मनीष मल्होत्रा के 'फुलकारी' लाल लहंगे में बेहद सुंदर दिखीं दुल्हन, मोती-क्रिस्टल का हुआ था काम

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' पलक कालरा ने अपनी शादी में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ 'फुलकारी' लहंगा चुना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका खूबसूरत लुक।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

मनीष मल्होत्रा के 'फुलकारी' लाल लहंगे में बेहद सुंदर दिखीं दुल्हन, मोती-क्रिस्टल का हुआ था काम

हर दुल्हन चाहती है कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर और अलग दिखे। इसलिए वह अपने वेडिंग-डे पर कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक हर एक चीज को यूनिक टच देने की कोशिश करती हैं। हर दुल्हन का ख्वाब होता है कि वह अपनी शादी में किसी फेमस डिजाइनर का लहंगा पहने और अगर बात फेमस डिजाइनर की हो, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का आता है। मनीष मल्होत्रा के लहंगे हर दुल्हन की पहली पसंद होती है। हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक सुंदर लहंगा चुना था। आइए आपको दिखाते उनका लुक।

Manish Malhotra

(यह भी पढ़ें : सिख दुल्हन ने शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, मेहंदी के लिए चुना मनीष मल्होत्रा ​​का आउटफिट)

मिलिए हमारी दुल्हन पलक कालरा से जिन्होंने अपनी शादी के दिन सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से 'फुलकारी' लहंगा चुना था। यह लहंगा सोने की ज़री, सीक्विन, मोतियों और क्रिस्टल के रंगों से कढ़ाई की गई थी। लहंगे के स्कर्ट को ज्योमेट्रिकल एम्बेलिश्ड बिगुल बीडेड ब्लाउज और बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया गया था।

Manish Malhotra

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल)

पलक ने हेवी गहनों की जगह हल्के व कम ज्वेलरी को चुना था। अपने इस आउटफिट को उन्होंने ग्रीन पन्ना और पोल्की चोकर, लॉन्ग नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, नथ, मांग टीका के साथ पेयर किया था। इसी के साथ उन्होंने लाल चूड़ा और डोली कलीरा पहना था जो बेहद खूबसूरत लग रहा था।

Manish Malhotra

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास)

मेकअप की बात करें तो पलक ने सॉफ्ट और डेवी मेकअप को चुना था। उन्होंने स्मोकी ग्लिटर आईशैडो के बजाय हेवी लैशेज, डिफाइन्ड ब्रो और पिंक-टोन्ड लिपस्टिक के साथ अपने मेकअप को पूरा किया था। वहीं हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने सेंटर बन बनाया था जिस पर उन्होंने गजरा लगाया हुआ था।

manish

इस लहंगे में दुल्हन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनका यह लुक हमें तो बहुत पसंद आया। आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो जरूर साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.