सिल्वर और गोल्डन गोट्टा-पट्टी वर्क के साथ दुल्हन ने पहना पीच लहंगा, लाइट मेकअप में दिखीं सुंदर

दुल्हन शिवानी जैन ने अपनी शादी में एक शानदार साटन का लहंगा पहना था। इसके साथ ही, लाइट मेकअप में वो बेहद प्यारी लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Kanika Singh Last Updated:

सिल्वर और गोल्डन गोट्टा-पट्टी वर्क के साथ दुल्हन ने पहना पीच लहंगा, लाइट मेकअप में दिखीं सुंदर

शादी वास्तव में दूल्हा और दुल्हन के लिए एक जादुई यात्रा होती है। यह एक वादा होता है, जो वे एक-दूसरे के साथ अपना शेष जीवन बिताने के लिए करते हैं। यह पल जितना खास होता है, उतना ही महत्वपूर्ण ये है कि, इतने बड़े दिन पर कुछ भी गलत न हो और इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी महीनों से इसकी तैयारी में करते हैं। इसके अलावा, दुल्हन के लिए एक खूबसूरत लहंगा ढूंढना अपने आप में एक बड़ा चैलेंज होता है। एक दुल्हन अपनी वेडिंग ड्रेस को अंतिम रूप देने से पहले कई बार सोचती है।

हम देखते हैं कि, बहुत सी दुल्हनें अपनी शादी के दिन सदाबहार रंग लाल और गुलाबी पहनती हैं। लेकिन जब हम एक अनोखे पीच रंग के लहंगे वाली एक दुल्हन से मिले, तो हमें उनकी सुंदरता बेहद पसंद आई। दुल्हन डॉ. शिवानी जैन ने अपनी शादी में कुछ ऐसा ही पहना था। उन्होंने हैवी जरी वर्क के साथ पीच कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो किसी शाही राजकुमारी की तरह लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें: नेपाली दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी सब्यसाची की चंदेरी बनारसी साड़ी, दिखीं बेहद खूबसूरत)

दुल्हन शिवानी जैन ने अपनी शादी के लिए एक शानदार साटन का लहंगा चुना था, जो स्पष्ट रूप से एक शोस्टॉपर था। उनके लहंगे में हैवी सिल्वर और गोल्डन गोट्टा-पट्टी वर्क था, जिसे उन्होंने साटन के दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया था। इस पर फ्लोरल मोटिफ्स भी बने हुए थे।

(ये भी पढ़ें: 10 सब्यसाची दुल्हनें, जिन्होंने शादी में पहना ऑरेंज कलर का लहंगा, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें)

दुल्हन के शाही लहंगे के चारों तरफ मोर के डिजाइन किए गए थेख् जो इसे एक बेहतरीन लुक दे रहे थे। उन्होंने इसे हाफ स्लीव, पीच कलर के ब्लाउज़ के साथ हैवी ज़री वर्क और फ्लोरल मोती डिज़ाइन के साथ पेयर किया था। दुल्हन ने इसे स्टोन ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया था, जिसमें स्टेटमेंट चोकर, हरे मोतियों से जुड़ा एक तीन-थका नेकपीस, एक मांग टीका, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां शामिल थीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन कलीरे से कंप्लीट किया था।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा से लेकर रुबीना दिलैक तक, सेलेब जिन्होंने शाही अंदाज में 'महल' में रचाई शादी)

मेकअप आर्टिस्ट मेराकी ने लाइट मेकअप के साथ उनके लुक को पूरा किया था। उनके मेकअप में बिंदी, न्यूड लिपस्टिक और पिंक-टोन्ड ब्लश शामिल था। उनके बाल बड़े करीने से फूलों की माला में बंधे हुए थे, जिसके साथ वह बहुत खूबसूरत दुल्हनों में से एक बन गई थीं। दुल्हन ने डबल झालरदार दुपट्टा भी पहना था। एक दुपट्टा उनके सिर पर पिन किए गए नेट मटेरियल का था और दूसरा उनके ब्लाउज के साथ पीच सैटिन फैब्रिक का था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

फिलहाल, दुल्हन अपनी शादी के लहंगे में एक रॉयल राजकुमारी की तरह लग रही थीं। तो आपको उनका लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.