चारु असोपा ने बेटी जियाना के चेहरे का किया खुलासा, थ्री मंथ बर्थडे पर दिखाई झलक

हाल ही में, एक्ट्रेस चारु असोपा ने अपनी बेटी जियाना सेन के थ्री मंथ बर्थडे पर उनके चेहरे का खुलासा किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

चारु असोपा ने बेटी जियाना के चेहरे का किया खुलासा, थ्री मंथ बर्थडे पर दिखाई झलक

'मेरे अंगने में', 'अकबर का बल बीरबल', 'बालवीर' और 'कर्ण संगिनी' जैसे टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी खूबसूरत एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस ने 1 नवंबर 2021 को अपनी बेटी जियाना सेन को जन्म दिया था। आज यानी 1 फरवरी 2022 को वह तीन महीने की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर चारु असोपा ने अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Charu Asopa With Husband Rajeev Sen

पहले तो ये जान लीजिए कि, चारु असोपा ने अपनी जिंदगी के प्यार राजीव सेन (Rajeev Sen) के साथ साल 2019 में अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की थी। राजीव सेन, बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के छोटे भाई हैं। चारु और राजीव ने 1 नवंबर 2021 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। राजीव सेन ने अपनी पत्नी चारु और बेटी के साथ डिलीवरी के बाद की प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी घोषणा की थी। तस्वीरों के साथ राजीव ने कैप्शन में लिखा था, “एक बच्ची का आर्शीवाद, चारु ठीक और फिट हैं। अंत तक मजबूत होने के लिए मुझे अपनी पत्नी पर गर्व है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। भगवान का शुक्र है।”

Charu Asopa With Husband Rajeev And Daughter

Rajeev Sen With Daughter Ziana

(ये भी पढ़ें- राजकुमार राव ने मैरिड लाइफ पर की बात, कहा- 'पत्रलेखा और मैं पति-पत्नी होने पर अभ्यास कर रहे हैं')

अब आइए आपको कपल की बेटी की झलक दिखाते हैं। दरअसल, 1 फरवरी 2022 को अपनी बेटी जियाना के जन्म को तीन महीना पूरा होने पर चारु असोपा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जियाना के चेहरे को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही चारु ने डिलीवरी के टाइम का वीडियो भी इसमें शामिल किया है, इसमें देखा जा सकता है कि, बेटी के जन्म के बाद चारु कितनी खुश होती हैं। यहां देखें वो वीडियो।

बेटी के जन्म के करीब 13 दिन बाद चारु असोपा और राजीव सेन ने अपनी बेटी के लिए नामकरण की पूजा रखी थी। इसके बाद दोनों अपने-अपने यूट्यूब चैनल्स पर लाइव आए और अपने लाखों फैंस को अपनी बेटी का नाम बताया था। उनकी बेटी का नाम ‘ज़ियाना सेन’ (Ziana Sen) है। कपल ने ये भी बताया था कि, उनकी बेटी का नाम उनकी भांजी यानी सुष्मिता सेन की छोटी बेटी अलीषा सेन ने रखा है।

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय ने मलयाली और बंगाली ब्राइड लुक्स से पति सूरज को दिया था सरप्राइज, स्टाइलिस्ट ने बताई स्टोरी)

फिलहाल, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस की बेटी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.