चारु असोपा ने राजीव संग तलाक के लिए हुई ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द, कहा- 'यह मेरे लिए आसान नहीं है'

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा तब से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब उन्होंने अपने अलग हुए पति राजीव सेन से तलाक की घोषणा की है। अब उन्होंने ट्रोलिंग से निपटने के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

चारु असोपा ने राजीव संग तलाक के लिए हुई ट्रोलिंग पर बयां किया दर्द, कहा- 'यह मेरे लिए आसान नहीं है'

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा (Charu Asopa) ने उस समय सभी को चौंका दिया था, जब उन्होंने घोषणा की थी कि, वह अपने पति राजीव सेन से तलाक ले रही हैं। राजीव और चारु 7 जून 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, जल्द ही इस जोड़े के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी। मतभेद की वजह से कपल ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया। हालांकि, राजीव अपनी शादी को दूसरा मौका देने को तैयार हैं, लेकिन चारु ने पूरी तरह से अलग होने का मन बना लिया है।

Charu Asopa and Rajeev Sen

राजीव सेन और चारु असोपा को एक बेटी ज़ियाना सेन का आशीर्वाद मिला है और उनके प्रशंसक चिंतित हैं कि, क्या जोड़े के तलाक से उनकी बच्ची पर लंबे समय तक असर पड़ेगा। हालांकि, अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों के बावजूद ये कपल जियाना पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ने दे रहा है। दोनों अपनी बेटी का सह-पालन कर रहे हैं और राजीव अक्सर ज़ियाना के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए चारु के घर जाते हैं।

charu

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता ने शेयर की बेटी और दादू की क्यूट तस्वीर, खुश दिखे उदित नारायण)

16 अगस्त 2022 को चारु असोपा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो साझा किया और बताया कि, वह अपने जीवन में इतनी नकारात्मकता से कैसे निपट रही हैं। वीडियो की शुरुआत चारु ने अपनी बेटी जियाना के फर्श पर चलने की एक झलक साझा करते हुए की। बिंदास मां ने उसी पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि, उन्हें नहीं पता कि, अगर उनकी बेटी उनके साथ नहीं होती, तो वह अपने जीवन में कैसे जीवित रहतीं। उन्होंने यह भी बताया कि, वह अपने जीवन में बहुत कुछ कर चुकी हैं और उनकी बेटी उनके जीने की एकमात्र आशा है। 

वीडियो में आगे चारु असोपा ने उस नफरत के बारे में बात की, जो उन्हें सोशल मीडिया पर तब से मिल रही है, जब से उन्होंने अपने अलग रह रहे पति राजीव सेन से तलाक की घोषणा की है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि, लोग उन्हें अपनी बेटी जियाना के बारे में नहीं सोचने व भविष्य और जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, वह अच्छी तरह से जानती हैं कि, वह क्या कर रही हैं, क्योंकि केवल वह जानती हैं कि, उन्होंने हर विशेष अवसर पर कैसे अकेले रहने में कामयाबी हासिल की है। चारु ने यह भी कहा कि, वह अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं और जिस व्यक्ति से वह प्यार करती हैं, उससे अलग होना उनके लिए आसान नहीं है।

charu

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने पति राहुल नागल संग खास जगह पर मनाया बर्थडे, लिप लॉक करता दिखा कपल)

'पिंकविला' के साथ एक साक्षात्कार में चारु असोपा ने राजीव सेन के साथ अलग होने के अपने फैसले के बारे में साझा किया था कि, उनके अलग रह रहे पति राजीव चीजों को सुलझाने से दूर भागते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि, जब भी उनका झगड़ा होता था, वह हमेशा बाहर निकल जाते थे। अभिनेत्री ने यह भी बताया था कि, एक बार राजीव ने कहा था कि, वह लड़ाई से बचने के लिए दूर चले जाते हैं। उन्होंने कहा था कि, वह अपनी बच्ची को संभालने के लिए घर पर रहती हैं। उनके शब्दों में, ''जब भी कोई समस्या होती है, वह घर छोड़ देते हैं और चले जाते हैं। एक बार उन्होंने कहा कि, वह झगड़े से बचने के लिए घर छोड़ देते हैं, लेकिन तुम्हारे जाने के बाद मैं बच्चे और घर की देखभाल करने के लिए अकेली रह जाती हूं। मैं अकेले ही रिश्ता बचाने की कोशिश कर रही हूं। वह हमेशा परिस्थितियों से भागते रहे और इसलिए समस्याएं कभी हल नहीं हुईं। हमारे रिश्ते के इन तीन वर्षों में समस्याएं बढ़ती गई हैं, जो हल नहीं हुई हैं।''

charu asopa

(ये भी पढ़ें- सैफ अली खान बेटों इब्राहिम-तैमूर-जहांगीर संग चिल करते आए नजर, करीना कपूर ने शेयर की फोटो)

फिलहाल, राजीव सेन से अलग होने के चारु असोपा के फैसले के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.