वामिका कोहली से इनाया नौमी खेमू तक, भगवान के नामों से जुड़े हैं इन स्टार किड्स के नाम

इस स्टोरी में हम आपको उन 10 स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम ईश्वर के नामों पर आधारित है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

वामिका कोहली से इनाया नौमी खेमू तक, भगवान के नामों से जुड़े हैं इन स्टार किड्स के नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा से एक ट्रेंड सेटर रहा है। इससे जुड़े सितारों से लोग लाइफस्टाइल से लेकर फैशन सेंस तक की चीजों को सीखते हैं। हालांकि, इस बात में भी कोई शक नहीं है कि, कई सितारे ऐसे हैं, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहना नहीं भूलते हैं। बी-टाउन में ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा है और उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी भगवान के नामों से जुड़ा रखा है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

1. वामिका कोहली

Anushka-Virat With Daughter Vamika

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है, जो माता दुर्गा का ही एक नाम है। वामिका कोहली को उनके माता-पिता मीडिया लाइमलाइट से दूर रखते हैं।

2. इनाया नौमी खेमू

Soha And Kunal With Daughter Inaaya

स्टार पेरेंट्स सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने 29 सितंबर 2017 को अपनी लाडली बेटी को जन्म दिया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। उन्होंने अपनी बेटी के नाम और जाति के बीच में ‘नौमी’ इसलिए लगाया है, क्योंकि वह दुर्गा नवमी के दिन हुई थीं।

3. अबराम खान

Shahrukh Khan Son AbRam Khan

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान सरोगेसी के जरिए अपने तीसरे बेटे अबराम खान के माता-पिता बने थे। शाहरुख और गौरी ने अपने बेटे को अबराम नाम दिया है। पैगंबर अब्राहम और भगवान राम के नाम को मिलाकर अबराम बना है।

(ये भी पढ़ें- ऐसे सेलेब कपल, जिन्होंने साल 2021 में रचाई शादी, वरुण-नताशा से अंकिता-विक्की तक हैं लिस्ट में शामिल)

4. वियान कुंद्रा

Shilpa And Raj With Son Viaan

‘फिटनेस क्वीन’ शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने साल 2012 में पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था। उन्होंने अपने बेटे वियान का अपनी जिंदगी में स्वागत किया गया था। वियान का नाम भगवान कृष्णा के नाम पर आधारित है।

5. समीशा शेट्टी कुंद्रा

Shilpa Shetty With Daughter Samisha

बेटे वियान कुंद्रा के जन्म के 8 साल बाद शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए बेटी की मां बनी थीं। कपल ने अपनी बेटी का नाम समीशा रखा है। इसका मतलब 'भगवान जैसा होना' होता है।

6. राशा और रणबीर

Raveena Tandon With Children

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन और उनके पति अनिल थडानी ने अपने दोनों बच्चों के नाम भगवान शिव के नाम पर रखा है।

7. शाक्य अख्तर

Farhan Akhtar With Daughter Shakya

अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी एक्स वाइफ अधुना की दो बेटियां हैं। उनकी दोनों में से एक बेटी का नाम शाक्य अख्तर है। शाक्य का नाम ‘भगवान बुद्ध’ का ही एक नाम है।

8. लिंगा

Dhanush With Son Linga And Yathra

फिल्म अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के एक बेटे का नाम लिंगा राजा है, जो भगवान शिव को संदर्भित करता है।

(ये भी पढ़ें- आराध्या बच्चन का अनदेखा वीडियो आया सामने, नन्ही सांता ने क्रिसमस पर दिया प्यारा संदेश)

9. वेदांत

R Madhavan With Son Vedhant

‘रहना है तेरे दिल में’ के एक्टर आर. माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिरजे एक बेटे के माता-पिता हैं। उन्होंने अपने बेटे को वेदांत नाम दिया है, जो हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ वेद का एक रूपांतर है।

10. गौतम

Namrata Shirodkar With Daughter And Son

बॉलीवुड एक्ट्रेस नमृता शिरोडकर और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के दो प्यारे बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम सितारा है, जबकि बेटे का नाम गौतम है। गौतम, भगवान बुद्ध का एक नाम है।

(ये भी पढ़ें- बॉलीवुड स्टार किड्स के अनोखे नाम, जिनके अर्थ जान आप हो जाएंगे हैरान)

तो ये हैं वो स्टार किड्स, जिनका नाम भगवान पर आधारित है। तो आपको इनके नाम कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.