दुल्हन ने लाल के बजाय पेस्टल लहंगा पहन दूल्हे को दिया सरप्राइज, रिएक्शन देख आप भी हो जाएंगे खुश

आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे है, जिसने अपनी शादी में दूल्हे की पसंद का लहंगा पहनकर उन्हें खुश कर दिया।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दुल्हन ने लाल के बजाय पेस्टल लहंगा पहन दूल्हे को दिया सरप्राइज, रिएक्शन देख आप भी हो जाएंगे खुश

भारत में शादी का मतलब दो आत्माओं का मिलन होता है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की जिंदगी भर साथ रहने का वादा करते हैं। जैसे ही शादी की डेट फिक्स होती है, तो होने वाली दुल्हन और दूल्हा अपनी शादी की सभी रस्मों की तैयारियों में जुट जाता है और कोई भी महामारी किसी कपल को शादी के बंधन में बंधने से रोक नहीं सकती है। दूल्हा-दुल्हन 50 मेहमानों की मौजूदगी के नियमों के बावजूद अपनी शादी को यादगार बनाने का एक मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं।

Bride

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची की इस दुल्हन ने हैवी कढ़ाई को छोड़ पहना सिंपल लाल कलर का लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत)

जब हम भारतीय दुल्हन के बारे में बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में लाल रंग के लहंगे और हैवी ज्वैलरी में तैयार हुई लड़की की छवि आती है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में, दुल्हनों ने अपने खास दिन के लिए अनोखे रंग के लहंगे पहनना शुरू कर दिया है। अब दुल्हनें अपनी शादी में लाल रंग के बजाय हरे से नीला और यहां तक कि सफेद रंग तक का लहंगा पहन रही हैं।

Indian Bride

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक' देवांशी से, जिन्होंने मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में एक इंटीमेट सेरेमनी में अदित ध्रुव से शादी की थी। शादी के लहंगे ने उनके दूल्हे को हैरान कर दिया था। लहंगे के पीछे कपल की एक प्यारी सी कहानी है। दरअसल, दुल्हन अपनी शादी के लिए एक सुंदर लाल कलर का लहंगा पहनना चाहती थी, लेकिन उनका दूल्हा अपनी दुल्हन को पेस्टल कलर्स में देखना चाहता था।

Bride In Pastel Coloured Lehenga

इसलिए दुल्हन ने शादी में अपने दूल्हे को सरप्राइज देने के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक खूबसूरत पेस्टल लहंगा चुना था। उनके आउटफिट में मैचिंग चोली और पिस्ता हरे रंग के दुपट्टे के साथ पेस्टल येलो, ब्लू और पर्पल रंग का लहंगा स्कर्ट था। साथ ही उन्होंने एक और पिंक कलर के दुपट्टे को स्कैलप डिटेलिंग के साथ स्टाइल किया था, जिसे उनके सिर पर पिन किया गया था।

Bride

(ये भी पढ़ें- तरुण तहिलियानी के स्टोर पर मोटापे को लेकर इस दुल्हन का उड़ाया गया मजाक, अब मांगी माफी)

दुल्हन को अपनी पसंद के लहंगे में देखकर दूल्हे का सबसे प्यारा रिएक्शन देखने को मिला। दुल्हन की एंट्री के वक्त घरवालों ने लाल दुपट्टे से रास्ता ढक दिया। जैसे उस लाल दुपट्टे को हटाया गया और दूल्हे ने अपनी दुल्हन को पेस्टल कलर में देखा, तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। यहां देखें वीडियो।

(ये भी पढ़ें- इस सब्यसाची दुल्हन ने पहना लाल रंग का स्टाइलिश लहंगा, हल्की ज्वैलरी-कम मेकअप में दिखीं खूबसूरत)

फिलहाल, दुल्हन ने अपने दूल्हे के पसंद का लहंगा पहनकर अपने शादी को यादगार बना दिया। तो आपको दुल्हन का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.