इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना सफेद चूड़ा, लहंगे संग दादी की 71 साल पुरानी ज्वैलरी को किया पेयर

इस स्टोरी में हम आपको अपनी 'ब्राइडल ऑफ द वीक' तृप्त कांग से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में अपनी दादी की 71 साल पुरानी व यूनिक ज्वैलरी को पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया था।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना सफेद चूड़ा, लहंगे संग दादी की 71 साल पुरानी ज्वैलरी को किया पेयर

एक लड़की के लिए शादी करना सिर्फ उसकी चेकलिस्ट का हिस्सा नहीं होता है, बल्कि ये उसका एक सपना होता है, जो वह बचपन से खुली आंखों से देखती आ रही होती है। इस सपने में शादी की हल्दी, मेहंदी जैसी रस्मों से लेकर यूनिक व पारंपरिक टच वाले ब्राइडल आउटफिट तक, जैसी कई स्पेशल चीजें शामिल होती हैं, जिसके लिए वह महीनों पहले से तैयारियां शुरू कर देती है। खास बात ये है कि, इन तमाम चीजों के बारे में वह सिर्फ सोचती ही नहीं है, बल्कि इन्हें करने के लिए अपनी मां की मदद भी लेती है।

bride

ये बात भी सच है कि, हर लड़की अपनी शादी को स्टाइलिश और यूनिक बनाना चाहती है, लेकिन वह पारंपरिक टच को खोना नहीं चाहती। कुछ लड़कियां अपनी शादी में अपनी मां के ब्राइडल आउटफिट को आशीर्वाद की तरह पहनती हैं, तो कुछ ज्वैलरी को निशानी के रूप में अपने साथ रखती हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको हमारी ‘ब्राइडल ऑफ द वीक’ से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में अपनी मां नहीं, बल्कि दादी मां की 71 साल पुरानी ज्वैलरी को पहनकर हर किसी को हैरान कर दिया था। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें: इस डेंटिस्ट दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था कई रंगों से बना लहंगा, सिंपल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत)

punjabi bridal

दरअसल, हम बात कर रहे हैं हमारी ‘ब्राइडल ऑफ द वीक’ तृप्त कांग की, जिन्होंने महामारी के समय में अपने बॉयफ्रेंड रहमत सिंह संग  हॉलिडे होम मनाली में शादी रचाई, जो खूबसूरत वादियों के बीच मौजूद है। कपल की शादी आनंद कारज रीति-रिवाज से हुई, जिसमें दोनों के करीबी लोग और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। तृप्त कांग ने अपनी शादी का कार्ड खुद डिजाइन किया था। इस कार्ड पर बने फूले के डिजाइन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था।

punjabi wedding

wedding card

दुल्हन ने अपनी जिंदगी के स्पेशल दिन पर पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा चुना था, जो ‘हाउस ऑफ कोटवारा’ द्वारा डिजाइन किया गया था। इस लहंगे पर सिल्वर कढ़ाई का काम किया गया था, जिससे ये लहंगा दूर से ही चमक रहा था। तृप्त कांग अपनी शादी के लिए एक ऐसा लहंगा चाहती थीं, जिसे वह कई बार पहन सकें। इस बारे में दुल्हन के डिजाइनर ‘हाउस ऑफ कोटवारा’ ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर बताया था कि, दुल्हन एक ऐसा ड्रीम लहंगा चाहती थीं, जिसे वह बार-बार पहन सकें और उस समय को संजो सकें। इस लहंगे को वह किसी अलमारी के कोने में रखकर भूलना नहीं चाहती थीं।

(ये भी पढ़ें: इस साउथ इंडियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी थी कांजीवरम साड़ी, टेंपल थीम के गहनों ने खींचा था ध्यान)

punjabi bridal photoshot

शादी के दिन दूल्हे राजा ने अपनी दुल्हनिया यानी तृप्त कांग को कंप्लीट करते हुए क्रीम रंग की खूबसूरत शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पगड़ी और पिंक कलर का दोशाला स्टाइल किया था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। ‘हाउस ऑफ कोटवारा’ के इंस्टा पेज पर कपल की क्यूट लव स्टोरी के बारे में भी बताया गया था कि, दोनों पहली बार लंदन में मिले थे और इसके ठीक दो साल बाद कुल्लू की पहाड़ियों में रहमत ने अपनी लेडीलव तृप्त को शादी के लिए प्रपोज किया था।।

punjabi wedding photos

house oh kotwala dress

तृप्त कांग अपनी शादी में लाल व पारंपरिक चूड़े की जगह सफेद रंग के चूड़े में नजर आई थीं, जो पिंक कलर के लहंगे के साथ काफी खूबसूरत लग रहा था। हालांकि, दुल्हन ने अपने पूरे लुक को मिनिमलिस्टिक ज्वैलरी के साथ सेट किया था। तृप्त अपनी शादी में भारी भरकम ज्वैलरी की बजाय अपनी दादी का 71 साल पुराना हार पहने हुए नजर आई थीं, जो दादी को उनके ससुर सरदार बलदेव सिंह ने शादी के दिन तोहफे के रूप में दिया था।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में पहना खुद से पेंट किया हुआ लहंगा, डिज़ाइनिंग में लगा था एक साल)

white chhooda

bridal shoot

सरदार बलदेव हमारे देश के पहले रक्षा मंत्री थे। यह हार 1950 के दशक में मुंबई में गोलकुंडा (कट डायमंड्स) और बर्मी रूबी का इस्तेमाल करके आर्ट डेको शैली में बनाया गया था। तृप्त कांग ने अपने पिंक कलर के लहंगे के साथ पिंक एंड सिल्वर कलर का खूबसूरत नेकपीस, हल्की झुमकियां और मांगटीका कैरी किया था। तृप्त अपने पूरे लुक में किसी स्वर्ग की अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

old jewellry

photos

फिलहाल, ये बात तो सच है कि, तृप्त अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन पर अपने परिवार की विरासत को आशीर्वाद के रूप में धारण किया था। तो आपको दुल्हन का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें को कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.