सब्यसाची दुल्हन ने लाल 'गोटा पट्टी' लहंगे के साथ पहना डबल दुपट्टा, सॉलिटेयर रिंग ने खींचा ध्यान

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' बानी चंडोक ने सब्यसाची मुखर्जी का लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था और उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Kanika Singh Last Updated:

सब्यसाची दुल्हन ने लाल 'गोटा पट्टी' लहंगे के साथ पहना डबल दुपट्टा, सॉलिटेयर रिंग ने खींचा ध्यान

इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है और कई सारे सेलेब्स के शादी के बंधन में बंधने के साथ ही, अन्य कपल्स भी अपने जीवन की नई शुरूआत कर रहे हैं। नाच-गाने से लेकर अच्छे भोजन और मौज-मस्ती के क्षणों तक, एक शादी हमें जीवन भर के लिए यादें देती है और सबसे जरूरी बात यह है कि, दुल्हनों को उनके इस खास दिन पर सबसे खूबसूरत दिखना होता है। ऐसी ही एक दुल्हन थीं बानी चंडोक, जिन्होंने अपने वेडिंग लुक से सभी को हैरान कर दिया था।

ब्राइडल आउटफिट्स की बात करें, तो हमने कई दुल्हनों को अपनी शादियों के लिए एक्सपेरिमेंट करते हुए आउटफिट्स में बदलाव करते देखा है। हालांकि, कुछ दुल्हनें ऐसी भी होती हैं, जिनकी शादी के आउटफिट की बात आने पर वो लाल रंग के पहनावे को ही चुनती हैं। आखिरकार, हर कोई इस शुभ रंग की बेजोड़ आभा में सुंदर दिखना चाहता है। यहां तक ​​कि, एक्ट्रेसेस कैटरीना कैफ, सोनम कपूर आहूजा, प्रियंका चोपड़ा जोनस और दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों ने भी अपनी शादी के दिन लाल सुहाग का जोड़ा पहना था और उनके लुक ने सभी का दिल जीत लिया था।

दुल्हन ने पहना गोल्डन थ्रेड वर्क वाला लहंगा

(ये भी पढ़ें- NRI ईसाई दुल्हन ने अपनी हिंदू शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, मिनिमल लुक में दिखीं खूबसूरत)

जैसा कि हमने कहा, ब्राइडल लहंगे की बात करें, तो रेड कलर कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है और हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' बानी चंडोक भी अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के लाल रंग के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके सिग्नेचर लहंगे में रॉयल्टी का लुक आ रहा था, जिससे नजरें हटाना मुश्किल था। बानी के पहनावे में लहंगे की स्कर्ट पर गोल्डन एम्ब्रायडरी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था।

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने अपनी शादी में पहना फ्लोरल प्रिंटेड सब्यसाची लहंगा, मिनिमल ज्वेलरी ने खींचा ध्यान)

बानी के हाफ स्लीव वाले ब्लाउज में सुनहरे रंग की जटिल कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा, दुल्हन ने एक डबल दुपट्टा चुना था, जिसे गोट्टा-पट्टी के काम और सुनहरे फूलों से सजाया गया था। उन्होंने एक दुपट्टा अपने सिर पर रखा था, जबकि दूसरा कंधे पर साड़ी स्टाइल में लिया हुआ था। दुल्हन ने अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी के साथ उभारा था, जिसमें मैचिंग इयररिंग्स के साथ हैवी चोकर नेकपीस और मांग टीका शामिल था। इसके अलावा, उन्होंने अपना चूड़ा और दोनों हाथों में हैवी गोल्डन चूड़ियां फ्लॉन्ट की थीं। हालांकि, जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह थी उनकी सॉलिटेयर सगाई की अंगूठी।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

वे दिन गए, जब दुल्हनें अपनी शादियों में भारी मेकअप का विकल्प चुना करती थीं। इन दिनों ब्राइड्स मिनिमल मेकअप लुक की तरफ जा रही हैं और यह दुल्हन भी कुछ अलग नहीं थीं। मेकअप के लिए बानी के मेकअप आर्टिस्ट एसपी ईस्टलैंड ने उन्हें स्मोकी आईज, न्यूड लिप शेड, ब्लश्ड गाल और पूरी तरह से टोन्ड आईब्रो दी थीं। साथ ही, उनके बालों को सिंपल बन में बांधा हुआ था।

फिलहाल, हमें इस दुल्हन का मिनिमल मेकअप लुक और लाल लहंगा बेहद पसंद आ रहा है। तो आपको 'ब्राइड ऑफ द वीक' का वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.