कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह से की सगाई, देखें खूबसूरत तस्वीरें

कोरियोग्राफर, एक्टर और 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के विनर रहे पुनीत पाठक (Punit Pathak) ने अपनी लांग टाइम गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह (Nidhi Moony Singh) से सगाई कर ली है। आइए आपको दिखाते हैं, सगाई की तस्वीरें।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह से की सगाई, देखें खूबसूरत तस्वीरें

कोरोना काल में जहां कुछ सेलेब्स में अपनी शादी और इंगेजमेंट के प्लान को पोस्टपोन कर दिया। वहीं, कुछ सेलिब्रिटी ने इसी दौरान अपनी सगाई व शादी रचाई। इसी लिस्ट में कोरियोग्राफर, एक्टर और 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के विनर रहे पुनीत पाठक (Punit Pathak) का भी नाम जुड़ गया है। पुनीत ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधि मुनि सिंह (Nidhi Moony Singh) से सगाई कर ली है। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके इस बात की जानकारी दी। तो आइए आपको दिखाते हैं पुनीत की सगाई की तस्वीरें।

दरअसल, 26 अगस्त 2020 को पुनीत ने अपने  इंस्टाग्राम पर सगाई की कई तस्वीरों को साझा किया, जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। कोरियाग्राफर गीता कपूर, रेमो डीसूजा, टेरेंस लॉरेंस, एली गोनी, जैस्मीन भसीन, वरुण धवन, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया समेत कई सेलेब्स ने पुनीत को सगाई की बधाई दी है। तस्वीरों को शेयर करते हुए पुनीत ने लिखा है- 'हमेशा की शुरुआत करने के लिए!...मेरी छठी इंद्री तुम'' @nidhimoonysingh... #ENGAGED. (ये भी पढ़ें: आमिर खान की प्रेम कहानी: जब एक्टर ने प्यार में लिखा था खून से खत तो मिला था ये जवाब)  

जानकारी के मुताबिक, पुनीत और निधि एक दूसरे को काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी बेहतरीन लग रही है। सगाई में निधि ने जहां हल्के पीले और लाल रंग का एथनिक आउटफिट पहना। वहीं, पुनीत फ्लोरल प्रिंट इंडियन वियर में दिखाई दिए। इस कपल के चेहरे की मुस्कान देखकर कहा जा सकता है कि दोनों काफी खुश हैं। तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस भी पुनीत और उनकी होने वाली दुल्हन निधि मुनि सिंह को अपना प्यार दे रहे हैं। हालांकि, पुनीत पाठक और निधि मोनी सिंह शादी कब करने जा रहे हैं, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। (ये भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो)  

पुनीत कई रियलिटी डांस शोज जैसे- 'डांस इंडिया डांस' (सीज़न 2), 'झलक दिखला जा', 'दिल है हिंदुस्तानी', 'डांस प्लस', 'इंडिया बनेगा मंच', 'डांस चैंपियंस' का हिस्सा रहे हैं। पुनीत एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कई रियलिटी शो में जज के रूप में भी काम किया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता) 

हम भी इस कपल को सगाई की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको पुनीत पाठक और निधि मुनि सिंह की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.