दुल्हन ने अपनी शादी में पहना साड़ी से बना लहंगा, सुनहरे रंग के जोड़े में लगीं बेहद खूबसूरत

दुल्हन ने अपने आनंद कारज समारोह के लिए अपनी एक साड़ी को लहंगे में बदलकर पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें।

img

By Kanika Singh Last Updated:

दुल्हन ने अपनी शादी में पहना साड़ी से बना लहंगा, सुनहरे रंग के जोड़े में लगीं बेहद खूबसूरत

जैसे ही एक लड़की यह समझती है कि, उसे अपने माता-पिता का घर छोड़ना है और शादी करके किसी दूसरे घर जाना है, तब से वह अपने खास और बड़े दिन के बारे में सोचने लगती है। वह इसके लिए बहुत पहले से तैयारी करना शुरू कर देती है और अपनी शादी के लिए उन सभी चीजों की लिस्ट बनाती है, जो वह चाहती है। आखिरकार, शादी करना जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है और हर लड़की इसका इंतजार करती है। जबकि महामारी ने भारतीय शादियों के परिदृश्य को बदल दिया है, लेकिन इसने दुल्हनों की इच्छा को कम नहीं किया है।

indian bride look

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपनी शादी में पहना फ्लोरल प्रिंटेड सब्यसाची लहंगा, मिनिमल ज्वेलरी ने खींचा ध्यान)

हमने कई दुल्हनों को देखा है, जिन्होंने अपनी शादी के लिए एक अनोखा लहंगा पहना था। वहीं, कुछ दुल्हनों ने लहंगा छोड़कर अपनी मां की साड़ी को चुना था। हालांकि, हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपने अनोखे लहंगे से हमारा दिल जीत लिया, जिसे उन्होंने साड़ी से बनवाया था।

दुल्हन ने पहना था साड़ी से बना लहंगा

indian bride look

मिलिए हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' सिमर से, जो एक ज्वेलरी ब्रांड की फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने सपनों के राजकुमार अभिमन्यु मलिक के साथ शादी की थी। दुल्हन की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी, जो उदयपुर के लीला पैलेस में आयोजित की गई थी। हालांकि, यह उनकी शादी का जोड़ा था, जिसने हमारा दिल जीत लिया। सिमर ने अपनी शादी के लिए एक सुनहरी साड़ी को लहंगे में बदल दिया था।

दुल्हन का लुक

indian bride look

indian bride look

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

दुल्हन के लहंगे में एक सुंदर जरी-वर्क स्कर्ट के साथ एक स्वीटहार्ट-नेकलाइन चोली और मैचिंग स्कैल्प्ड-दुपट्टा शामिल था। उन्होंने चोकर नेकपीस, इयररिंग्स और नथ के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। दुल्हन ने अपने लुक को सिल्वर कलीरा और पीच कलर के चूड़े से कंप्लीट किया था। उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप के साथ पूरा किया था और उन्होंने अपने बालों को गजरा के साथ एक बन में बांधा था। वहीं, उनके दूल्हे ने नेवी ब्लू रंग की शेरवानी पहनी हुई थी और उन्होंने क्रीम कलर की पगड़ी और लंबे मोतियों के हार से अपने लुक को पूरा किया था।

indian bride and groom

फिलहाल, हमें दुल्हन के खूबसूरत सुनहरे रंग का लहंगा बेहद पसंद आया। तो आपको उनका ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.