ऐसे सेलेब कपल, जिन्होंने साल 2021 में रचाई शादी, वरुण-नताशा से अंकिता-विक्की तक हैं लिस्ट में शामिल

इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड और टीवी के उन फेमस सेलेब कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

ऐसे सेलेब कपल, जिन्होंने साल 2021 में रचाई शादी, वरुण-नताशा से अंकिता-विक्की तक हैं लिस्ट में शामिल

शादी सात फेरों से बंधा एक अटूट बंधन है, जो प्यार, साथ और विश्वास पर उम्र भर टिका रहता है। शादी किसी भी इंसान के लिए जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक होता है। साल 2021 की शुरुआत महामारी के दूसरे फेज के साथ हुई थी, लेकिन साल के आखिरी कुछ महीने कई सेलेब्स के लिए खुशियों की सौगात लेकर आए थे। इस साल टीवी और फिल्म जगत के कई सितारों ने शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की है। यहां हम आपको उन सभी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे हैं।

1. वरुण धवन और नताशा दलाल

varun dhawan

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल की शादी अलीबाग के 'द मेंशन हाउस' में संपन्न हुई थी और उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के खास सितारे भी शामिल हुए थे। शादी के बाद वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और नताशा की शादी की तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'जिंदगी भर का प्यार अब ऑफिशियल हुआ।'

2. दीया मिर्जा और वैभव रेखी 

dia mirza

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने बॉयफ्रेंड व बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ 15 फरवरी 2021 को दूसरी शादी रचाई थी। इस शादी में कपल के नजदीकी दोस्त, रिश्तेदार और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। एक्ट्रेस साल 2021 में ही एक बेटे अव्यान की मां बनीं और अब वह अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं।

(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी महाराष्ट्रियन साड़ी, नथ और हार ने ब्राइडल लुक में लगाया चार-चांद)

3. यामी गौतम और आदित्य धर

yami gautam

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून 2021 को अपनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। वो आदित्य को करीब तीन साल से डेट कर रही थीं। डेटिंग फेज को एंजॉय करने के बाद यामी ने हिमाचल प्रदेश में अपने होमटाउन में बेहद सिंपल तरीके से शादी की थी। यामी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी के बारे में बताया था। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। उनके ट्रेडिशनल अवतार को भी फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था।

4. राहुल वैद्य और दिशा परमार

disha

टीवी इंडस्ट्री के पॉवर कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। राहुल और दिशा की शादी मुंबई के 'ग्रैंड हयात' होटल में हुई थी। दोनों एक म्यूजिक एल्बम की वजह से एक-दूसरे से मिले थे, लेकिन राहुल को दिशा के लिए प्यार का एहसास ‘बिग बॉस 14’ के घर में उनसे दूर रहकर हुआ था। ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

5. श्रद्धा आर्या और राहुल नागल

sradha

पॉपुलर टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 को नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों शादी से कुछ दिनों पहले से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। श्रद्धा के पति राहुत दिल्ली के रहने वाले हैं। 

(ये भी पढ़ें: इन 8 दुल्हनों ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा ​​का डिजाइन किया गया लाल लहंगा, दिखीं बेहद सुंदर)

6. शिरीन मिर्जा और हसन सरताज

shiren

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा अपने बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ 23 अक्टूबर 2021 को शादी के बंधन में बंधी थी। शिरीन और हसन शादी के कुछ महीने पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ने जयपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी। उनकी शादी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कुछ खास दोस्तों ने भी शिरकत की थी। शिरीन के पति हसन सरताज दिल्ली के रहने वाले हैं।

7. राजकुमार राव और पत्रलेखा

rajkumar rao

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों 11 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इस जोड़ी को फैंस द्वारा उनकी लाजवाब बॉन्डिंग के कारण काफी पसंद किया जाता है। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

8. नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

neil

'गुम है किसी के के प्यार में' फेम नील भट्ट अपनी को-स्टार ऐश्वर्या शर्मा के साथ 30 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी उज्जैन में हुई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अपने स्पेशल डे पर, जहां एक्ट्रेस ने पारंपरिक लाल बंधनी लहंगा पहना था, वहीं नील ने एक सफेद धोती और कुर्ते के साथ एक दोशाला लिया था और सिर पर पगड़ी बांध रखी थी।

9. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

vicky kaushal

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शाही अंदाज में राजस्थान के 'सिक्स सेंसेस फोर्ट' में शादी रचाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने सीक्रेट अंदाज में शादी की थी, जिसमें केवल उनके परिवार के कुछ सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन बाद में, कपल ने अपनी शादी की फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट की थी, जिसे उनके फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया। शादी के बाद विक्की और कैटरीना ने अपनी प्री-वेडिंग और पोस्ट वेडिंग रस्मों की झलकियां भी फैंस के साथ शेयर की थीं।

10. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

ankita

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अंकिता और विक्की पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे। कपल ने मुंबई के 'ग्रैंड हयात' होटल में शाही अंदाज में शादी की थी। उनके वेडिंग वेन्यू की सजावट से लेकर एक्ट्रेस की ब्राइडल एंट्री और लुक, सब कुछ एक दम शाही था। एक्ट्रेस ने अपने खास दिन पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ गोल्डन लहंगा पहना था, जिसे बनाने में 16 घंटे लगे थे। वहीं, क्रीम कलर की बंदगला शेरवानी में विक्की जैन भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना राजस्थानी लहंगा, जड़ी वाले ब्लाउज ने खींचा सबका ध्यान)

तो आपको इनमें से कौन सा कपल बेहद पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.