दुल्हन ने अपनी शादी में पहना रीगल पेस्टल गुलाबी रंग का लहंगा, फूलों के कलीरे ने खींचा ध्यान

दुल्हन नीता दुलानी ने अपनी शादी के दिन के लिए सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से हल्के गुलाबी रंग की लहंगा-चोली पहनी थी। आइए आपको उनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

दुल्हन ने अपनी शादी में पहना रीगल पेस्टल गुलाबी रंग का लहंगा, फूलों के कलीरे ने खींचा ध्यान

जब आप शादी शब्द सुनते हैं, तो यह एक त्योहार के एहसास जैसा लगता है। रोशनी, अद्भुत सजावट, स्वादिष्ट भोजन, ये सभी शादी को उत्साह जैसा बनाते हैं। लेकिन एक दुल्हन अपनी शादी के दिन परफेक्ट दिखने के लिए काफी दबाव में रहती है, क्योंकि दुल्हन शादी का मुख्य आकर्षण होती है। आधुनिक दुल्हनें आजकल अपने ब्राइडल हेयरडू से लेकर मेकओवर, आकर्षक ज्वेलरी, ब्राइडल कपड़े और जूतों के लिए डिजाइनर्स पर भरोसा करती हैं। आजकल दुल्हनें अपनी परंपराओं को जिंदा रखते हुए अपने वेडिंग लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश कर रही हैं।

शादी का मौसम शुरू हो गया है और आप अभी भी सोच रहे हैं कि, आपके शादी के दिन के लिए कौन सा रंग पैलेट चुनना है? तो आप दुल्हन नीता दुलानी से मदद ले सकते हैं, जिन्होंने अपने पूरे लुक को एक मुगल रानी की तरह कैरी किया था। सबसे प्रसिद्ध दुल्हन फैशन डिजाइनरों में से एक सब्यसाची मुखर्जी ने उनकी ड्रेस को डिजाइन किया था।

दुल्हन का लुक

दुल्हन, नीता दुलानी ने अपनी शादी के लिए फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक लहंगा-चोली को चुना था। नीता ने अपनी शादी के दिन एक पेस्टल गुलाबी रंग की लहंगा-चोली पहनी थी। चोली की नेकलाइन गहरी थी और फूलों के पैटर्न में सुनहरे अलंकरण और क्रिस्टल के साथ जटिल रूप से कढ़ाई की गई थी। दूसरी ओर, लहंगे में सुनहरे गहनों के साथ पैचवर्क डिजाइन थे। लहंगे में सब्यसाची का ट्रेडमार्क टाइगर चिन्ह भी बना था। होने वाली दुल्हन ने इस आउटफिट को डबल दुपट्टे के साथ पेयर किया था।

(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने अपनी ब्राइडल एंट्री की फोटोज कीं शेयर, बहनों के साथ राजकुमारी जैसी दिखीं एक्ट्रेस)

उन्होंने एक दुपट्टे को पिन किया था, जिसमें उनकी चोली के ऊपर जालीदार पैटर्न और ज़री की कढ़ाई वाला बॉर्डर था। एक और दुपट्टे को, जिसके चारों ओर बुटी की कढ़ाई थी और उसी तरह की सुसज्जित हेमलाइन थी, उन्होंने अपने सिर पर पिन किया था। गहनों के लिए दुल्हन ने सोने की परत वाले नेकपीस पर नीले पत्थरों और हीरे से सजा एक चोकर पीस का विकल्प चुना था। इसके साथ उन्होंने बड़े-बड़े झुमके, मांग टीका, पासा और नथ पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को लाल चूड़ा से पूरा किया था। लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह थे उनके फ्लोरल कलीरे। उन्होंने थ्री-टियर कलीरे से सजा सफेद कार्नेशन पहना हुआ था।

मेकअप के लिए नीता ने मोटी लैशेज वाली गोल्डन शिमर और ब्राउनिश स्मोकी आईज को चुना था। उन्होंने अपने लुक को हाई-डिफाइन्ड ब्रो, रेड और हाईलाइटेड गाल व न्यूड पिंक लिप शेड के साथ पूरा किया था। दुल्हन ने अपने बालों को साइड पार्ट किया था और फूलों की सजावट के साथ एक बन बना लिया था।

दूल्हे का लुक

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना राजस्थानी लहंगा, जड़ी वाले ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान)

होने वाले दूल्हे ने अपनी शादी के लिए हल्के नीले रंग की शेरवानी चुनी थी, जिसमें सफेद धागों से कढ़ाई की गई थी। उन्होंने हल्के नीले रंग की शेरवानी पहनकर अपनी शादी की पेस्टल थीम को बनाए रखा था। उन्होंने अपने पूरे लुक को हेमलाइन पर कशीदाकारी और नीली पगड़ी पहनकर एक दोशाला के साथ जोड़ा था। उन्होंने अपने पूरे लुक को रॉयल ब्लू और व्हाइट पर्ल बीडेड थ्री-टियर नेकपीस और एक तलवार के साथ पूरा किया था, क्योंकि उन्होंने आनंद कारज परंपराओं के अनुसार शादी की थी।

फिलहाल, यह कपल अपनी शादी में बिल्कुल शाही लग रहा था, इसलिए हमारी नजरें उनसे नहीं हटीं। तो, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.