क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की इंडियन वाइफ विनी रमन ने शेयर की तमिलियन शादी की लेटेस्ट तस्वीरें

हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की इंडियन वाइफ विनी रमन ने अपनी तमिलियन शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की इंडियन वाइफ विनी रमन ने शेयर की तमिलियन शादी की लेटेस्ट तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 27 मार्च 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ पारंपरिक तमिलियन रीति-रिवाज से शादी रचा ली थी। इनकी शादी की हर ओर चर्चा हुई थी। इन सबके बीच अब विनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी इंडियन वेडिंग की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

vini

पहले ये जान लीजिए कि, 18 मार्च 2022 को ग्लेन और विनी ने व्हाइट वेडिंग की थी, जिसकी तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। व्हाइट कलर के गाउन में जहां विनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ग्लेन ब्लैक कलर के टक्सीडो में काफी जच रहे थे।

vini

vini

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में करेंगे भव्य सगाई? दिसंबर में होगी शादी!)

अब आपको दिखाते हैं विनी द्वारा शेयर की गईं उनकी तमिलियन वेडिंग की लेटेस्ट तस्वीरें। दरअसल, विनी ने 31 मार्च 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें विनी और ग्लेन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ये कपल बेहद खुश दिख रहा है। वहीं, एक तस्वीर में ये दोनों एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। फैंस को भी उनकी ये फोटोज पंसद आ रही हैं। यहां देखिए वो तस्वीरें।

vini

vini

ग्लेन और विनी के तमिलियन वेडिंग लुक की बात करें, तो ग्लेन मैक्सवेल ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो एकदम देसी मुंडे लग रहे थे, वहीं रेड कलर की पारंपरिक साड़ी में विनी भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों के लुक सिंपल लेकिन क्लासी थे, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

vini

(ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय बने पापा: शेयर की पहली फैमिली फोटो, पवन सिंह ने दी बधाई)

वहीं, विनी ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें ग्लेन और वो एक-दूसरे को प्यार ने निहारते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटो इनकी इंडियन वेडिंग का ही है, लेकिन इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि, इसमें दोनों के आउटफिट अलग हैं। इसका मतलब ये है कि, इन दोनों ने अपनी शादी के दो बार कपड़े बदले थे। इस फोटो में विनी लाइट ओरेंज और क्रीम कलर की सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं ग्लेन पिस्ता कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।  

vini

इससे पहले, 22 मार्च 2022 को विनी और ग्लेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थीं, जिसमें विनी और ग्लेन के बीच की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। विनी जहां ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं ग्लेन पीले रंग की शेरवानी में जच रहे थे। इस फोटो को कैप्शन देते हुए विनी ने लिखा था, ''हमारे अंतरंग नालंगु / हल्दी समारोह की एक छोटी सी झलक, शादी का सप्ताह शुरू हो गया है।''

vini

vini

(ये भी पढ़ें- क्या प्रतीक सहजपाल और निक्की तंबोली कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट, एक्ट्रेस ने जताई शादी की इच्छा)

फिलहाल, हमें तो ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की लेटेस्ट फोटोज बेहद पसंद आईं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Vini Raman)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.