करीना कपूर के निकाह वाले लुक को इस दुल्हन ने किया कॉपी, दिखी 'बेबो' से भी ज्यादा खूबसूरत

हर लड़की चाहती है कि शादी वाले दिन वह सबसे सुंदर दिखे। आइये हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिसने अपनी शादी पर बॉलीवुड की ‘बेगम’ यानी करीना कपूर खान के ब्राइडल लुक को हूबहू कॉपी किया।  

img

By Shikha Yadav Last Updated:

करीना कपूर के निकाह वाले लुक को इस दुल्हन ने किया कॉपी, दिखी 'बेबो' से भी ज्यादा खूबसूरत

हम सभी के जीवन में शादी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। हर किसी को अपने इस खास दिन का इंतजार रहता है। खासकर लड़कियों को अपनी शादी की एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा होती है। वे बहुत पहले से ही अपने इस स्पेशल दिन की तैयारियां करनी शुरू कर देती हैं। अपनी शादी पर वे कहां से मेकअप कराएंगी? किस रंग का लहंगा पहनेंगी? लहंगा किस डिज़ाइनर का होगा? इस तरह की तमाम चीजें वे पहले ही डिसाइड कर लेती हैं। हर लड़की का सपना होता है कि, अपनी शादी वाले दिन वह सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे और शादी में आने वाले मेहमानों की आंखें उस पर ही टिकी रहें। वे अपनी शादी पर कुछ ऐसा करना चाहती हैं, ताकि सालों तक लोगों को उनकी शादी याद रहे।  

हालांकि, शादी वाले घर में खुशियों के साथ-साथ स्ट्रेस भी होता है, लेकिन यही वो मौका होता है, जब पूरा परिवार इकठ्ठा होता है। शादी से पहले लड़कियों को सबसे ज्यादा कंफ्यूजन अपने शादी वाले लहंगे को लेकर होती है। हर साल ‘ब्राइडल लहंगे’ का ट्रेंड चेंज हो जाता है, ऐसे में उन्हें समझ नहीं आता कि उन्हें अपनी शादी के लिए किस तरह के लहंगे का चुनाव करना चाहिए। इस तरह की सिचुएशन में कुछ लड़कियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन लेती हैं। उदाहरण के तौर पर जब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी, तब उनका लहंगा काफी चर्चा में रहा था। अनुष्का ने अपनी शादी पर बेबी पिंक कलर का फ्लोरल लहंगा कैरी किया था। अनुष्का का यह लुक लड़कियों को बहुत पसंद आया था और बहुत सी लड़कियों को उनकी शादी वाले दिन उसी तरह का लहंगा पहने हुए देखा गया था।  

अनुष्का के अलावा बॉलीवुड की ‘बेबो’ यानी करीना कपूर के वेडिंग ऑउटफिट ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। करीना का लहंगा न सिर्फ देखने में काफी रॉयल था, बल्कि इस वजह से भी खास था, क्योंकि उसी लहंगे को उनकी सास और अभिनेता सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। इस लहंगे में करीना की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की तस्वीरें काफी चर्चा में हैं। दरअसल, इस दुल्हन ने अपनी शादी वाले दिन करीना कपूर के निकाह वाले लुक को हूबहू रीक्रिएट किया है। कुछ लोगों का मानना है कि इस लुक में वे करीना कपूर से भी ज्यादा गॉर्जियस दिख रही थी। हम जिस ब्राइड की बात कर रहे हैं, उनका नाम लिशा है। लिशा इन दिनों अपने ब्राइडल लुक की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। (ये भी पढ़ें: पिता जेमिनी गणेशन के साथ वायरल हुई रेखा की ये अनदेखी फोटो, पहचान में नहीं आ रहीं एक्ट्रेस)   

लिशा ने अपनी शादी पर करीना कपूर खान के रॉयल लुक को रीक्रिएट किया था। लिशा ने फैशन डिज़ाइनर पायल केयल द्वारा डिज़ाइन किया हुआ गोल्डन लहंगा पहना था। लहंगे के साथ लिशा ने दो दुपट्टा लिया हुआ था। बड़े ही प्यारे तरीके से उन्होंने एक दुपट्टे को अपने सिर के ऊपर डाला हुआ था। अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने माथे पर गोल्डन रंग के एक बड़े से मांगटीके के साथ पासा, नथ और एक चोकर हार डाला था। जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट गुरनीत विरधी ने लिशा का मेकअप किया था, जो कि करीना कपूर के मेकअप से काफी मिलता-जुलता था। वहीं, दूल्हा भी अपने ऑउटफिट में बहुत हैंडसम दिख रहा था। दूल्हे ने दुल्हन की ऑउटफिट से मैच करती हुई गोल्डन वर्क वाली शेरवानी पहनी थी। लुक को कंप्लीट करने के लिए दूल्हे ने सिर पर मैरून रंग की पगड़ी के साथ मैचिंग दोशाला (एक प्रकार की बढ़िया कामदार ऊनी चादर) भी ली थी। (ये भी पढ़ें: बेटी की 'विदाई' करना क्यों होता है सबसे भावुक पल, अमिताभ-श्वेता की इस फोटो को देखकर समझ जाएंगे)   

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कोई लड़की किसी सेलिब्रिटी के वेडिंग ऑउटफिट को रीक्रिएट करती हुई दिखी है। इससे पहले भी कई लड़कियां अपनी शादी पर सेलिब्रिटी के लुक को अपनाती देखी जा चुकी हैं। ऐसी ही एक ब्राइड रही हैं दृष्टि विधानी, जिन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी पर ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के लुक को कॉपी किया था। दृष्टि ने अपनी मेहंदी सरेमनी पर प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी से मिलता-जुलता लहंगा पहना था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा की शादी काफी चर्चा में रही थी और उनके लुक को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। प्रियंका के मेहंदी वाले लहंगे को सेलिब्रिटी फैशन डिज़ाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया था। प्रियंका का एज़्टेक प्रिंट वाला लहंगा पिंक, येलो और ग्रीन कलर का था, जो कि मेहंदी सेरेमनी के लिए बिल्कुल परफेक्ट था।

वहीं, दृष्टि का भी लहंगा प्रियंका चोपड़ा के लहंगे से कम खूबसूरत नहीं था और हो भी क्यों ना! दृष्टि के लहंगे को भी डिज़ाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने जो तैयार किया था। दृष्टि के लहंगे पर पिंक, येलो और ब्लू के शेड्स देखने को मिले थे। दृष्टि ने हॉल्टर नेक चोली के साथ लहंगे को कैरी किया था, जो एलिगेंट दिखने के साथ-साथ बहुत स्टाइलिश भी लग रहा था। दृष्टि के लहंगे में खास बात यह थी कि, उनके लहंगे में थाई तक एक हाई स्लिट था। इस लहंगे के साथ उन्होंने येलो कलर का दुपट्टा लिया था। अपने लुक को दृष्टि ने मैचिंग एज़्टेक प्रिंट जूती और कम से कम मेकअप के साथ पूरा किया था। (ये भी पढ़ें: जब अवार्ड फंक्शन में सिंदूर लगाकर पहुंची थीं गौरी खान, वायरल हुआ शाहरुख-गौरी का ये रोमांटिक वीडियो)     

खैर, हमें तो बहुत पसंद आया जिस तरह से ब्राइड ने करीना कपूर के वेडिंग लुक को रीक्रिएट किया। वैसे, आपको इस दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।  

(Photo Credit: Cine Love, Dotdusk)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.