इस दुल्हन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में पहना खुद से पेंट किया हुआ लहंगा, डिज़ाइनिंग में लगा था एक साल

आइए आज आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिसने अपनी मेहंदी सेरेमनी में खुद से पेंट किया हुआ लहंगा पहना था।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में पहना खुद से पेंट किया हुआ लहंगा, डिज़ाइनिंग में लगा था एक साल

दुल्हन बनने का एक सिंपल विचार किसी भी लड़की का दिल एक्साइटमेंट से भर देता है। जहां हर एक लड़की बेसब्री से अपने सपनों के राजकुमार से मिलने और उसके साथ शादी के बंधन में बंधने का इंतजार करती है, वहीं इसके अलावा वो शादी की तैयारियों के लिए भी काफी एक्साइटेड रहती है। शादी की शॉपिंग से लेकर अपने 'बड़े दिन' से पहले हर छोटी से छोटी डीटेल की लिस्ट बनाने तक, ये सब चीजें लड़की को दुल्हन बनने की फीलिंग देती हैं। हालांकि, इस दौरान उसे अपने घर को छोड़कर दूसरे घर में जाने की चिंता भी सताती है, लेकिन ये चीज उसकी वेडिंग एक्साइटमेंट को कम नहीं करती। 

bride hand painted her own lehnga

पिछले कुछ सालों से वेडिंग फैशन काफी बदल गया है। कस्टमाइज्ड कलीरे से नथ, शूज, लहंगा और कई चीजों तक, दुल्हनों को अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए एटायर के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी अच्छा लगता है। हाल ही में, अपनी सोशल मीडिया फीड को स्क्रॉल करने के दौरान, हमें एक दुल्हन मिली, जिन्होंने अपनी मेहंदी के लिए लहंगा डिज़ाइन ही नहीं किया, बल्कि उसे खुद से पेंट भी किया है।

(ये भी पढ़ें: इस महाराष्ट्रियन दुल्हन ने शादी में साड़ी के साथ पहनी थी यूनिक ज्वैलरी, पेरेंट्स संग किया ट्विनिंग)

bride hand painted her own lehnga

दुल्हन ने खुद हाथ से पेंट किया मेहंदी सेरेमनी का लहंगा 

bride hand painted her lehnga

(दुल्हन अपनी मेहंदी सेरेमनी के लहंगे का रफ स्केच दिखाते हुए)

मिलिए हमारी ब्राइड ऑफ़ द वीक प्रियंका गुसैन से, जिन्होंने अपने सपनों के राजकुमार वैभव गुप्ता से उत्तराखंड के मसूरी में शादी रचाई थी। दुल्हन प्रियंका कस्टमाइज्ड हैंड पेंटेड शूज और कपड़ों की ब्रांड ज़ुबिया की फाउंडर हैं। अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए, दुल्हन को खुद से पेंट किया हुआ एटायर पहनना था। तो इसलिए उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए खुद से पेंट किया हुआ  यूनिक लहंगा क्रिएट किया।

bride hand painted her lehnga

दुल्हन प्रियंका ने अपने हैंड पेंटेड लहंगे की स्टोरी भी अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताई थी। उन्होंने शेयर किया था कि, इस लहंगे की डिज़ाइन को कंप्लीट करने में उन्हें पूरा एक साल का समय लगा था। दुल्हन ने फ्लोरल प्रिंट के साथ एक पेस्टल ब्लू लहंगा पहना था, (जो उन्होंने खुद से पेंट किया था)। उन्होंने अपना लुक स्टेटमेंट इयरिंग्स, साइड चोटी और मेकअप से कंप्लीट किया था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में उड़ाए धुएं के छल्ले, देखते रह गए सभी रिश्तेदार, देखें वीडियो)

दुल्हन ने दूल्हे का भी मैचिंग आउटफिट हाथ से किया पेंट 

bride hand painted her lehnga

दुल्हन ने न सिर्फ अपना मेहंदी सेरेमनी का आउटफिट पेंट किया, बल्कि उन्होंने अपने दूल्हे का एटायर भी डिज़ाइन किया था। दूल्हे ने व्हाइट पैंट्स के साथ मैचिंग कुर्ता पहना था और उसे नेहरू जैकेट के साथ टीम अप किया था। कपल के इस सबसे इम्पोर्टेंट डे को 'शटरडाउन' की टीम ने ब्यूटीफुली कैप्चर किया था।  

दुल्हन ने अपने हाथ से पेंट किए हुए लहंगे की स्टोरी की थी शेयर 

bride hand painted her lehnga

प्रियंका ने अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया था कि, उनके लिए ये पूरी पेंटिंग प्रोसेस कितनी मुश्किल थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “हमारे कपल मेहंदी आउटफिट को पेंट करना एक तूफ़ान में रहने के बराबर था। मैं प्रियंका ब्रांड @zubiya.com की फाउंडर हूं। मुझे इस लहंगे को फिनिश करने में पूरा एक साल लगा, इसे मैंने जून 2020 में शुरू किया और मार्च 2021 में कोविड पॉजिटिव होने के साथ (सितंबर 2020), अकेले बिजनेस रन करते हुए, एक मेजर हाथ की इंजरी होने के साथ, वेडिंग प्लानिंग करने और कोरोना के दौरान शॉपिंग करने के साथ ख़त्म किया। ये एक ऐसा एक्सपीरियंस था, जो मुझे किसी और तरह से नहीं मिलता। ये रिलैक्सिंग, थका देने वाला, जॉयफुल, शांत और वार्म था। शॉर्ट में ये मेरे सारे इमोशंस और फीलिंग्स का मिक्सचर था और जिन दिनों में मैंने ये बनाया, मैं उन्हें हमेशा उसे याद करूंगी। शायद इसलिए ये कुछ स्पेशल होगा, जो मैं कभी अपनी लाइफ में बना पाऊंगी। ये मुझे मेरी लाइफ के सबसे हैप्पी और सबसे स्ट्रगलिंग मोमेंट्स की याद दिलाएगा।”

(ये भी पढ़ें: इस दूल्हा-दुल्हन ने शादी में दिए परफेक्ट वेडिंग गोल्स, ड्रेस से लेकर सजावट तक सब कुछ था जबरदस्त)

फिलहाल, काफी कम दुल्हनें ऐसी होती हैं, जो अपनी शादी के लिए कुछ यूनिक चीजें करती हैं। तो प्रियंका गुसैन का मेहंदी सेरेमनी का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- ShutterdownZubiya)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.