पहली भारतीय दुल्हन क्षमा बिंदु, जिन्होंने खुद से की शादी, अपनी मांग में लगाया सिंदूर

मिलिए भारत की पहली दुल्हन क्षमा बिंदु से, जिन्होंने सभी भारतीय रीति-रिवाजों के साथ एक अंतरंग समारोह में खुद से शादी की। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पहली भारतीय दुल्हन क्षमा बिंदु, जिन्होंने खुद से की शादी, अपनी मांग में लगाया सिंदूर

एक भारतीय शादी रीति-रिवाजों और परंपराओं से भरी होती है। यह दो आत्माओं और दो परिवारों का मिलन है, जो एक साथ आते हैं और एक-दूसरे के सुख-दुख का हिस्सा बनने का वादा करते हैं। लेकिन, हाल ही में हमने भारत की पहली ऐसी शादी देखी, जिसमें दुल्हन ने खुद से शादी की। जी हां, इसमें कोई दूल्हा नहीं था, कोई पुजारी नहीं था। दुल्हन ने अपना हाथ कभी नहीं छोड़ने का वादा किया। वह अपने आप से प्यार करने का एक आदर्श उदाहरण बनीं।

Bride Kshama Bindu

पहले तो ये जान लीजिए कि, 24 वर्षीय क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) गुजरात के वडोदरा में रहती हैं। युवती ने अपना हाथ न छोड़ने का खुद से वादा किया और उन्होंने अकेले ही एक अंतरंग शादी में परिणय सूत्र में बंध कर इसे पूरा किया। उनकी 40 मिनट की लंबी शादी में सभी भारतीय रीति-रिवाज शामिल थे और इसे एपिक स्टोरीज के फोटोग्राफर्स ने खूबसूरती के साथ शूट किया।

Bride Kshama Bindu

Bride Kshama Bindu

Bride Kshama Bindu

(ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर गाउन, लंबा घूंघट था बेहद खास)

8 जून 2022 को भारत की पहली सिंगल शादी में क्षमा ने अपने आप से शादी की। दुल्हन ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था और इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, नथ और माथापट्टी से एक्सेसराइज़ किया था। दुल्हन ने अपने मेकअप को कम से कम रखा और पुराने जमाने की तरह बिंदियों से इसे और निखारा था।

Bride Kshama Bindu

मेहंदी सेरेमनी के लिए दुल्हन ने हरे रंग का कुर्ता और बिना आस्तीन का जैकेट पहना हुआ था। उन्होंने समारोह की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उनके दोस्तों ने भी भाग लिया था। अपनी मेहंदी पर दूल्हे का नाम डालने के बजाय क्षमा ने इसे खुद को समर्पित किया था। उन्होंने अपनी मेहंदी में एक कोट लिखा था। जिसमें लिखा था, 'एक लड़की, जो खुद की पर्याप्त देखभाल करने के लिए कोशिश करती है।'

Bride Kshama Bindu

Bride Kshama Bindu

Bride Kshama Bindu

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान)

अपने हल्दी समारोह के लिए दुल्हन ने लाल रंग के ब्लाउज के साथ पीले रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल नेकपीस, मांग टीका और मैचिंग चूड़ियों से एक्सेसराइज किया था। वह अपने दोस्तों के साथ हल्दी लगाकर बहुत प्यारी लग रही थीं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में क्षमा ने साझा किया था कि, उनकी शादी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि, उन्हें अपना घर छोड़ने की जरूरत नहीं है।

bride kshama

bride kshama

(ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर गाउन, लंबा घूंघट था बेहद खास)

फिलहाल, पहले तो शादी करने के अपने फैसले के लिए क्षमा को ट्रोल किया गया था, लेकिन अब उन्हें अपने साहसिक निर्णय और स्वतंत्र इच्छा के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। तो इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.