दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मयूर मोटिफ पैटर्न वाला लहंगा, रिसेप्शन लुक ने खींचा ध्यान

दुल्हन महक सूरी ने अपनी शादी के समारोहों में अपने अनोखे लुक से सभी को आकर्षित किया। उनके खूबसूरत कपड़ों के कलेक्शन ने सभी का दिल चुरा लिया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Kanika Singh Last Updated:

दुल्हन ने अपनी शादी में पहना मयूर मोटिफ पैटर्न वाला लहंगा, रिसेप्शन लुक ने खींचा ध्यान

शादी सीजन का मतलब है सबसे ट्रेंडी वेडिंग आउटफिट्स को फ्लॉन्ट करना। अब वो समय नहीं रहा, जब होने वाली दुल्हनें अपने परिवार के हर फैसले में हामी भर देती थीं। अब, हर दुल्हन की अपनी राय होती है और वह खुद तय करना चाहती है कि, उसके लिए सबसे अच्छा क्या है। इसमें डिज़ाइनर कपड़े, डेस्टिनेशन वेडिंग, भव्य सजावट, ट्रेंडी ज्वेलरी पीस सभी कुछ शामिल हैं। इन सारी चीजों को फाइनल करने के बाद ही एक दुल्हन को सुकून मिलता है।

फैशन डिज़ाइनर्स रिम्पल और हरप्रीत नरूला की जोड़ी काफी बेहतरीन मानी जाती है। वे अपने जटिल पैटर्न, शिल्प कौशल, सुंदर कढ़ाई, अद्वितीय रंग पैलेट और कई अन्य चीजों के लिए जाने जाते हैं। हम एक ऐसी दुल्हन से मिले, जो अपनी शादी के लिए बहुत उत्साहित थीं और किसी भी रस्म में खूबसूरती से समझौता नहीं करना चाहती थीं।

दुल्हन का लुक

दुल्हन महक सूरी ने अपनी शादी के लिए फैशन डिजाइनर्स रिम्पल और हरप्रीत के कपड़ों को चुना था और अपने अद्भुत रूप से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। शादी में भव्य सजावट और उच्च व्यवस्था थी, लेकिन किसी की नजरें दुल्हन से हट ही नहीं रही थीं। महक ने अपनी शादी के दिन गुलाबी रंग की पेस्टल लहंगा-चोली पहनी थी, जिस पर रिम्पल और हरप्रीत ने कढ़ाई की थी। भारी सिलाई वाले डिजाइन के साथ लंबा लहंगा एक स्टनर था। लहंगे की चोली पर कढ़ाई किए गए पैटर्न उसकी सुंदरता बढ़ा रहे थे। इसमें नीले, लाल और सफेद रंग के धागे, रेशम, जरी और सीक्विन का उपयोग किया गया था।

उन्होंने शादी के आउटफिट को पैच मोटिफ्स और कढ़ाई वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिस पर बूटी वर्क किया गया था। दुपट्टे में स्कैल्प पैटर्न वाली हेमलाइन थी, जिसने उनके लुक को और भी बढ़ा दिया था। दुल्हन ने भूरे रंग की स्मोकी आंखों, मोटी पलकों, ब्लश गाल और चमकदार गुलाबी होंठों के साथ शैंपेन के रंग की चमकदार शेड को चुना था। इस नवविवाहित दुल्हन ने अपने खास दिन पर अपने लुक को निखारने के लिए पोल्की ज्वेलरी को चुना था। उन्होंने हरे और सफेद रंग के पत्थरों से सजी एक भारी हार के साथ एक चोकर पहना था और इसे झुमका, मांग टीका, शीशा पट्टी, हाथ फूल, चूड़ा, कलीरे और नथ के साथ जोड़ा था। वह किसी शाही दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।

उनके होने वाले दूल्हे ने अपनी दुल्हन के साथ मैचिंग कपड़े पहने थे। उन्होंने आइवरी कलर का बंदगला शेरवानी सूट पहना हुआ था, जिस पर चांदी के धागे से कढ़ाई की गई थी। दूल्हे शिवांग ने अपने लुक को पगड़ी, कढ़ाई वाली दोशाला और थ्री-टियर पोल्की नेकपीस के साथ पेयर किया था।

मेहंदी सेरेमनी का लुक

होने वाली दुल्हन महक ने अपने मेहंदी समारोह में सभी को चौंका दिया था, क्योंकि उन्होंने सुनीत वर्मा के कलेक्शन से एक कट लहंगा-चोली पहनी थी। महक का ये लहंगा नियॉन पिंक, ऑरेंज, ब्लू और पर्पल सहित कई कलर्स में था, जिसमें जियोमेट्रिक पैटर्न का मैटेलिक शिमरी शेड था। चोली में आस्तीन के एक तरफ फूल बने हुए थे, जो पूरे लुक को बढ़ा रहे थे।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना राजस्थानी लहंगा, जड़ी वाले ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान)

उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल मोटिफ पैटर्न वाले कुंदन ज्वेलरी सेट के साथ पूरा किया था, जिसमें चोकर पीस, स्टड और एक मांग टीका शामिल है। उन्होंने अपने बालों को कर्ल में खुला रखा था और लाइट मेकअप किया था। शिवांग भी शाही नीले रंग के कुर्ता सेट में काफी जंच रहे थे और उन्होंने इसे एक सीक्विन्ड ओवरकोट के साथ जोड़ा था।

हल्दी सेरेमनी का लुक

हल्दी की रस्म सबसे मजेदार शादी समारोहों में से एक होती है। दुल्हन ने अपनी हल्दी के लिए पेस्टल शेड चुना था। उन्होंने तानिया खानुजा का डिजाइन किया हुआ एंब्रॉयडरी डिटेल वाला लाइम येलो और पाउडर ब्लू कलर का शरारा सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को फ्लोरल ज्वेलरी पीस और ट्रेडिशनल कलीरे के साथ पेयर किया था।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

अपने लुक को पूरा करने के लिए महक ने अपने बालों को फिशटेल ब्रैड में रखा था। उन्होंने अपनी चमक और लाइट मेकअप से सभी को आकर्षित किया था।

सूफी की रात का लुक

सूफी की रात को महक एक शाही नीले और सुनहरे रेशम की कढ़ाई वाले शरारा में पेप्लम कट कुर्ता के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शरारा में भारी कढ़ाई का काम था और दुल्हन ने एक हीरे और माणिक पत्थर से सजे ज्वेलरी सेट के साथ अपने लुक को पूरा किया था, जिसमें एक चौड़ा चोकर, लंबे झुमके की एक जोड़ी, एक मांग टीका और एक पासा शामिल था।

(ये भी पढ़ें- कैटरीना ने अपनी ब्राइडल एंट्री की फोटोज कीं शेयर, बहनों के साथ राजकुमारी जैसी दिखीं एक्ट्रेस)

अपने लुक को थोड़ा और निखारने के लिए दुल्हन ने विंग्ड लाइनर, ब्लश्ड गाल और न्यूड लिपस्टिक के साथ स्मोकी डार्क-कोहल्ड आईज़ को चुना था। उन्होंने बालों में एक बन और रॉयल ब्लू कलर के झालरदार दुपट्टे के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

रिसेप्शन लुक

दुल्हन के रिसेप्शन का लुक बिल्कुल गेम चेंजर था। लंबा लाल गाउन, भव्य नेकलाइन, कशीदाकारी घूंघट और अनोखा मुकुट, महक अपने इस लुक में किसी रानी की तरह लग रही थीं। उनका यह गाउन मनीष मल्होत्रा ​​​​के कलेक्शन का था। महक ने डायमंड ज्वेलरी सेट के साथ लुक को पूरा किया था, जिसमें नेकपीस, डैंगलर्स और चूड़ा शामिल हैं। वहीं, उनके दूल्हे ने काले रंग के टक्सीडो सूट में बो-टाई के साथ खुद को काफी डैपर तरीके से तैयार किया था। पूरे लुक को निखारने के लिए उन्होंने कोट पर एक लाल गुलाब पिन किया था।

फिलहाल, शादी के हर समारोह में इस दुल्हन और उनके दूल्हे का लुक बिल्कुल ऑन प्वॉइंट रहा। तो, आपको कौन-सी सेरेमनी में कपल सबसे खूबसूरत लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.