अनुष्का-विराट से कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ तक, बॉलीवुड और टीवी के ये फेमस सेलेब 2021 में बने पैरेंट्स

इस आर्टिकल में हम आपको उन बॉलीवुड और टीवी के फेमस सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें साल 2021 में माता-पिता बनने का सुख मिला है।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

अनुष्का-विराट से कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ तक, बॉलीवुड और टीवी के ये फेमस सेलेब 2021 में बने पैरेंट्स

जीवन में माता-पिता बनने के एहसास को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल होता है। बच्चा न केवल एक कपल के प्यार का प्रतीक होता है, बल्कि वो बंधन होता है, जो उनके रिश्ते को मजबूती से बांधे रखता है। ये वो खुशी होती है, जिसका एक कपल को बहुत बेसब्री से इंतजार होता है। यहां हम आपको बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे बताने जा रहे हैं, जिन्हें साल 2021 में माता-पिता बनने का आशीर्वाद मिला। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

1. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

anushka sharma

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली संग ग्रैंड तरीक से इटली में शादी रचाई थी। दोनों ने अपनी शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा था। शादी के तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार माता-पिता बनने का एहसास किया। इस दिन दोनों ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने वामिका रखा है। हालांकि, कपल अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करता है।

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली की सबसे महंगी घड़ियां, लाखों में है कीमत, खासियतें कर देंगी हैरान)

2. दीया मिर्जा और वैभव रेखी

dia mirza

दीया मिर्जा ने अपनी पहली शादी को टूटने के बाद, 15 फरवरी 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी संग दूसरी बार शादी रचाई थी। शादी के महज डेढ़ महीने बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर सभी को हैरान कर दिया था। ऐसा माना जा रहा था कि, दीया शादी के पहले प्रेग्नेंट थीं। 14 मई 2021 को एक्ट्रेस ने अपने बेटे अव्यान को जन्म दिया था। वहीं, वैभव रेखी को उनकी पहली पत्नी से एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है। दीया और समायरा एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

3. करीना कपूर खान और सैफ अली खान

kareena kapoor

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 5 साल की लंबी डेटिंग के बाद साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान के साथ शाही अंदाज में शादी की थी। साल 2016 में वो पहली बार एक बेटे की मां बनी थीं, जिसका नाम उन्होंने तैमूर अली खान रखा है। फरवरी 2021 में करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था। करीना के दोनों बेटे ही अपनी मां की तरह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं।

4. नेहा धूपिया और अंगद बेदी

neha dhupia

नेहा धूपिया मई 2018 को अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। नेहा धूपिया उस वक्त प्रेग्नेंट थीं। हालांकि, उन्होंने समाज की परवाह न करते हुए गुपचुप तरीके से अंगद से शादी की और कुछ ही समय बाद अपनी बेटी का स्वागत किया था। जिसका नाम कपल ने मेहर रखा है। वहीं, 3 अक्टूबर 2021 को नेहा धूपिया और अंगद दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। 3 अक्टूबर 2021 को कपल ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया था। फिलहाल, बेबी के जन्म के बाद से एक्ट्रेस अपने मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं।

5. प्रीति जिंटा और जीनी गुडइनफ

prity zinta

90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जीनी गुडइनफ से लॉस एंजेलिस में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। कपल की शादी में महज परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। यही नहीं, प्रीति और जीनी की शादी की जानकारी फैंस को तब लगी थी, जब एक्ट्रेस ने लगभग छह महीने बाद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हालांकि, कपल को सरोगेसी के जरिए अपनी ज़िंदगी में माता-पिता बनने का सुख मिला है औरउन्होंने साल नवंबर 2021 में अपने जुड़वा बच्चों जय और जिया का स्वागत किया।

6. अनिता हस्सनंदनी और रोहित रेड्डी

anita hassanandani

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। शादी के 7 साल बाद, 40 साल की उम्र में 9 फरवरी 2021 को एक्ट्रेस ने अपने बेटे आरव को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के कुछ समय बाद एक्ट्रेस ने बताया था कि, अभी वो अपना समय अपने बेटे को देना चाहती हैं और अपना मदरहुड फेज एन्जॉय कर रही हैं।

7. कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

kapil sharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साल 2018 में अपनी कॉलेज फ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी की पहली सालगिरह से महज दो दिन पहले यानी 10 दिसंबर 2019 को उनकी पत्नी गिन्नी ने प्यारी सी बेटी अनायरा शर्मा को जन्म दिया था। वहीं, 1 फरवरी 2021 को कपिल और गिन्नी दोबारा एक बेबी बॉय त्रिशान के माता-पिता बने।

8. रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा

ranvijay singh

टीवी एक्टर रणविजय सिंह ने मूल रूप से लंदन की रहने वाली प्रियंका वोहरा को काफी दिनों तक डेट करने के बाद साल 2014 में शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों ने अपनी बेटी कैनात सिंह का स्वागत किया था। इसके बाद 12 जुलाई 2021 को कपल ने अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेबी बॉय का नाम जहानवीर रखा है।

9. किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

kishwar merchant

टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने 16 दिसंबर 2016 को शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद 27 अगस्त 2021 को किश्वर ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। कपल ने अपने बेटे का नाम निर्वैर रखा है। फिलहाल, किश्वर अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं।

10. शहीर शेख और रुचिका कपूर

shaher shiekh

शहीर शेख ने प्रोड्यूसर एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस 'आल्ट बालाजी' की क्रिएटिव प्रोड्यूसर रुचिका कपूर के साथ नवंबर 2020 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से लंबे समय तक डेट किया था। 11 सितंबर 2021 को शहीर और रुचिका एक बेटी के माता-पिता बने थे। कपल ने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा है।

11. नकुल मेहता और जानकी पारेख

nakul mehta

टीवी कपल नकुल मेहता और जानकी पारेख ने 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। कपल ने 3 फरवरी 2021 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने सूफी मेहता रखा है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यारे छोटे लड़के की झलकियां शेयर करते रहते हैं।

12. मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर

mohit malik

मोहित मलिक और अदिति शिरवाइकर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2010 में शादी की थी। शादी के एक दशक के बाद कपल ने पहली बार पेरेंट्स बनने का अनुभव किया। और दोनों ने 27 अप्रैल 2021 को अपने घर में बेटे का स्वागत किया था। कपल ने बेटे का नाम एकबीर रखा है। पेरेंट्स बनने के बाद से ही ये कपल अपने जीवन के नए फेज को काफी एन्जॉय कर रहा है।

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की 6 सबसे महंगी ड्रेस, लाखों में है इनकी कीमत)

फिलहाल, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.