मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में दुल्हन दिखीं राजकुमारी, नए डिजाइन की ज्वेलरी ने लगाए चार-चांद

नए जमाने की दुल्हन ने अपनी शादी के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक अनोखे रंग के लहंगे का चुनाव किया था। आइए आपको दिखाते हैं इनके अलग-अलग लुक्स।

img

By Kanika Singh Last Updated:

मनीष मल्होत्रा के इस लहंगे में दुल्हन दिखीं राजकुमारी, नए डिजाइन की ज्वेलरी ने लगाए चार-चांद

'शादी' शब्द सुनते ही आपके दिमाग में क्या आता है? भव्य ज्वैलरी सेट, लाल शादी के जोड़े में एक दुल्हन, एक सुंदर शादी का मंडप, शानदार सजावट, और लजीज खाने की थाली, है ना? लेकिन अब समय बदल गया है और आजकल की दुल्हनें अपने फैशन सेंस को अपग्रेड करने की कोशिश कर रही हैं। वे अपनी शादी के लिए केवल लाल रंग के कपड़े ही नहीं चुनती हैं, बल्कि हर रंग को पसंद करती हैं।

पेस्टल और चमचमाते सीक्विन से लेकर पीले और गुलाबी पैलेट तक, दुल्हनें अपने इस खास दिन के लिए हर रंग और पैटर्न का चुनाव कर रही हैं। दुल्हनों के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी नए जमाने के डिजाइन के लहंगे लाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों से हम दुल्हनों के लहंगे की डिजाइन्स में काफी बदलाव देख रहे हैं। हम आपको ऐसी ही एक दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी के लहंगे का चुनाव डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से किया था और इस आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

शादी के दिन का लुक

आज के जमाने की नई दुल्हनों में से एक थीं सनभ ग्रोवर, जिन्होंने अपनी शादी के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक अनोखे रंग के लहंगे का चुनाव किया था। लहंगा चोली को बड़े-बड़े पत्थरों से सजाया गया था, जिसके चारों ओर सीक्विन और जरी लगे हुए थे। इस लहंगे में भारी कढ़ाई वाला पैटर्न था, जिसे फूलों से डिजाइन किया गया था। दुल्हन ने डुअल दुपट्टे के साथ कट-आउट डिज़ाइनों और बेहतरीन कशीदाकारी वाला घूंघट लिया था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने शादी में पहनी अपनी मां की वेडिंग साड़ी, दिखीं बेहद खूबसूरत)

सनभ पूरे आउटफिट में बिल्कुल शाही राजकुमारी की तरह लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पोल्की ज्वैलरी सेट के साथ पेयर किया था, जिसमें पन्ना और सफेद पत्थरों के साथ नेकपीस और बड़े डैंगलर्स के साथ एक चौड़ा चोकर नेकपीस, एक मांग टीका और एक लंबी नथ थी। उन्होंने रेड चूड़ा और डोली कलीरों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। दुल्हन ने पूरे गेट-अप को पूरा करने के लिए हाई आईब्रो, गहरे रंग की आंखें, स्मोकी लाइनर, पिंक होंठ और एक छोटी बिंदी लगाई थी और बालों में एक बन बनाया था।

चूड़ा और हल्दी सेरेमनी

होने वाली दुल्हन सनभ ने अपनी शादी के हर फंक्शन के लिए मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को चुना था और एक से बढ़कर एक कपड़े पहनकर तैयार हुई थीं। अपनी हल्दी और चूड़ा सेरेमनी में सनभ ने चांदी के मनकों के साथ कढ़ाई वाले पीले रंग का महीन सलवार सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी सेट के साथ पेयर किया था। मेकअप के लिए उन्होंने पलकों पर नारंगी रंग का लाइनर लगाया था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था सब्यसाची का गहरा लाल लहंगा, लग रही थीं बेहद प्यारी)

मेहंदी-संगीत के कार्यक्रम

अपने मेहंदी के दिन उन्होंने भूरे रंग में पत्तेदार पैटर्न के साथ कढ़ाई वाले बेज रंग की लहंगा-चोली पहनी थी। उन्होंने इस लुक को सिंपल मेकअप और फ्लोरल ज्वेलरी के साथ पेयर किया था और अपने कर्ल किए हुए बालों को खुला रखा था। साथ ही, संगीत के लिए उन्होंने एक मल्टीकलर लहंगा पहना था। लहंगा चोली को अनोखे पैटर्न से सजाया गया था। उन्होंने अपने लुक को चौड़े कुंदन नेकपीस, बड़े इयररिंग्स, मांग टीका और कड़ा के साथ कंप्लीट किया था।

रिसेप्शन लुक

अपने रिसेप्शन की शाम, सनभ ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक शानदार ​​​​ग्रे रंग की सीक्विन साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने एक स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। उन्होंने डायमंड और रूबी ज्वेलरी सेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था, जिसमें चोकर पीस और इयररिंग्स थे। मेकअप के लिए, उन्होंने विंग्ड लाइनर और भूरे रंग की लिपस्टिक के साथ एक ब्राइट कलर का आईशैडो लगाया था।

फिलहाल, सनभ की शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं लग रही थी। हमें तो दुल्हन के सभी आउटफिट्स बहुत पसंद आए, लेकिन खासतौर पर शादी के लहंगे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। क्या आपको भी ये मिंट कलर की अंडरटोन लहंगा-चोली पसंद आई? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.