चारु असोपा ने पति राजीव संग तलाक की खबरों के बीच 'रिश्ता खत्म' होने पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने पति राजीव सेन संग तलाक की खबरों के बीच 'रिलेशनशिप खत्म' होने को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

चारु असोपा ने पति राजीव संग तलाक की खबरों के बीच 'रिश्ता खत्म' होने पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) ने साल 2019 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई व डिजिटल कंटेंट क्रिएटर राजीव सेन (Rajeev Sen) से शादी की थी। शादी के दो साल बाद 1 नवंबर 2021 को कपल ने बेटी ज़ियाना के आगमन के साथ पैरेंटहुड को स्वीकार किया था। उनकी शादी को करीब 3 साल हो गए हैं और आए दिन उनके रिश्ते टूटने की खबरें सामने आती रहती हैं।

Charu Asopa with Rajeev Sen

हाल ही में, एक बार फिर चारु और राजीव के रिश्ते में दरार की खबरें लाइमलाइट में हैं। 19 जून 2022 को चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग भी साझा किया था, जो उनके और उनके पति राजीव के बीच अनबन की खबरों को हवा दे रहा था। वीडियो में अभिनेत्री ने परोक्ष रूप से अपने पति राजीव सेन पर उनसे और उनकी बेटी ज़ियाना से दूर रहने के लिए कटाक्ष किया था। इस बारे में बात करते हुए भावुक होकर मां ने यह भी बताया था कि, उनके लिए अपनी बेटी को पीछे छोड़ना और उससे दूर रहना संभव नहीं है।

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने बताया- सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर शादी के लिए हैं बिल्कुल तैयार)

अब चारु असोपा ने एक क्वोट के जरिए राजीव संग अपने रिश्ते के खराब होने की वजह बताई है। चारु ने 24 जून 2022 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “दूरी एक रिश्ते को नहीं मारती है, लेकिन कम बातचीत और देर से जवाब देने से रिश्ता जरूर खत्म हो जाता है।” चारु के इस पोस्ट से लगता है कि, वह अपने पति राजीव सेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात कर रही हैं।

'ईटाइम्स' के अनुसार, इस बार कपल के बीच चीजें हाथ से निकल गई हैं और अब उन्होंने अलग होने के लिए कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है। कपल के करीबी सूत्रों ने बताया था कि, पहले दिन से ही चारु और राजीव के बीच दिक्कत है। हालांकि, वे हर लड़ाई के बाद समझौता करने में कामयाब रहे। परिवार ने भी शांतिदूत बनने की कोशिश की, लेकिन इस बार कुछ भी काम नहीं आया। चारु और राजीव ने जाहिर तौर पर अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है और कानूनी रास्ता अपना लिया है। अब लगता है कि, वह सुलह करने के मूड में नहीं हैं।

Charu Asopa with Rajeev Sen

(ये भी पढ़ें- पलक तिवारी 'द आर्चीज' के एक्टर वेदांग रैना को कर रही हैं डेट! मां श्वेता तिवारी ने जताई खुशी)

फिलहाल, देखना होगा कि, इस बार उनका रिश्ता बच पाता है या वे हमेशा के लिए अलग होते हैं। खैर, चारु के पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.