इस दुल्हन ने अपनी शादी में 'मणिकर्णिका' के लुक को किया था कॉपी, 'बाजीराव' की तरह दिखे दूल्हेराजा

इस आर्टिकल में हम आपको हमारी 'ब्राइडल ऑफ द वीक' प्रियंका पंडुले से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में एक्ट्रेस कंगना रनौत के फिल्म 'मणिकर्णिका' वाले लुक को कॉपी किया था।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में 'मणिकर्णिका' के लुक को किया था कॉपी, 'बाजीराव' की तरह दिखे दूल्हेराजा

इस बात में कोई शक नहीं है कि, भारत में शादियां काफी धूम-धाम से की जाती हैं। सिर्फ रस्में ही नहीं, बल्कि दूल्हा-दुल्हन भी अपनी शादी में अपने सभी सपनों को पूरा करते हैं, जो वह बचपन से देखते आ रहे होते हैं। खास बात ये है, बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम फिल्मों में शादी को धूमधाम के साथ दिखाया जाता है, जिस वजह से हर दुल्हन का सपना होता है कि वह बॉलीवुड स्टाइल में शादी करे या फिर किसी एक्ट्रेस की ब्राइडल ड्रेस से मिलता-जुलता ड्रेस अपनी शादी में पहने, ताकि वह अपने शादी में कुछ अलग दिख सके।

bridal outfit

हमने आज तक ऐसी कई दुल्हनों को देखा है, जिन्होंने अपनी शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्राइडल आउफिट को कॉपी किया है और यकीनन वह सभी काफी खूबसूरत भी लगी हैं। ऐसे ही इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ वाला लुक कॉपी किया था, जिसमें वह काफी ब्यूटीफुल लग रही थीं। तो आइए पहले आपको एक्ट्रेस के लुक के बारे में बताते हैं। कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के प्रमोशन के दौरान एक दम रॉयल अंदाज में पहुची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मराठी स्टाइल में ऑरेंज साड़ी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने एक दुपट्टा भी लिया हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंम्लीट करने के लिए गले में दो गोल्डन नेकपीस पहने थे, जिसमें वह किसी रॉयल परी से कम नहीं लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना मल्टी कलर का खूबसूरत लहंगा, अपनी शादी में बिखेरे जलवे)

kangana

आइए अब आपको हमारी ‘ब्राइडल ऑफ द वीक’ प्रियंका पंडुले से मिलवाते हैं। प्रियंका पंडुले ने अपने सपनों के राजकुमार से बेहद ही फिल्मी अंदाज में शादी रचाई थी, खास बात ये है कि प्रियंका ने अपनी शादी में एक्ट्रेस कंगना रनौत के ‘मणिकर्णिका’ वाले लुक को कैरी किया था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। प्रियंका ने अपने स्पेशल दिन पर लाल रंग की ट्रेडिशनल पठानी साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन कलर का बॉर्डर था। अपनी साड़ी को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए प्रियंका ने एक लाल रंग की चुन्नी भी ली थी, जिस पर गोल्डन हैवी बॉर्डर और बीच में गोल्डन बिंदियां थी।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने रानी पिंक लहंगे के साथ कैरी किया था यूनिक दुपट्टा, लुक बना देगा दीवाना)

dulhan

वहीं, प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए डिफ्रेंट ज्वैलरी को चुना था। प्रियंका ने अपनी वेडिंग साड़ी के साथ गले में दो हैवी गोल्डन नेकपीस, कानों में महाराष्ट्रीयन स्टाइल झुमकियां और मांगटीका लगाया हुआ था। खास बात ये है कि, प्रियंका ने अपनी शादी में ब्राइडल चूड़ा नहीं पहना था बल्कि, उन्होंने अपने हाथों में हरे रंग की चूड़ियां और गोल्डन कड़े को कैरी किया था। अपने इस लुक में प्रियंका काफी सुंदर लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की ये प्लस साइज दुल्हन लोगों को दे रहीं फैशन इंस्पिरेशन, मिनिमल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)       

priyanka

bridal look

इतना ही नहीं, प्रियंका के हैंडसम हसबैंड ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो किया था और उन्होंने अभिनेता रणबीर सिंह के ‘बाजीराव मस्तानी’ के लुक को कॉपी किया था। प्रियंका के हसबैंड ने ऑफ व्हाइट रंग की मनारकली (पुरूषों की अनारकली) पहनी थी, जिस पर गोल्डन रंग का डिजाइन बना हुआ था। वहीं, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दूल्हे ने सिर पर मैचिंग पगड़ी और हाथों में लाल दुपट्टा लिया हुआ था, जिसमें वह बाजीराव से कम नहीं लग रहे थे।

bajirao

bajirao style

इसके अलावा, मेकअप आर्टिस्ट सपना शेरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कपल का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें प्रियंका अपने लविंग हसबैंड को तैयार करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रियंका एक रूम में एंट्री लेती हैं, जिसमें उनके मिस्टर राइट पहले से ही मौजूद होते हैं। वह रूम में जाकर दूल्हे का आउटफिट उठाती हैं और फिर बड़े से प्यार उन्हें तैयार करती हैं। इसके बाद वीडियो में कपल के फोटोशूट की झलक दिखाई गई है, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक पोज दे रहे हैं।

इससे पहले, मधुमिता घोष ने अपने रिसेप्शन में हूबहू वही साड़ी पहनी थी, जो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने दिल्ली वाले रिसेप्शन में पहनी थीं। मधुमिता की इस साड़ी को फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस साड़ी में मधुमिता ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। मधुमिता ने साड़ी के साथ गले में हरे रंग का एक नेकपीस पहना है, जिसमें गोल्डन मोतियों की मालाएं अटैच हैं। इन मालाओं में दो सुंदर ब्रॉच भी लगे हैं, जिससे ये नेकपीस अलग लग रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कानों में हल्के इयरिंग्स और मांगटीका भी लगाया हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मधुमिता बंगाली दुल्हन की तरह सजी हुई हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं।

anushka

फिलहाल, अब दुल्हन द्वारा बॉलीवुड एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक को कॉपी करना काफी आम बात हो गई है। तो आपको प्रियंका पंडुले का ब्राइडल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: Sapna Sherry, Witty Vows)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.