इन सेलेब कपल्स के लिए बुरे सपने जैसा रहा 2021, किसी ने खाई जेल की हवा, कोई हुआ अलग

साल 2021 कई सेलेब कपल्स के लिए अच्छा नहीं था। उनकी जिंदगी में किसी न किसी वजह से तनाव पैदा हुआ और इसके साथ ही, उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

इन सेलेब कपल्स के लिए बुरे सपने जैसा रहा 2021, किसी ने खाई जेल की हवा, कोई हुआ अलग

साल 2021, वैसे तो महामारी की वजह से सभी के लिए मुश्किलों से भरा रहा। लेकिन बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज के लिए ये और भी कठिन रहा। कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर परेशान रहा तो, किसी का ब्रेकअप हो गया। यहां हम आपको ऐसे ही सेलेब कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए साल 2021 किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

1. किरण राव और आमिर खान

जुलाई 2021 के पहले सप्ताह में अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने शादी के 15 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने इसे 'एक नई यात्रा की शुरुआत' कहा था। हालांकि, उनके तलाक ने नेटिज़न्स के बीच विवाद को जन्म दे दिया था। कुछ लोगों ने इसे 'लव जिहाद' का नाम दिया तो, कुछ ने कहा कि, आमिर खान का किसी और के साथ संबंध था। सोशल मीडिया यूजर्स के एक समूह ने आमिर खान पर उनकी फिल्म 'दंगल' की सह-कलाकार एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था। हालांकि, आमिर और उनकी पत्नी किरण अभी भी एक अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं।

2. राखी सावंत और रितेश सिंह

साल 2021 की शुरुआत से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस व डांसर राखी सावंत चर्चा में बनी रहीं। राखी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन से ही अपने पति रितेश के बारे में बातें कर रही थीं। लेकिन किसी ने उनकी बात का यकीन नहीं किया कि, वाकई में राखी शादीशुदा हैं। हालांकि, साल के अंत में राखी ने अपने पति रितेश के साथ बिग बॉस 15 में अपने और रितेश के रिश्ते की सच्चाई बताई। सब कुछ पटरी पर आया ही था, इतने में ये खबर आई कि, रितेश की पहली पत्नी ने उन पर कई आरोप लगाए हैं, जिससे राखी और रितेश का रिश्ता एक बार फिर खतरे में पड़ गया है।

3. राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

(ये भी पढ़ें- 10 स्टार किड्स जो हूबहू दिखते हैं अपने पिता की तरह, पिता-पुत्र को साथ देखकर हो जाएंगे हैरान)

बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 19 जुलाई 2021 को पॉर्नोग्राफी (कुछ ऐप्स पर अश्लील वीडियो बनाने और प्रकाशित करने) के कथित आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस ने उन्हें काफी दिनों तक हिरासत में रखा था। ऐसी अटकलें थीं कि, उनकी पत्नी व एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी इस मामले में शामिल हैं। लेकिन इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया और राज कुंद्रा को जमानत मिल गई। इसके बाद, खबर ये भी आई कि, राज और शिल्पा अब अलग हो जाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और कपल अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रहा है।

4. प्रियामणि और मुस्तफा राज

वेब सीरीज 'फैमिली मैन' फेम प्रियामणि और उनके पति मुस्तफा राज के बीच काफी मुश्किलें आ गई थीं। मुस्तफा की पहली पत्नी आयशा ने दावा किया था कि, मुस्तफा ने उन्हें धोखा दिया था और फिर उन्होंने अवैध रूप से प्रियामणि से शादी की थी। कथित तौर पर दोनों आधिकारिक रूप से अलग नहीं हुए थे। बावजूद इसके, उन्होंने प्रियामणि से शादी की थी। मुस्तफा की पत्नी ने उनके और प्रियामणि के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, मुस्तफा ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और दावा किया था कि, उनकी पत्नी केवल उनसे पैसे निकलवाने के लिए उन्हें बदनाम करना चाहती थीं।

5. संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी

(ये भी पढ़ें- 'कभी खुशी-कभी गम' सेट की अनदेखी तस्वीरें: नन्हे आर्यन खान और नव्या नंदा भी थे सेट पर मौजूद)

अभिनेत्री और 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने साल 2021 की शुरुआत में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो ब्लॉग जारी किया था, जिसमें वे अपने आदिवासी घरेलू कामगार की मूल भाषा का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने उन्हें 'अजीब' कहा था और उनके उच्चारण का मजाक भी उड़ाया था। हालांकि, इंटरनेट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया का सामना करने के बाद, कपल ने उस वीडियो को हटा दिया था और उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफ़ी भी मांगी थी।

6. नुसरत जहां और निखिल जैन

(ये भी पढ़ें: सैफ-करीना से विराट-अनुष्का और शाहरुख-गौरी तक, ये हैं बॉलीवुड के 6 सबसे अमीर कपल)

अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां और उनके पूर्व पति निखिल जैन ने 2019 में तुर्की नियम के अनुसार, शादी की थी। हालांकि, जून 2021 में नुसरत ने दावा किया था कि, भारत के विशेष विवाह अधिनियम के अनुसार, उनकी शादी अमान्य है। इसलिए, उन्हें अपना रिश्ता खत्म करने के लिए तलाक लेने का सवाल ही नहीं उठता है। जब उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था, तो नेटिज़न्स ने सवाल करना शुरू कर दिया कि, वह किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं। उनमें से कुछ ने इसे उनके प्रेमी यश दासगुप्ता की संतान माना, क्योंकि निखिल जैन ने भी ये दावा किया था कि, वे दोनों लगभग 6 महीने से अलग रह रहे थे। अब एक्ट्रेस ने निखिल जैन से अलग होकर अपने बच्चे के साथ रह रही हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर यश दासगुप्ता को अपने बच्चे का पति घोषित कर दिया है।

7. सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2021 के दिसंबर महीने में, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट करके सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि, अब वो रोहमन के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। लेकिन वे दोनों आगे भी दोस्त रहेंगे। इस खबर को सुनकर सुष्मिता के फैंस को काफी बुरा लगा था।

फिलहाल, हम 2022 में हर किसी के खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। तो, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.