इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'रजवाड़ा' स्टाइल लहंगा, शाही लुक में दिखा कपल

आइए आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपनी शादी में रजवाड़ा स्टाइल का लहंगा पहना था।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'रजवाड़ा' स्टाइल लहंगा, शाही लुक में दिखा कपल

एक शादी दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए जादुई सफर होता है। ये एक ऐसा वादा है, जो शादी करने वाला कपल अपनी पूरी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताने के लिए करता है। और यह कमिटमेंट जितना सुंदर लगता है, उतना ही महत्वपूर्ण है कि, इस खास दिन पर कुछ भी गलत न हो, जिस वजह से इसे सुनिश्चित करने के लिए महीनों पहले प्लानिंग और तैयारी करनी पड़ती है।

rajwara style lehenga

मेहमानों की लिस्ट बनाने से लेकर शादी के लिए बेस्ट वेन्यू ढूंढने तक, हर एक चीज को परफेक्ट तरीके से करना जरूरी हो जाता है। इसके अलावा, दुल्हन को अपने लिए वेडिंग आउटफिट भी चुनना होता है, जो उसके लिए सबसे मुश्किल काम होता है। एक महिला अपने आउटफिट का फैसला करने से पहले कई बार सोचती है। खासकर जब वह दुल्हन होती है, तो वह अपने बड़े दिन के लिए उस एक यूनिक ड्रेस को खोजने में अपना पूरा समय लगाती है। हमें एक ऐसी ही दुल्हन मिली है, जिसने अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा और चोली पहना था।

(ये भी पढ़ें: इस फोटोग्राफर दुल्हन ने अपनी शादी में पहना आइवरी कलर का लहंगा, कैमरामैन को पोज बताती आईं नजर)

rajwara style lehenga

मिलिए हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ आएशा हरीस नालापद से, जिन्होंने इसी साल अपने सपनों के राजकुमार से शादी की थी। आएशा ने अपनी शादी में फेमस फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से रजवाड़ा स्टाइल का पीच कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे और दुपट्टे में हैवी गोल्डन और ग्रीन कलर से गोटा-पट्टी वर्क के साथ फूलों की बूटियां बनाई गई थीं। उन्होंने इसे पीच कलर के फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया था। यही नहीं, दुल्हन ने अपने लहंगे के जैसे फैब्रिक से बना हुआ देसी स्टाइल का पोटली बैग भी कैरी किया था।

rajwara style lehenga

उन्होंने अपने लुक को सब्यसाची ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया था, जिसमें एक स्टेटमेंट चोकर नेकपीस, एक मांग टीका, इयररिंग्स और कुछ खूबसूरत अंगूठियां शामिल थीं। इसके साथ ही, उन्होंने इसे गोल्डन घड़ी के साथ पेयर किया था, जिसने उनकी पर्सनैलिटी में निखार ला दिया था। उनका लुक मेकअप आर्टिस्ट लुबना मलिक ने सिंपल मेकअप करके पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहना रोज़ पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा, हेयरस्टाइल ने चुराई लाइमलाइट)

rajwara style lehenga

वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे राजा ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ व्हाइट पैंट और क्रीम व्हाइट कलर की दोशाला पहनी थी। उन्होंने इसे ब्लैक फॉर्मल शूज के साथ पेयर किया था। कपल अपने खास दिन पर एक साथ काफी स्टनिंग लग रहा था।

rajwara style lehenga

दोनों का वेडिंग रिसेप्शन कर्नाटक के खूबसूरत शहर बेंगलुरू में हुआ था, जहां कपल ने फेमस लग्जरी होटल ‘कोनराड बेंगलुरु’ बुक किया था। रिसेप्शन का सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड था, जिसमें दुल्हन की खूबसूरत एंट्री भी शामिल थी।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने 'बनारसी घाट' थीम वेन्यू में 'महारानी' स्टाइल में की एंट्री, वेडिंग लुक भी था शाही)

rajwara style lehenga

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए, उन्होंने रजवाड़ा स्टाइल में फोटोशूट भी करवाया था, जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले लग रहे थे। इसके बैकग्राउंड को एंटीक चीजों से सजाया गया था और शूट को खूबसूरत बनाने के लिए एक ब्यूटीफुल ट्रेडिशनल स्टाइल कार्पेट का यूज किया गया था।   

rajwara style lehenga

फिलहाल, आपको दुल्हन द्वारा अपनी शादी में पहना गया पीच कलर का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- Deepak Vijay PhotographyLubana Mailk)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.