कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न केस में मिली जमानत, लगे थे कई संगीन आरोप

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न मामले में मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत दे दी है। आइए आपको बताते हैं क्या था पूरा मामला।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न केस में मिली जमानत, लगे थे कई संगीन आरोप

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य (Ganesh Acharya) को यौन उत्पीड़न के मामले में जमानत मिल गई है। उन पर उन्हीं की एक सहायक महिला कोरियोग्राफर ने पिटाई करने और एडल्ट मूवी देखने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था, इस मामले में अब मुंबई की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कोरियोग्राफर आचार्य को जमानत दे दी है। 

ganesh

बता दें कि, ये केस दो साल पुराना है। इस केस के तहत कोरियोग्राफर 23 जून 2022 को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश हुए थे। इस कोर्ट ने कोरियोग्राफर को राहत देते हुए उनकी जमानत की याचिका को स्वीकार कर उन्हें बेल दे दी है। 

ganesh

'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट के अनुसार, गणेश आचार्य की सहायक कोरियोग्राफर ने ही उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला ने ये केस फरवरी 2020 में दर्ज कराया था। सहायक कोरियोग्राफर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, जब वो गणेश आचार्य के ऑफिस में काम करने के लिए जाती थीं, तो उन पर भद्दी टिप्पणियां की जाती थीं। साथ ही उन्हें एडल्ट मूवी देखने के लिए भी मजबूर किया जाता था और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें परेशान किया गया था। इतना ही नहीं, 6 महीने बाद 'भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन' ने उनकी सदस्यता भी समाप्त कर दी थी। हालांकि, गणेश आचार्य ने इन सभी आरोपों का खंडन किया था और अब कोर्ट ने भी पुख्ता सबूत न होने के कारण उन्हें जमानत दे दी है।

ganesh

इससे पहले, 'India.com' के साथ एक इंटरव्यू में गणेश आचार्य ने यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों को गलत बताया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि, इन सभी आरोपों का उनके परिवार पर बहुत गलत असर पड़ा था। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा था, "देखिए क्या है ना कि, मेरे दोस्तों ने भी बताया था कि, गणेश अगर नाम कमाना है, तो ये सब टैकल तो करना ही पड़ेगा, लेकिन मेरी पत्नी, मेरी बेटी, मेरी मां, ये सब हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। मैं एकदम सच्चाई के साथ खड़ा रहा और आज आप लोगों के सामने हूं। जो भी चीजें चल रही हैं, आप चाहे जितना अच्छा करने के बारे में सोच लो, लेकिन कुछ लोग आपको गलत बना ही देंगे। मेरे साथ भी यही हुआ है।"

ganesh

(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बताई अपनी इनसिक्योरिटी, जीजा आनंद आहूजा ने किया ये कमेंट)

इसी इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि, क्या इन सभी आरोपों से उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर कोई असर पड़ा है? तो इस पर उन्होंने कहा कि, फिल्म इंडस्ट्री का उन्हें पूरा साथ मिला था। साथ ही उन्होंने अपने दोस्त की एक बात का जिक्र करते हुए कहा था कि, उनके दोस्त ने उन्हें सलाह दी थी कि, प्रसिद्धि के साथ मानहानि भी होती है। उन्होंने कहा था, "मेरे पेशे पर इसका कुछ असर नहीं पड़ा था। सबको पता है कि, गणेश आचार्य कैसा है या उसका काम कैसा है। ये जो कुछ भी हो रहा है, सबको पता है कि, इसमें कितनी सच्चाई है। सब मेरे साथ हैं और मैं लगातार काम कर रहा हूं। जिस महिला ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं, मैंने उनसे कभी बात करने की कोशिश नहीं की थी। बात उनसे की जाती है, जिन्हें आप जानते हो, मैं उन्हें जानता भी नहीं।"

ganesh

(ये भी पढ़ें- गिन्नी विर्दी ने पति परमिंदर पर लगाया मारपीट का आरोप, बोलीं- 'मेरी बेटी को फर्श पर पटक दिया था')

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो गणेश आचार्य किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो पिछले 21 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर कोरियोग्राफर काम कर रहे हैं। 'बॉडीगार्ड', 'सिंघम', 'एबीसीडी', 'बाजीराव मस्तानी', 'अग्निपथ' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों के गानों को वो कोरियोग्राफ कर चुके हैं। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के गाने 'हवन कुंड' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया गया था। अब वो फिल्म 'देहाती डिस्को' में कोरियोग्राफी करते हुए दिखाई देंगे।

ganesh

(ये भी पढ़ें- एमी जैक्सन BF एड वेस्टविक के साथ ओपेरा नाइट में हुईं रोमांटिक, कपल की तस्वीरें आईं सामने)

फिलहाल, गणेश आचार्य को सबूतों के अभाव में जमानत दे दी गई है। तो इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.