'जब तक है जान' फेम वरुण ठाकुर ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, पिंक जोड़े में कपल लगा बेहद खूबसूरत

कॉमेडियन व अभिनेता वरुण ठाकुर ने महाबलेश्वर में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निकिता सहोता से शादी रचा ली है। आइए आपको दिखाते हैं शादी की तस्वीरें।

img

By Kanika Singh Last Updated:

'जब तक है जान' फेम वरुण ठाकुर ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, पिंक जोड़े में कपल लगा बेहद खूबसूरत

नवंबर और दिसंबर शादियों का महीना होता है। भले ही हमारे परिवार के कितने भी सदस्यों की शादियां हो जाएं। बावजूद इसके, हम अपने पसंदीदा सेलेब जोड़ों के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार करते हैं और इस साल का शादी सीजन निश्चित रूप से राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल की शादी के साथ शुरू हुआ था। इसके साथ ही, हम बॉलीवुड के सबसे हसीन कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ज्यादातर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और इंटरनेट सेंसेशन्स ने इस साल शादी रचाई है। अब, कॉमेडियन और अभिनेता वरुण ठाकुर (Varun Thakur) का नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है। वरुण ठाकुर और उनकी प्रेमिका निकिता सहोता लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 7 दिसंबर 2021 को फिल्म 'जब तक है जान' के एक्टर वरुण ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी भव्य शादी की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वरुण और निकिता को अपनी शादी का जोड़ा पहने देखा जा सकता है, जिसमें वे दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, "@nikitasahota के साथ साझेदारी।" निकिता ने भी शादी की एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में एक दिल के इमोटिकॉन के साथ लिखा, "हर चीज के माध्यम से अपना रास्ता बना लिया।"

(ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने नाम लिए बिना कैटरीना-विक्की की एज गैप पर किया कमेंट! कही ये बात)

वरुण और निकिता ने अपने वेडिंग कॉस्टयूम के लिए बेबी पिंक थीम को चुना था। जहां एक तरफ निकिता ने गुलाबी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर चांदी के धागे से कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन और अलग-अलग रंग के स्टोन-जड़ित कुंदन नेकपीस, चांदबालिस और मांग टीका के साथ पूरा किया था। स्मोकी आईज और लाल गालों के साथ उन्होंने अपने लुक को लाइट रखा था। वहीं, वरुण भी पेस्टल पिंक कलर की शेरवानी और पिंक पगड़ी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें: कैटरीना-विक्की की शादी में नहीं मिला आलिया भट्ट को इनविटेशन, बुरी तरह ट्रोल हुईं एक्ट्रेस)

वरुण और निकिता ने अपने करीबी रिश्तेदारों के बीच महाबलेश्वर में शादी रचाई। निकिता ने अपनी शादी समारोह की एक और तस्वीर साझा की, जिसमें शाही फूलों से सजावट की गई थी, जिसे सरल लेकिन आकर्षक रखा गया था। वरुण और निकिता ने सिख रीति-रिवाजों से शादी रचाई।

जैसे ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, इंडस्ट्री के उनके दोस्त प्राजक्ता कोली, अंकुश बहुगुणा, अबीश मैथ्यू, साइरस साहूकार, कुब्रा सैत जैसे कई अन्य सेलिब्रिटीज ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दिया। लेकिन कॉमेडियन अतुल खत्री के कमेंट ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने लिखा, "कृपया पोस्ट को एक कहानी के रूप में साझा करें और एक महीने के बाद अंदर की बातें भी साझा करें।"

फिलहाल, हम वरुण और निकिता के जीवन भर साथ रहने की कामना करते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। तो, आपको ये जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.