इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था शैंपेन कलर का लहंगा, राजस्थानी गहनों में दिखीं राजकुमारी

इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने खूबसूरत लहंगे के साथ राजस्थानी सिसपट्टी (माथापट्टी) से अपने लुक को निखारा था। आइए आपको दिखाते हैं दुल्हन की तस्वीरें।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था शैंपेन कलर का लहंगा, राजस्थानी गहनों में दिखीं राजकुमारी

हर लड़की बचपन से ही अपनी शादी से जुड़े अनगिनत सपने सजाती है, जिसमें रस्में और ढेर सारी शॉपिंग के अलावा, एक खूबसूरत वेडिंग लहंगा भी होता है, जिसे पहनकर वह सबसे सुंदर लगती है। खास बात ये कि, आज के समय में हर नई दुल्हन अपनी शादी से जुड़ी एक-एक तैयारी खुद करती है। इसी वजह से दुल्हन के लिए उसका वेडिंग लहंगा और भी ज्यादा खास हो जाता है, क्योंकि वह रिश्तेदार और ससुराल वालों की पसंद को किनारे रखते हुए अपने लिए उस लहंगे को चुनती है, जिसके बारे में वह हमेशा से सोचती आ रही होती है।

DULHAN

हमारी नई दुल्हन भी उन्हीं में से एक है, जिन्होंने अपने खूबसूरत लहंगे को पारंपरिक गहनों के साथ पहनकर यादगार बनाया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं हमारी दुल्हन सोनाक्षी कपूर की, जिन्होंने अपने जीवन के प्यार विशेष कौशिक से शादी की थी। कपल ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में पहाड़ों के बीच सात फेरे लिए थे, जहां मौजूद धुंध भरे पहाड़ और हरियाली ने कपल की फोटोज में चार-चांद लगा दिए थे।

(ये भी पढ़ें: इस मुस्लिम दुल्हन को निकाह के बाद शौहर ने भेजा प्यारा मैसेज, पढ़कर हर किसी को होगा फक्र

dulhan

दुल्हन ने अपनी शादी में ब्राउन (शैंपेन) कलर का खूबसूरत लहंगा चुना था, जिस पर किए गए हैवी वर्क ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दुल्हन के लहंगे को रेशम, जरदोजी, क्रिस्टल, मोती, सेमी प्रेशियस रत्न के भारी वर्क से तैयार किया गया था। इसके साथ ही, इस लहंगे पर खूबसूरत धागे की कढ़ाई से फूल बनाए गए थे, जो काफी अट्रैक्टिव थे। और लहंगे के ऑफ-शॉल्डर ब्लाउज पर मोतियों की छोटी-छोटी मालाओं को पेयर किया गया था, जिससे ये लहंगा बेहद खूबसूरत बन गया था। इस लहंगे के साथ दुल्हन ने एक दुपट्टा और एक कढ़ाई वाला लेसी वेल पेयर किया था, जो उनके लुक को रॉयल बना रहा था।

dulhal latest look

दुल्हन सोनाक्षी ने अपने इस खूबसूरत लहंगे के साथ कुंदन ज्वैलरी को चुना था। उन्होंने हैवी नेकपीस, झुमके, टीका और खूबसूरत नथ से अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके अलावा, सोनाक्षी ने मांगटीके के साथ एक खूबसूरत सिसपट्टी को भी कैरी किया था, जो एक राजस्थानी ज्वैलरी है। इतना ही नहीं, दुल्हन ने थ्री-टायर कलीरें से अपने लुक में चार-चांद लगाए थे।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने कोरोना महामारी के चलते बदला वेडिंग आउटफिट, पहनी लाल कलर की खूबसूरत साड़ी)

dulhan photos

अपनी शादी के दिन दूल्हे राजा भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। विशेष कौशिक ने अपने इस खास दिन के लिए ऑफ-व्हाइट कलर की बंधगला शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गहरे हरे रंग का दोशाला लिया था, जिस पर गोल्डन मोतियों का खूबसूरत वर्क किया गया था और हरे रंग की लेयर्ड माला को चुना था। वहीं, सिर पर उन्होंने मैचिंग पगड़ी पहनी हुई थी, जिस पर हरे रंग के मोतियों वाला ब्रोच था। अपने ओवरऑल लुक में वह अपनी दुल्हनिया को टक्कर दे रहे थे।

dulhe raja

couple goals

सोनाक्षी ने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए पिंक कलर का सलवार सूट कैरी किया था। इसके साथ दुल्हन ने कुंदन का चोकर नेकपीस, इयररिंग और मांगटीका को पेयर किया था, जो उनके आउटफिट के साथ काफी मैच कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने अपने फूलों के कलीरें से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। सोनाक्षी का लुक इस आउटफिट और ज्वैलरी में स्वीट व सिंपल होने के बावजूद रॉयल लग रहा था।

(ये भी पढ़ें: प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस)

mehendi ceremony

mehendi ceremony photos

सोनाक्षी और विशेष कौशिक ने अपनी शादी से पहले एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन भी किया था, जिसमें कपल ने अपने खूबसूरत आउटफिट से आग लगा दी थी। इस पार्टी में दुल्हन ब्लैक एंड रेड कलर की साटन की खूबसूरत साड़ी में नजर आई थीं, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक ब्लाउज को पेयर किया था। सोनाक्षी ने अपने लुक को हल्के नेकपीस और इयररिंग्स से निखारा था। वहीं, दूल्हे राजा ब्लैक टस्कीडो में काफी हैंडसम लग रहे थे। इस पार्टी में दोनों ने मिलकर कपल गोल्स देने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

cocktail party

bridal sari

इन सभी तस्वीरों में जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा है, वो कपल की खूबसूरत हंसी है, जिससे ये साबित होता है कि, दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों ने अपने इस खास दिन को खूब एंजॉय किया था।

couple dance

खैर, हमें दुल्हन सोनाक्षी कपूर का लुक बेहद पसंद आया। तो आपको दुल्हन का आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.