दुल्हन ने संगीत में पहना फाल्गुनी और शेन पीकॉक का लाल लहंगा, 'पर्ल ज्वेलरी' ने बढ़ाई सुंदरता

इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ब्राइ़ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में तरुण तहिलियानी व फाल्गुनी और शेन पीकॉक जैसे डिजाइनर्स के आउटफिट्स पहने थे।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दुल्हन ने संगीत में पहना फाल्गुनी और शेन पीकॉक का लाल लहंगा, 'पर्ल ज्वेलरी' ने बढ़ाई सुंदरता

वो दिन गए जब दुल्हनें अपनी शादी के लिए केवल एक ही डिजाइनर लहंगा चुनती थीं। आजकल, वो अपनी शादी के हर फंक्शन के लिए अलग-अलग आउटफिट्स चुनती हैं, वो भी बेस्ट डिजाइनर्स द्वारा बनाए गए। हाल ही में, हमें एक ऐसी ही दुल्हन मिली, जिन्होंने अपनी शादी के दिन न केवल डिजाइनर तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani) के लहंगे को पहना था, बल्कि फाल्गुनी और शेन पीकॉक, अभिनव मिश्रा और अमित अग्रवाल के बेस्ट आउटफिट्स को भी चुना था।

bride

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' शिवानी बाफना एक सोशल मीडिया एजेंसी की संस्थापक हैं। उन्होंने जयपुर में एक भव्य समारोह में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की थी। इस दौरान उन्होंने तरुण तहिलियानी का लहंगा पहना था, जो उन्होंने दो साल पहले पसंद किया था।

bride

दुल्हन ने अपने संगीत में पहना था डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक का लाल लहंगा

इसके अलावा बाफना ने अपनी संगीत सेरेमनी के लिए, फाल्गुनी और शेन पीकॉक का रॉयल 'लाल लहंगा' पहना था। उनके आउटफिट में स्कर्ट पर भारी जरी-एंब्रॉयडरी वर्क था, वहीं इसे टैसल्ड-चोली के साथ पेयर किया गया था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और पर्ल वर्क वाले शीश पट्टी से स्टाइल किया था।

bride 2

bride

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने अपने आनंद-कारज शादी में कम ज्वेलरी संग पहना सफेद लहंगा, सेट किया नया ट्रेंड)

दुल्हन ने मेहंदी सेरेमनी के लिए पहना था पीले रंग का लहंगा

मेहंदी सेरेमनी के लिए, दुल्हन ने डिजाइनर अभिनव मिश्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ पीले रंग का लहंगा पिक किया था। उनके इस आउटफिट में मिरर वर्क था, जो इसकी खूबसूरती को और निखार रहा था। उन्होंने स्कर्ट को स्वीट-हार्ट नेक ब्लाउज़ के साथ कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल ही रखा था।

bride sangeet

bride sangeet 2

(ये भी पढ़ें- मराठी दुल्हन ने शादी में पहनी नौवारी साड़ी, 'आनंद-कारज' में सब्यसाची के लहंगे में दिखीं सुंदर)

रिसेप्शन पार्टी में पहना था क्लासी 'ब्लू गाउन'

अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए, दुल्हन ने अमित अग्रवाल के खूबसूरत ब्लू गाउन को चुना था। उन्होंने इसे स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और हेडबैंड के साथ खूबसूरती से स्टाइल किया था। इस ड्रेस को और क्लासी बनाने के लिए दुल्हन ने सटल मेकअप रखा था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने नीले रंग का टक्सीडो पहना था, जो उनपर काफी जच रहा था।

reception bride

reception look

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने अपने क्लासी ग्रे लहंगे के साथ पहनी सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, देखें ब्राइडल लुक)

खैर, इस ब्राइड के हर लुक ने हमारा दिल जीत  लिया था। वैसे, आपको दुल्हन की कौन सी ड्रेस पसंद आई? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई राय हो तो हमें अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट- Shivani Bafna, Sakshi Ramakrishnan)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.