टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा बनीं मां, पति राजीव सेन ने हॉस्पिटल से शेयर कीं बेटी की तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा मां बन चुकी हैं। हॉस्पिटल से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा बनीं मां, पति राजीव सेन ने हॉस्पिटल से शेयर कीं बेटी की तस्वीरें

टीवी इंडस्ट्री से खुशखबरी सामने आई है। सीरियल 'मेरे अंगने में' फेम एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) मां बन गई हैं। आज यानी 1 नवंबर 2021 को एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज।

Charu Asopa Become A Mother

पहले तो ये जान लीजिए कि, चारु असोपा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव से 7 जून 2019 को शादी रचाई थी। करीब दो साल तक मैरिड लाइफ एंजॉय करने के बाद इसी साल मई के महीने में चारु ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं, अब वह मां बन चुकी हैं।

Charu Asopa Become A Mother

अब आइए आपको दिखाते हैं चारु के पति राजीव द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। दरअसल, 1 नवंबर 2021 को राजीव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई पहली फोटो में चारु बेड पर लेटकर अपनी बेबी को हुई हैं और राजीव, बेबी गर्ल को किस कर रहे हैं। दूसरी फोटो में राजीव अपनी लविंग वाइफ के माथे पर किस कर रहे हैं। वहीं, तीसरी और अंतिम तस्वीर में राजीव अपनी बिटिया रानी को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, इन तीनों ही फोटो में बेबी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। 

Charu Asopa Become A Mother

Charu Asopa Become A Mother

Charu Asopa Become A Mother

इसे शेयर करते हुए राजीव ने कैप्शन में लिखा है, ''एक बच्ची का आर्शीवाद, चारु ठीक और फिट हैं .. अंत तक मजबूत होने के लिए मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है .. आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद .. भगवान का शुक्र है।'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद से​लेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई कपल को बधाई दे रहा है।

Rajiv Sen

करीब दो महीने पहले चारु ने अपनी गोद भराई सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस की गोद भराई में चारु और पति राजीव का पूरा परिवार मौजूद था। ये सेरेमनी कपल के नए अपार्टमेंट में उनके पूरे परिवार की उपस्थिति में हुई थी। यहां देखें गोद भराई की तस्वीरें।

अपनी गर्भावस्था के बारे में 'ई-टाइम्स' से बात करते हुए चारु ने पहले अपनी भाभी सुष्मिता सेन की खुशखबरी पर प्रतिक्रिया के बारे में बताया था कि, "सुष्मिता दीदी बहुत उत्साहित हैं। वह मुझे वॉयस नोट्स और मैसेज भेजती रहती हैं, वह सुनने में अद्भुत होता है। वह बहुत खुश हैं और बस बच्चे का इंतजार कर रही हैं। परिवार में सब बहुत उत्साहित और खुश हैं। राजीव हों, मेरी सास हों, सुष्मिता दीदी हों या मेरा पक्ष। लंबे समय के बाद परिवार में एक नया बच्चा आने वाला है। तो सभी बहुत खुश हैं। जब से मैंने गर्भावस्था की घोषणा की है, तब से मुझे सभी से बधाई संदेश मिल रहे हैं।''

Charu Asopa Baby Shower

फिलहाल, हम भी चारु को मां बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको राजीव द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.