इस डॉक्टर दुल्हन ने अपने इंगेजमेंट गाउन को बनाया शादी का लहंगा, हैरान कर देगा लुक

आइए आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपना इंगेजमेंट गाउन ही अपनी शादी के दिन रिपीट कर लिया था।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

इस डॉक्टर दुल्हन ने अपने इंगेजमेंट गाउन को बनाया शादी का लहंगा, हैरान कर देगा लुक

एक लड़की अपनी शादी का इंतजार बचपन से करती है। इसके साथ ही होने वाली दुल्हन वेडिंग की हर एक डीटेल खुद से ही प्लान करना पसंद करती है, क्योंकि ये उसकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। डेकोरेशन, मेहंदी डिजाइन से लेकर लहंगे की लेटेस्ट डिजाइन तक, वो हर एक चीज का खास ख्याल रखती है।

engagement gown on wedding

हालांकि, वैश्विक महामारी ने शादियों का पूरा मतलब बदल कर रख दिया है। सीमित मेहमानों की लिस्ट से लेकर जल्दबाजी में की गई तैयारियों तक, अब शादियां पहले की तरह एक ग्रैंड इवेंट नहीं रह गई हैं। हमने कोरोना काल में कई दूल्हा और दुल्हनों को अपनी शादी की डेट बदलते या अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी करते देखा है। और हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी कुछ ऐसा ही किया है, लेकिन उनके वेडिंग एटायर ने हमारा ध्यान उनकी ओर खींच लिया।

engagement gown on wedding

(ये भी पढ़ें: शादी में 'फिटनेस कोच' दुल्हन ने भारी लहंगा पहनकर दूल्हे संग मारे पुश-अप्स, यहां देखें प्यारा वीडियो)

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक', डॉक्टर समीक्षा सिंह एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधी थीं। लेकिन उनकी शादी की हाईलाइट उनका वेडिंग एटायर था। लॉकडाउन के चलते, समीक्षा का पिंक लहंगा उनके पास डिलीवर नहीं हो पाया था, लेकिन निराश होने के बजाय इस चीयरफुल ब्राइड ने अपना इंगेजमेंट गाउन पहनकर अपने पति के साथ शादी के सात फेरे लिए।

डॉक्टर समीक्षा सिंह ने शादी के लिए अपना येलो इंगेजमेंट गाउन चुना था, जिस पर पूरा मिरर वर्क किया गया था। उन्होंने इसे गोल्डन बॉर्डर वाले येलो दुपट्टे के साथ पहना था। उन्होंने अपने कंधे पर एक पिंक दुपट्टा भी कैरी किया था। समीक्षा ने अपने लुक को माथा पट्टी, नथ, झुमकों, नेकलेस और पिंक चूड़ियों से निखारा था। उन्होंने अपना लुक पतले कमरबंद से भी पूरा किया था, जिससे उनका गाउन बिल्कुल लहंगे की तरह लग रहा था।

engagement gown on wedding

(ये भी पढ़ें: इस राजपूत दुल्हन ने अपनी शादी में पहना पारंपरिक लहंगा, दिखीं महारानी जैसी सुंदर)

समीक्षा ने अपना मेकअप पिंक बिंदी, लिपस्टिक और चमकती आंखों के साथ मिनिमल रखा था। वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे राजा ने रेड स्टोल और साफा के साथ एक आईवरी कलर की शेरवानी पहनी थी। एक वीडियो में कपल को पूरे दिल से डांस करते हुए और अपनी शादी का हर एक मोमेंट एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। शादी में ब्राइडल एंट्री से लेकर बतौर मैरिड कपल उनके पहले डांस तक, हर एक चीज खूबसूरत थी।

engagement gown on wedding

फिलहाल, हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' उन दुल्हनों के लिए एक प्रेरणा हैं, जिन्होंने अपनी शादी महामारी के चलते पोस्टपोन कर दी। उन्होंने ये भी प्रूव किया है कि, अगर कोई शादी करना चाहता है, तो कोई भी चीज उसे रोक नहीं सकती। तो आपको दुल्हन का इंगेजमेंट गाउन से रिक्रिएट किया गया वेडिंग एटायर कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Sara_Makeovers)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.