दुल्हन ने शादी की हर रस्म में चुना अलग डिजाइनर, वलीमा पर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखीं सुंदर

मिलिए एक ऐसी ब्राइड से, जिन्होंने अपनी शादी के हर फंक्शन के लिए अलग डिजाइनर्स को चुना था। वलीमा के लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा का बेज रंग का लंहगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनके लुक की कुछ झलकियां।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

दुल्हन ने शादी की हर रस्म में चुना अलग डिजाइनर, वलीमा पर मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखीं सुंदर

आपको फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' का वो डायलॉग तो याद होगा ही कि, 'हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है और प्यार भी एक ही बार होता है।' हालांकि, अब शादी की कोई गिनती तो नहीं है, लेकिन 'एक बार वाली शादी' की जो तैयारियां, शौक, खुशी और एक्साइमेंट होती है, वो कुछ अलग ही होती है और इस दिन को खास बनाने के लिए लड़कियां शादी का जोड़ा ऐसा चुनना चाहती हैं, जो डिजाइनर हो, यूनिक हो और खूबसूरत हो, जिसमें वो बिलकुल अप्सरा लगें। 

MANISH MALHOTRA BRIDE

वैसे, तो होने वाली दुल्हनें अपनी शादी की हर रस्म के लिए एक ही डिजाइनर के आउटफिट्स सेलेक्ट करती हैं, लेकिन हमें एक ऐसी दुल्हन मिलीं, जिन्होंंने अपने अलग-अलग फंक्शन के लिए अलग-अलग फैशन डिजाइनर्स को चुना था और उनका हर लुक लाजवाब था। आइए आपको दिखाते हैं दुल्हन के इन खूबसूरत डिजाइनर्स आउटफिट्स की एक झलक।

MANISH MALHOTRA BRIDE

वलीमा के लिए चुना मनीष मल्होत्रा का लहंगा

MANISH MALHOTRA BRIDE

पहले बता दें कि, इस खूबसूरत दुल्हन का नाम है नेहा खान, जिन्होंने अपने प्यार मुदस्सर से निकाह कर उन्हें अपना हमसफर बना लिया है। नेहा ने अपने वलीमा पर मशहूर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से बेज रंग का लहंगा चुना था। इस लहंगे पर क्रिस्टल, चांदी के धागे, जरी और सीक्विन का काम किया गया था, जो बेहद खूबसूरत लग रहा था। दुल्हन ने इसे फुल स्लीव्स ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया था। नेहा ने डायमंड चोकर, नेकलेस, इयररिंग्स, स्लीक मांग टीका, डायमंड कड़ा और चूड़ियों से अपने लुक को कंप्लीट किया था। मेकअप की बात करें तो, हाई डिफाइन्ड आईब्रो, स्मोकी आईज के साथ मस्कारा लैशेज, हाईलाइटेड चीक्स व न्यूड लिपस्टिक आउटफिट पर जच रहे थे। वहीं, बालों को उन्होंने पोनीटेल बनाकर स्टाइल किया था, जो नीचे से सॉफ्ट कर्ल किए हुए थे। हालांकि, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो था उनका सिक्विन्ड टाइगर फिगर मिनी क्लच, जो दिखने में यूनिक और खूबसूरत था।

MANISH MALHOTRA BRIDE

बारात पर पहना तरुण तहिलियानी का लाल लहंगा

MANISH MALHOTRA BRIDE

बारात के जोड़े की बात करें, तो नेहा ने इस रस्म के लिए फेमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से पारंपरिक लाल जोड़ा चुना था। इस लहंगे पर लाल और सुनहरे रंग का काम किया गया था, जिसमें एक स्कैलप्ड हेमलाइन का सुंदर डिजाइन बना हुआ था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन बॉर्डर के मैचिंग दुपट्टे को लिया था, जिसके साथ उन्होंने पोल्की ज्वेलरी को मैच किया था, जिसमें चोकर, रानी हार, इयररिंग और माथा पट्टी शामिल थे। ज्वेलरी सेक्शन को उन्होंने हाथ फूल, लाल चूड़ा और कस्टमाइज्ड पर्ल ड्रॉप कलीरे से कंप्लीट किया था। 

MANISH MALHOTRA BRIDE

बारात के लुक के लिए मेकअप की बात करें तो, उन्होंने इस मौके पर हाई डिफाइन्ड आईब्रो, सॉफ्ट रेड स्मोकी आईज के साथ मस्कारा लैशेज, ब्लश-टोन्ड चीक्स और ब्राउनिश न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक पूरा किया था। वहीं, बालों से उन्होंने एक जूड़ा बनाया था, जिस पर दुपट्टा टिकाया हुआ था। 

MANISH MALHOTRA BRIDE

संगीत के लिए परफेक्ट था सब्यसाची मुखर्जी का ग्रीन लहंगा

MANISH MALHOTRA BRIDE

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की ​​​​दुल्हन ने मेहंदी में पहना सिल्वर लहंगा, शादी के चेरी रेड लहंगे ने खींचा ध्यान)

संगीत जैसे धमाल-मस्ती वाले इस फंक्शन पर कुछ ब्राइट या फिर डार्क कलर काफी अच्छे दिखते हैं। नेहा ने भी इस मौके पर गहरे हरे रंग के लहंगे को चुना था, जो मशहूर ब्राइडल फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से लिया गया था। लहंगे पर बड़ी पत्तियों का डिजाइन बना हुआ था, जिसे सुनहरे धागों से बनाया गया था। इस लहंगे के साथ उन्होंने मैरून रंग की ब्लाउज को मैच किया था, जिस पर चौड़े बॉर्डर वाली हेमलाइन के साथ फ्लोरल डिजाइन निकाला गया था। इस रेड और ग्रीन कॉम्बिनेशन के लहंगे के साथ उन्होंने रेड कलर का शीर दुपट्टा लिया था, जिस पर किरन की डीटेलिंग और गोल्डन कढ़ाई की गई थी, जो इसे प्रिटी लुक दे रहा था।

MANISH MALHOTRA BRIDE

संगीत के इस आउटफिट के साथ नेहा ने पन्ना और ऑरेंज स्टोन से बना हुआ जड़ाऊ हार, बड़े इयररिंग्स और एक चौड़ा मांग टीका पहना था। इन सबसे अलग हटकर था उनका क्लच, जो हाथी की शेप का बना हुआ था। मेकअप में उन्होंने क्लीन, डेवी रीगल लुक चुना था, जो आउटफिट के साथ एकदम मैच कर रहा था। दुल्हन ने इस मौके पर हाई डिफाइन्ड ब्रो, सॉफ्ट विंग्ड लाइनर के साथ गोल्डन शिमरी आई-शैडो, मोटी लैशेज, न्यूड शैडो वॉटरलाइन, टोंड चीक्स और न्यूड ग्लॉसी लिप्स रखे थे। वहीं, बालों को उन्होंने बन बनाकर फूलों से सजाया हुआ था। 

MANISH MALHOTRA BRIDE

(ये भी पढ़ें- NRI दुल्हन ने पहना 'बारात यात्रा' की कढ़ाई वाला अनोखा लहंगा, हैवी ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)

मेहंदी के लिए चुना सब्यसाची मुखर्जी का येलो लहंगा

MANISH MALHOTRA BRIDE

मेंहदी पर वैसे तो आमतौर पर हरे रंग का जोड़ा पहना जाता है, लेकिन नेहा ने इस मौके पर पीले रंग का लहंगा चुना था, जो ट्रेंड सेट करने वाला लुक दे रहा था। लहंगे की बात करें, तो इस पर सुनहरे धागों से फूलों की कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने प्लेन येलो रंग का दुपट्टा लिया था, जिस पर सिर्फ गोल्डन बॉर्डर बना हुआ था। मेहंदी के इस लुक को उन्होंने चांदबालियों और अंडरटोन मेकअप से कंप्लीट किया था। इस लुक में जो सबसे खास था, वो था उनके स्ट्रेट बालों से बना सिंपल स्टाइल और उस पर लगा हेयरडू, जो मोतियों से सजा हुआ था।  

MANISH MALHOTRA BRIDE

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की इन दुल्हनों ने पहने अलग-अलग ग्रीन शेड्स के लहंगे, दिखीं बेहद खूबसूरत)

वैसे, नेहा का हर लुक लाजवाब था। तो आपको दुल्हन का कौन सा लुक ज्यादा अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.