में चार-चांद लगा रही थीं, दुल्हन की ज्वेलरी। दरअसल, उन्होंने अपने इस लहंगे के साथ हैवी सतलदा हार, लेयर्ड नेकपीस और एक चोकर को कैरी किया था, जो उन्हें स्टनिंग और परफेक्ट ब्राइडल लुक दे रहे थे।

स्टेटमेंट नथ और बोरला स्टाइल शीशपट्टी ने बढ़ाई शोभा

bride

(ये भी पढ़ें- ब्लॉगर दुल्हन ने पहना 'रिम्पल और हरप्रीत' का स्कार्लेट रेड लहंगा, संगीत के आउटफिट ने जीता दिल)

दुल्हन के लुक को स्टेटमेंट नथ और बोरला स्टाइल शीशपट्टी व पारंपरिक कड़े से सजाया गया था। मेकअप के लिए उन्होंने स्मोकी आईज, हैवी मस्कारा, थिक ब्रो, न्यूड लिप्स और रेड बिंदी का चुनाव किया था, जो उन्हें एक परफेक्ट ट्रेडिशनल दुल्हन की तरह बना रहा था।

bride

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की सिल्वर सीक्विन साड़ी में अप्सरा लगीं दुल्हन, लंबे पल्लू ने लुक में लगाया चार-चांद)

वैसे, आपको दुल्हन आशना का कौन सा लुक पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.