मौनी रॉय ने अपनी गर्ल गैंग के साथ मनाया बर्थडे, गर्व से सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैंं। उन्हें अपना सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। देखें सभी फोटोज।

img

By Prerna Mishra Last Updated:

मौनी रॉय ने अपनी गर्ल गैंग के साथ मनाया बर्थडे, गर्व से सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और अब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जानी जाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) को कौन नहीं जानता। पिछले कुछ सालों में मौनी रॉय ने अपने करियर को आसमां की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वहीं मौनी रॉय ने 28 सितंबर 2022 को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं।

mouni roy

(ये भी पढ़ें:आलिया भट्ट लॉन्च करने जा रही हैं अपना मैटरनिटी वियर ब्रांड, प्रेग्नेंसी के बाद उठाया ये कदम)

मौनी रॉय का बर्थडे लुक

mouni roy

मौनी रॉय ने 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। फोटोज के नीचे मौनी रॉय ने कैप्शन दिया है कि, 'उनकी गर्ल गैंग के साथ मंदिर में यह सुबह बेहद अच्छी रही।"

mouni roy

मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर

mouni roy

एक्ट्रेस ने लाल रंग की कुर्ती और झुमके पहने थे। उनका मेकअप बेसिक था, लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा वह था उनका सिंदूर, जो उन्होंने गर्व से फ्लॉन्ट किया था। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

(ये भी पढ़ें;Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: आलीशान घर से लग्जरी कारों तक, अरबों की मालकिन हैं एक्ट्रेस)

मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ

mouni roy

जनवरी 2022 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की एक्ट्रेस ने सूरज नांबियार से शादी की थी। उन्होंने इस बर्थडे पर अपने ख़ास दोस्तों के लिए बर्थडे पार्टी भी होस्ट की थी। इस तस्वीर में वह अपनी गर्ल गैंग के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

mouni roy

मौनी रॉय का वर्कफ्रंट

mouni

'नागिन' टीवी सीरियल के बाद, एक्ट्रेस बतौर जज टीवी रियलिटी शो 'डी-आई-डी लिटिल मास्टर' के सीजन 5 में नजर आई थीं। वहीं फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन:शिवा' में एक्ट्रेस की भूमिका के लिए उनकी काफी तारीफ की जा रही है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी लीड रोल्स में हैं।

mouni roy

(ये भी पढ़ें:विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरों पर लगा विराम, करण जौहर ने किया खुलासा)

बता दें कि मौनी रॉय इससे पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जैसे- 'गोल्ड' और 'मेड इन चाइना'। तो आपको कैसा लगा मौनी रॉय का लुक? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.