दुल्हन ने अपने दुपट्टे पर लिखवाए थे दिवंगत पिता के आखिरी शब्द, ज्वेलरी को किनारे कर पहना प्लेन लहंगा

यहां हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने न केवल प्लेन लहंगा पहनकर अपनी ज्वेलरी को किनारे किया था, बल्कि अपने वेडिंग दुपट्टे से लोगों को भावुक कर दिया था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दुल्हन ने अपने दुपट्टे पर लिखवाए थे दिवंगत पिता के आखिरी शब्द, ज्वेलरी को किनारे कर पहना प्लेन लहंगा

भारतीय दुल्हनों को हमेशा से भारी कढ़ाई वाले लाल लहंगे और पारंपरिक ज्वेलरी पहने देखा जाता रहा है। हालांकि, अब वक्त बदल रहा है और दुल्हनें अब न केवल सुहाग के लाल रंग को किनारे कर रही हैं, बल्कि भारी कढ़ाई वाले लहंगे को भी गुडबाय कह रही हैं। हमने अब तक आपको कई ऐसी दुल्हनें से मिलवाया है, जिन्होंने अपने सिंपल लहंगे से लोगों का दिल जीता है। हमारी लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है।

Bride

हालांकि, हमारी अगली दुल्हन ने न सिर्फ अपने सिंपल लहंगे से, बल्कि अपनी मिनिमल ज्वेलरी और अपने इमोशनल दुपट्टे से भी हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा है। आपने कई दुल्हनों को देखा होगा, जो अपने दुपट्टे पर अपनी लव स्टोरी या ‘सदा सौभाग्यवती भव:’ लिखवाती हैं, लेकिन हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने अपने दुपट्टे पर जो चीज लिखवाया था, उसने लोगों को भावुक कर दिया था।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना था यूनिक बनारसी लहंगा, शॉल स्टाइल दुपट्टे और मिनिमल लुक में लगीं खूबसूरत)

Bride with her Groom

दुल्हन सुवन्या, राजस्थान में एक अंतरंग शादी समारोह में अपने जीवन के प्यार अमन कालरा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। खूबसूरत दुल्हन ने अपने सिंपल वेडिंग लुक और दुपट्टे पर लिखी भावुक बात से लोगों का दिल जीत लिया था। इस खूबसूरत दुल्हन ने डिजाइनर सुनैना खेरा का प्लेन लाल लहंगा पहना था, लेकिन उनके पूरे आउटफिट का सबसे अच्छा हिस्सा उनका दुपट्टा था।

Bride

दुल्हन ने अपने दुपट्टे पर अपने दिवंगत पिता के आखिरी शब्द लिखे थे, जो दुल्हन के आखिरी बर्थडे पर उनके पिता ने उनसे एक लेटर में कहा था। दुल्हन ने अपने पिता की इस याद को अपनी शादी में महसूस करने के लिए अपने दुपट्टे पर इसे लिखवाने का फैसला किया था। दुल्हन ने एक इंस्टा वीडियो के जरिए अपने दुपट्टे की कहानी लोगों के साथ साझा भी की थी। यहां देखें वो वीडियो।

Bride Print Last Words Of Her Father On Her Dupatta

दुल्हन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने दिवंगत पिता के पत्र की तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने निश्चित रूप से अपने दिवंगत पिता के आखिरी शब्दों को अपने शादी के जोड़े में शामिल करके लोगों को भावुक कर दिया था।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना पेस्टल गुलाबी रंग का सब्यसाची लहंगा, पोल्की ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंदरता)

दुल्हन के लुक की एक और खास बात यह थी कि, उन्होंने हैवी ज्वेलरी को किनारे कर दिया था और अन्य दुल्हनों की तरह चोकर, मांग टीका और नथ कुछ भी नहीं पहना था। दुल्हन ने महज एक मिनिमल लॉकेट, इयर स्टड और फूलों के गजरे से अपने लुक को पूरा किया था। दुल्हन ने परफेक्ट आईज, एक छोटी बिंदी और न्यूड शेड मेकअप के साथ अपने लुक को सिंपल के साथ-साथ काफी अट्रैक्टिव रखा था। वहीं, दूल्हे राजा ने लाल साफे के साथ क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग दोशाला पहनी थी, जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे।

Bride

Bride with her Groom

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने पहना तरुण तहिलियानी का अनोखा क्रिंकल्ड लहंगा, मांग टीके ने लुक लगाया चार-चांद)

फिलहाल, दुल्हन का वेडिंग लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.