बिग बॉस 15: करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश तक, इन सेलेब्स के बीच होगी टक्कर, देखें पूरी लिस्ट

'बिग बॉस 15' में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें करण कुंद्रा से लेकर तेजस्वी प्रकाश जैसे पॉपुलर सेलेब्स का नाम है। आइए आपको दिखाते हैं वो लिस्ट।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

बिग बॉस 15: करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश तक, इन सेलेब्स के बीच होगी टक्कर, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘वूट’ पर ‘बिग बॉस ओटीटी’ खत्म होने के बाद अब फैंस ‘बिग बॉस 15’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के कई प्रोमो वीडियोज सामने आ चुके हैं, जिसमें खुलासा हुआ था कि, इस बार शो जंगल की थीम पर होने वाला है। फैंस को ये थीम काफी पसंद आई है। दावा किया जा रहा है कि, ‘बिग बॉस 15’ अपने कई ट्विस्ट के साथ अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में ‘कलर्स’ चैनल पर टेलीकास्ट हो जाएगा। ऐसे में अब फैंस इस सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम का इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लगातार उन सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं, जो ‘बिग बॉस 15’ में धमाल मचा सकते हैं। आज हम आपको अपनी इस स्टोरी में ‘बिग बॉस 15’ में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारे शामिल हैं।

1) प्रतीक सहजपाल

‘बिग बॉस ओटीटी’ में धमाल मचाने के बाद प्रतीक सहजपाल ‘बिग बॉस 15’ में भी नजर आने वाले हैं। वह इस सीजन के पहले कंफर्म सदस्य हैं, जो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के ग्रैंड फिनाले में पैसों का ब्रीफ केस लेकर इस शो में जगह बनाने में कामयाब हो पाए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, प्रतीक ‘बिग बॉस ओटीटी’ के बाद से ही शो के नए सीजन के लिए क्वारंटाइन में हैं।

(ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को बेटे अभिषेक व पोती आराध्या से मिला था खास गिफ्ट, 'केबीसी' में किया खुलासा)

2) शामिता शेट्टी

shamita shetty

प्रतीक सहजपाल के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी’ में शमिता शेट्टी भी नजर आ चुकी हैं। कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि, शमिता को उनके दमदार खेल की वजह से फिर से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में शामिल किया जा सकता है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में शमिता और प्रतीक की बिल्कुल भी नहीं बनी थी। ऐसे में अगर ये खबर सच साबित होती है, तो फैंस दोनों को एक बार फिर लड़ते-झगड़ते हुए देख सकते हैं।

3) दिव्या अग्रवाल

divya aggarwal

दिव्या अग्रवाल ‘बिग बॉस ओटीटी’ की पहली विनर हैं और जब ‘बिग बॉस ओटीटी’ शुरू हुआ था, तब कहा जा रहा था कि, इस शो का विनर सीधे ‘बिग बॉस 15’ में जाएगा। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि, सीजन 15 में दिव्या भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, दिव्या का कहना है कि, उन्हें अब तक मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच नहीं किया है, लेकिन रिपोर्टस के मुताबिक, दिव्या शो में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अब तक उनका नाम कंफर्म नहीं हुआ है।

(ये भी पढ़ें: ये है सामंथा-नागा चैतन्य के बीच दरार की वजह! तलाक के बाद एलिमनी के लिए मिलेंगे 50 करोड़ रुपए)

4) निशांत भट्ट

nishant bhatt

कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ में अपने शानदार खेल और कॉमिक टाइमिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। यहां तक कि, शो में बतौर गेस्ट नजर आए सेलेब्स ने भी निशांत के खेल की जमकर तारीफ की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि, निशांत भट्ट ‘बिग बॉस 15’ में भी अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आ सकते हैं।

5) उमर रियाज

umar riaz

‘बिग बॉस 13’ के फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज के भाई और पेशे से डॉक्टर उमर रियाज ‘बिग बॉस 15’ में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इन दिनों क्वांरटीन में हैं। उमर रियाज का नाम ‘बिग बॉस 14’ के दौरान भी सामने आया था, लेकिन उस वक्त शो के मेकर्स और उनके बीच बात नहीं बन पाई थी। उमर रियाज बेशक टीवी इंडस्ट्री से नहीं हैं। लेकिन उन्होंने एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया है। ये बात कहना गलत नहीं होगा कि, वह घर में अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी रखने वाले सेलेब्स को टक्कर देते नजर आएंगे।

6) अफसाना खान

afsana khan

पॉपुलर पंजाबी सॉन्ग ‘तितलियां’ से मशहूर हुईं सिंगर अफसाना खान भी ‘बिग बॉस 15’ में नजर आने वाली हैं। इस शो में वह अपने पार्टनर साज के साथ दिखाई देंगी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टा हैंडल पर दी है। अफसाना पंजाब की पॉपुलर सिंगर हैं, ऐसे में वह शो में आकर ‘बिग बॉस 13’ की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल जितना धमाल मचा पाती हैं या नहीं। ये देखने वाली बात होगी।

7) डोनल बिष्ट

donal bisht

'एक दीवाना था' और 'रूप मर्द का नया स्वरूप' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट की भी ‘बिग बॉस 15’ में एंट्री पक्की है। ये डोनल का पहला रियलिटी शो होगा। ‘बिग बॉस 14’ के दौरान भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, डोनल सीजन 14 में नजर आ सकती हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों का खंडन कर दिया था। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि, वह जरूर इस शो में आना चाहेंगी।

(ये भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' फेम पूजा बनर्जी ने बताया सफल शादी का मंत्र, पति संदीप सेजवाल संग रिश्ते पर की बात)

8) सिंबा नागपाल

simba nagpal

‘बिग बॉस’ के हर सीजन में कोई एक कंटेस्टेंट अपने गुड लुक्स और चार्मिंग अंदाज के दम पर फीमेल कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस को भी अपनी ओर आकर्षित जरूर करता है। इस बार ये काम टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम एक्टर सिंबा नागपाल करते नजर आएंगे। सिंबा सीजन के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। उन्हें टीवी सीरियल ‘शक्ति एक अहसास’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। माना जा रहा है कि, सिंबा अपनी किलर पर्सनैलिटी के दम पर ‘बिग बॉस 15’ के कन्हैया बनते नजर आएंगे, जो सबको अपने लुक से दीवाना बनाएंगे।

9) विशाल कोटियन

vishal

विशाल कोटियन ‘बिग बॉस 15’ के कंफर्म कंटेस्टेस में से एक हैं। उन्हें आखिरी बार कीकू शारदा के साथ सीरियल ‘अकबर का बार बीरबल’ में देखा गया था। इस सीरियल में उनके काम को खूब पसंद किया गया था। वहीं, अब वह 'बिग बॉस' में भी अपने खेल से अपने फैंस को खुश करते नजर आएंगे।

10) तेजस्वी प्रकाश

tejashvi

मेकर्स इस बार शो को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनके इस काम को टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश करती नजर आएंगी। तेजस्वी टीवी की क्यूट एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों, एक्ट्रेस जी के कॉमेडी शो में नजर आ रही थीं। लेकिन तेजस्वी ने ‘बिग बॉस’ में आने के लिए इस शो को बीच में ही छोड़ दिया है, जिस वजह से अब एक्ट्रेस का ‘बिग बॉस 15’ में आना कंफर्म है।

11) करण कुंद्रा

karan kundra

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता करण कुंद्रा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ‘बिग बॉस’ के मेकर्स करण को शो में लाने की हर साल कोशिश करते हैं और इस साल मेकर्स अपने काम में सफल हुए हैं। ‘बिग बॉस 15’ के लिए करण कुंद्रा ने हामी भर दी है। करण इससे पहले 'रोडीज' और 'लव स्कूल' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। ऐसे में करण की पॉपुलैरिटी को टक्कर देना शो में किसी कंटेस्टेंट के लिए आसान नहीं होगा।

12) अमित टंडन

amit tondon

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, अभिनेता अमित टंडन भी ‘बिग बॉस 15’ में आने के लिए ‘हां’ कह चुके हैं। वह इन दिनों बेशक टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अमित की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से वह शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं।

13) अकासा सिंह

akasa singh

‘बिग बॉस 15’ में नजर आने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में अकासा सिंह का नाम भी जुड़ गया है। मेकर्स इस शो में अकासा को लाना चाहते हैं। अकासा एक सिंगर हैं और वह सिंगर आस्था गिल की बहुत अच्छी दोस्त भी हैं।

फिलहाल, ये हैं उन सेलिब्रिटीज के नाम, जो ‘बिग बॉस 15’ में धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। तो आप शो में कौन से कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने वाले हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही कोई सुझाव हो तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.