अंकिता लोखंडे के घर उत्सव शुरू: होने वाली दुल्हन फैमिली संग लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के घर पर उनकी कथित शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली की कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। आइए देखते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अंकिता लोखंडे के घर उत्सव शुरू: होने वाली दुल्हन फैमिली संग लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में 'अर्चना' के किरदार से हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि, एक्ट्रेस के घर पर उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। आइए आपको दिखाते हैं।

Ankita Lokhande

पहले तो ये जान लीजिए कि, अंकिता, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। हालांकि, वह दोनों साल 2016 में अलग हो गए थे। बाद में उन्हें बॉयफ्रेंड विक्की जैन के रूप में अपना पार्टनर मिला और तब से वह उनके साथ एक खुशहाल रिश्ते में हैं। दोनों एक-दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो, अंकिता और विक्की अगले महीने शादी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस कपल ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Ankita Lokhande

(ये भी पढ़ें- कैटरीना संग शादी के रूमर्स के बीच विक्की ने मैरिज प्लांस पर की बात, बताया पत्नी में चाहिए कैसे गुण)

अब आइए आपको दिखाते हैं अंकिता द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटोज। दरअसल, 11 नवंबर 2021 को अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में अंकिता सुंदर लग रही हैं, क्योंकि उन्होंने हरे रंग के ब्लाउज के साथ एक सुंदर लाल पारंपरिक साड़ी पहनी है। तस्वीरों में अभिनेत्री और उनके परिवार के सभी सदस्य मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, "परिवार ही सब कुछ है!!!"

ankita lokhande family

ankita lokhande family

ankita lokhande family

ankita lokhande family

ankita lokhande family

ankita lokhande family

ankita lokhande family

(ये भी पढ़ें- क्या अपने से छोटे लड़के को डेट करेंगी रश्मिका मंदाना? एक्ट्रेस ने इस सवाल पर दिया जवाब)

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'होने वाली दुल्हन' के उपहार साझा किए थे। 9 नवंबर 2021 को उन्होंने कुछ जोड़ी सैंडल की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो उन्हें उपहार के रूप में मिली थीं। इनमें से एक स्लाइडर्स की एक जोड़ी थी, जिस पर 'होने वाली दुल्हन' लिखा हुआ था। इनमें से एक पर 'हैप्पी ब्राइड' लिखा हुआ था। 

Ankita Lokhande

‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता और विक्की की शादी 12-13-14 दिसंबर को हो सकती है। कपल के रिश्तेदारों और दोस्तों को शादी का निमंत्रण भेजा जा चुका है। चूंकि अब उनकी शादी का राज खुल चुका है, तो दोनों ने सोचा है कि, वो इस बारे में करीबी लोगों को बता दें, जिन्हें वो अपने स्पेशल डे पर मौजूद देखना चाहते हैं। रिपोर्ट में ये भी सामने आया था कि, दोनों की शादी कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं होगी। अंकिता मुंबई में ही विक्की के संग सात फेरे लेंगी। प्यार में डूबा ये कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए एक लंबी दूरी की यात्रा नहीं करेगा, बल्कि उनकी ये शादी मुंबई के ही किसी 5-स्टार होटल में करने की योजना है।

Ankita Lokhande

(ये भी पढ़ें- 'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगनानी 28 नवंबर को करेंगे शादी, मैरिज प्रपोजल के बारे में की बात)

अंकिता और विक्की साढ़े तीन साल से साथ हैं। अंकिता आए दिन अपने मस्ती भरे पलों की तस्वीरें अपने अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। विक्की ने उन्हें जब से प्रपोज किया है, तभी से वह एक-दूसरे के खास दिनों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। अंकिता अपने खास पलों को साझा करने में कभी शरमाती नहीं हैं। कपल ने अपनी शादी के बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन उनके आने वाले विशेष दिन के इन संकेतों ने निश्चित रूप से हमारी रुचि को बढ़ा दिया है।

ankita lokhande and vicky jain

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अंकिता को आखिरी बार कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में देखा गया था और वर्तमान में वो 'पवित्रा रिश्ता' के डिजिटल संस्करण में शहीर शेख के साथ नजर आ रही हैं। फिलहाल, इन तस्वीरों को देखने के बाद ये बात तो साफ है कि, अंकिता के घर अब उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.