रणबीर कपूर से अनुष्का शर्मा तक 6 सेलेब्स, जिन्होंने अपने 'एक्स' की शादी में की थी शिरकत

यहां हम आपको बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने 'एक्स' की शादी में खुशी-खुशी की शिरकत की थी। आइए आपको बताते हैं कि, कौन हैं वो सेलेब्स?

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

रणबीर कपूर से अनुष्का शर्मा तक 6 सेलेब्स, जिन्होंने अपने 'एक्स' की शादी में की थी शिरकत

शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे भी इस सीजन का लाभ उठा रहे हैं। कुछ शादी के बंधन में बंध गए हैं, तो कुछ बंधने की तैयारी में हैं। वैसे तो, हाई-फाई वेडिंग होने के कारण बॉलीवुड में होने वाली ज्यादातर शादियां चर्चा में रहती हैं। मगर, इससे हटकर कई ऐसी शादियां भी रही हैं, जिसकी सुर्खियों में रहने की वजह उनके 'एक्स' का उनकी शादी में शिरकत करना था। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) से लेकर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तक कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने 'एक्स' की वेडिंग अटेंड की है। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने बीता कल भूलकर खुशी-खुशी अपने 'एक्स' की शादी में शिरकत की थी।

1. रणबीर कपूर

फिल्म ‘सांवरिया’ की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर को एक्ट्रेस सोनम कपूर से प्यार हो गया था और ऐसा कहा जा रहा था कि, दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों ने इस रिलेशनशिप की खबर को अफवाह करार दे दिया था। वहीं, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि, रणबीर और आलिया दोनों रिलेशनशिप में हैं और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: रणबीर-आलिया ने एक साल के लिए टाली अपनी शादी! दिसंबर 2022 में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग)

2. अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह दोनों को फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में साथ देखा गया था। उस दौरान दोनों को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया जाता था। कहा जाता है कि, उस दौरान दोनों रिलेशनशिप में भी थे। मगर, रणवीर और दीपिका पादुकोण के एक वेडिंग फंक्शन में अनुष्का शर्मा की मौजूदगी ने ये साफ कर दिया था कि, दोनों पुरानी बातें भूल कर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

3. शाहिद कपूर

‘कमीने’ फिल्म की शूटिंग की दौरान प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के बीच अफेयर की खबरों ने मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों ने साथ कई रियलिटी शो में शिरकत की थी। जहां दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने लायक थी। उस दौरान दोनों सेलिब्रिटी एक ही बिल्डिंग में रहते भी थे। प्रियंका ने खुद 'आपकी अदालत' शो में बताया था कि, "शाहिद उनके घर में इनकम टैक्स रेड के दौरान उनके साथ थे और उन्होंने उनका बहुत ध्यान भी रखा था"। हालांकि, एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे थे, इस फंक्शन में शाहिद का पहुंचना चर्चा का विषय बना था।

(ये भी पढ़ें: नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ)

4. डीनो मोरिया

डीनो मोरिया और बिपाशा बसु चार साल तक रिलेशनशिप में थे। फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, चार साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। बॉलीवुड में बहुत कम ही सितारे ऐसे हैं, जो ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हों और इसमें बिपाशा-डीनो का नाम शामिल है। बिपाशा ने जब करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, तो डीनो भी उनकी शादी में खुशी-खुशी शामिल भी हुए थे।

5. दीपानिता शर्मा

मेराथन दौड़ने और इसमें अपने नए रिकॉर्ड बनाने के लिए फेमस ‘मिलिंद सोमन’ और एयरहोस्टेस रह चुकीं ‘अंकिता कोंवर’ की शादी ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। शादी की एक तस्वीर ऐसी भी थी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था और वो तस्वीर थी मिलिंद-अंकिता के साथ मिलिंद की एक्स गर्लफ्रेंड की सेल्फ़ी। साल 2002 में '16 दिसंबर' और 'जोड़ी ब्रेकर्स' जैसी फ़िल्मों में साथ नज़र आए मिलिंद और दीपानिता शर्मा के रिलेशनशिप के चर्चे उस समय कुछ कम नहीं थे। हालांकि, कुछ सालों बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मगर, ब्रेकअप होने के बाद भी दीपानिता और मिलिंद की दोस्ती आज भी कायम है।

6. नेहा धूपिया

साल 2014 में नेहा धूपिया और युवराज सिंह के बीच अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ये तक कहा जाने लगा था कि, दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, नेहा ने युवराज के साथ किसी भी रिश्ते में होने से इनकार कर दिया था। ऐसा माना जाने लगा था कि, दोनों अलग हो चुके हैं। मगर, इन सब के बावजूद नेहा को उनके कथित एक्स बॉयफ्रेंड युवराज सिंह की शादी में स्पॉट किया गया था।

(ये भी पढ़ें: राखी सावंत की अनसुनी कहानियां: 50 रुपए में काम करने से लेकर उनके 4 अफेयर्स तक, जानें सब कुछ)

तो ये हैं वो 6 सेलेब्स, जिन्होंने रिलेशनशिप खत्म होने के बाद भी अपनी दोस्ती को महत्व दिया। वैसे, आपको इनमें से कौन से सेलेब्स पसंद है? हमें कमेंट में बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.