दीपिका और करीना ही नहीं, ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी फैमली व्हाट्सऐप चैट को करते हैं​ पब्लिकली शेयर

बॉलीवुड स्टार्स की छोटी से छोटी बात भी उनके फैंस जानना चाहते हैं। खासकर ये अपने दोस्तों या फैमली में कैसे बातें करते हैं। आइए आपको यहां कुछ ऐसे ही स्टार्स के व्हाट्सऐप ग्रुप चैट से रूबरू कराते हैं।

img

By Ritu Singh Last Updated:

दीपिका और करीना ही नहीं, ये बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी फैमली व्हाट्सऐप चैट को करते हैं​ पब्लिकली शेयर

व्हाट्सऐप चैट काफी पर्सनल होते हैं, लेकिन कई बार स्टार्स अपने चैट्स को सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट कर देते हैं, हालांकि, ये पोस्ट काफी मजेदार होती हैं और इनके फैंस को ये बहुत अच्छी भी लगती हैं। इसके दो कारण होते हैं। पहला ये कि इनके फैंस को ये पता चलता है कि ये स्टार अपनी पर्सनल जिंदगी में उनकी तरह ही अपनी फैमली और फ्रेंड्स से बातें करते हैं। दूसरा, कि इन स्टार्स ने अपने मोबाइल की कॉन्टैक्ट बुक में किसका नाम किस निक नेम से सेव किया है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), करीना कपूर (Kareena kapoor), जान्हवी (Janhvi) जैसे तमाम बॉलीवुड स्टार ऐसे हैं, जो आए दिन अपने पर्सनल चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते रहते हैं।

क्या कभी आपने सोचा है कि बच्चन परिवार (Bachchan Family) के व्हाट्सऐप में क्या बातचीत होती होगी? या अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी सिस्टर्स जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), ख़ुशी कपूर (Khushi Kapoor) और अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) आपस में कैसे बात करती होंगे? यही नहीं, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के व्हाट्सऐप ग्रुप का नाम क्या है? तो आपके दिमाग में चल रहे इन तमाम सवालों के जवाब हमारे पास हैं। यहां, हम आपके पसंदीदा टॉप बॉलीवुड स्टार्स के व्हाट्सएप ग्रुप के नाम ही नहीं उनकी आपस की बातचीत के कुछ मजेदार स्क्रीनशॉट भी दिखाएंगे। तो देर किस बात की, अपने पॉपकार्न का बाउल लें और मोबाइल को स्क्रोल कर इन स्टार्स की बातों का मजा लें।

 दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के ‘आइटी कपल’ कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की डेटिंग की अफवाहें साल 2013 में पहली बार तब सामने आई थीं, जब दोनों फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में काम कर रहे थे। कुछ साल बाद ही इस जोड़ी ने साल 2018 में शादी भी कर ली।

शादी के बाद दीपिका ‘भवानी परिवार’ की बेटी बनीं तो रणवीर सिंह ‘पादुकोण परिवार’के बेटे बन गए। बॉलीवुड का ये ‘सुपरक्यूट कपल’ एक आइडियल कपल होने के साथ ही काफी फ्रेंडली भी है। इनके बीच की मस्ती अधिकतर ही देखने को मिलती रहती है। दरअसल, दीपिका अपने फैमली व्हाट्सऐप ग्रुप की झलक ज्यादातर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली की बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें उनकी पूरी फैमिली रणवीर की तारीफ करती नजर आ रही थी। इतना ही नहीं, इस व्हाट्सएप चैट को देखने के बाद यह भी खुलासा हो गया कि, उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह को किस नाम से अपने कॉन्टैक्ट बुक में सेव कर रखा है।

असल में दीपिका ने रणवीर का नाम ‘हैंडसम’ के नाम से सेव किया है। दीपिका ने लिखा था, "और देखिए कि किस तरह हमारा पूरा परिवार रोल करता है, जब हमारे परिवार में से किसी एक के लिए कोई दिन बहुत खास होता है। हम सब मिल कर इसे एक ट्यून देते हैं। जैसा कि ऊपर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मेरे पति की सब कितनी तारीफ कर रहे हैं। ऐसा कई बार होता है कि जब हम कुछ करते हैं, भले वो अच्छा हो या न हो, उसका फीडबैक जरूर देना चाहिए, क्योंकि ये बहुत ही कीमती होता है।

जान्हवी कपूर

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने श्रीदेवी की मौत के बाद अपनी चचेरी बहनों, जान्हवी (Janhvi) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) का हर तरह से ख्याल रखा है। एक मैग्ज़ीन को दिए इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया था, ‘बच्चों ने ‘डैड्स किड्स’ नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप बना रखा है, जिसमें बोनी कपूर (Bony Kapoor), खुशी कपूर, अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। मैं उसी ग्रुप में अपने कपड़ों और अलग-अलग फोटोशूट्स की फोटो शेयर करती हूं। दरअसल, मेरे ज्यादातर कपड़ों के लिए पहले डैड की मंजूरी जरूरी है, क्योंकि इसके बगैर मैं कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करती।” 

अंशुला कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने वॉट्सऐप ग्रुप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें हर कोई अपनी लोकेशन बता रहा था। अंशुला ने इस स्क्रीनशॉट के कैप्शन में लिखा था, “हे भगवान, ये भी क्या दिन है कि हर कोई अपनी फ्लाइट के बारे में ही बता रहा है। हाहाहा।” ग्रुप चैट में जान्हवी का नाम 'जानू' के नाम सेव किया है।

अभिषेक बच्चन

बच्चन परिवार देश के सबसे संपन्न और फेमस परिवारों में से एक है। उन्होंने भी आम लोगों की तरह ही अपने परिवार का वॉट्सऐप ग्रुप बना रखा है। करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और उनकी बहन श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) ने अपने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप का खुलासा कर दिया था। दरअसल, करण जौहर ने सवाल किया था कि, परिवार के वॉट्सऐप ग्रुप में कौन सबसे कम एक्टिव रहता है और कौन घर का ‘कूलेस्ट मेंबर’ है।  

तब अभिषेक ने बताया था कि, “अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) उनके ग्रुप में सबसे कम सक्रिय रहनेवालों में से हैं। ‘बिग बी’ को अगर वॉट्सऐप मेसेज किया जाता है तो उन्हें ‘एसएमएस’ के जरिये बताना भी पड़ता है और ऐश्वर्या की बात करें तो किसी कॉल या मेसेज का जवाब देने में बहुत लंबा समय लगाती हैं। जया बच्चन भावनात्मक और ज्ञान से भरे संदेश और वीडियोज़ शेयर करती हैं।” अभिषेक के मुताबिक श्वेता का बेटा, अगस्त्य (Agastya) ग्रुप का ‘कूलेस्ट मेंबर’ है, जो ग्रुप में अपनी मां पर ही जोक्स शेयर करता रहता है। दोनों ने ये भी खुलासा किया कि, घर का ये नियम है कि जब भी कोई कहीं फ्लाइट में चढ़े या उतरे तो ग्रुप पर जानकारी जरूर दे। 

करीना कपूर खान

कपूर और अरोड़ा खानदान, बॉलीवुड में दमखम वाला खानदान माना जाता है। इन दोनों खानदान का दोस्ताना बहुत गहरा है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malika Arora), अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) और मल्लिका भट (Mallika Bhatt) का ग्रुप ‘पर्फेक्ट गर्ल्स स्क्वैड’ है। इस ग्रुप में करण जौहर (Karan Jauhar) भी शामिल हैं। करन के तमाम इंटरव्यूज़ में करीना ने अपने वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में बातें की हैं।

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में करीना ने बताया था कि, उनके वॉट्सऐप ग्रुप का नाम ‘गट्स’ है। इस ग्रपु में वे ग्लैमर टाउन और इंडस्ट्री से जुड़े किसी भी टॉपिक पर गॉसिप होती हैं। करीना ने ये भी बताया कि ग्रुप पर ऐसी बातें भी होती हैं जैसे, “एक्स में ये करने का गट्स है, वाई में ये पहनने का गट्स है और जेड में ये कहने का गट्स है।”

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) देश की ऐसी ग्लोबल स्टार हैं जो दुनिया भर में भारत का डंका बजा रही हैं। उनकी दो और बहनें भी हैं, परणीति (Pariniti) और मनारा (Mnara)। एक तरफ प्रियंका सफलता की बुलंदी पर पहुंच चुकी हैं, वहीं, परिणीति भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी में अच्छा काम कर रही हैं, हालांकि मनारा ने अब तक कोई छाप नहीं छोड़ी है। इंडस्ट्री में अपनी अलग-अलग हैसियत के बावजूद, इनमें आपस में जबरदस्त प्रेम भाव है। प्रियंका का फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप काफी स्पेशल है, जिसमें परिणीति और मनारा समेत फैमली के 14 लोग शामिल हैं। इस ग्रुप में ही वे ज्यादातर हाल-चाल, फोटो और वीडियोज़ शेयर करती हैं।

एक इंटरव्यू में मनारा ने कहा था, “हम आपस में काफी गहरे से जुड़े हुए हैं और हर समय एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। हमने अपने ग्रुप का नाम ‘द चोपड़ाज़’ रखा है। इस ग्रुप में हम सब मिलाकर 14 लोग हैं। इस तरह हम जानते हैं कि एक-दूसरे की लाइफ में क्या चल रहा है। हमारे लिए ये बेहद जरूरी होता है कि हम जहां भी हों वहां से अपनी फोटो शेयर करें। हमारे कुछ कजंस घूमते ही रहते हैं तो हमेशा कोई न कोई अपनी ट्रिप की फोटो शेयर करता रहता है।”

तो आपको ये स्टोरी कैसी लगी? हमें जरूर बताएं और कोई सुझाव हो तो वह भी अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंटस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.