जोस बटलर की लव स्टोरी: क्रिकेटर की प्रेम कहानी है बेहद फिल्मी, पत्नी को मानते हैं लकी चार्म

इस आर्टिकल में हम आपको इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ​खिलाड़ी जोस बटलर और उनकी पत्नी लुईस बटलर की प्यारी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जोस बटलर की लव स्टोरी: क्रिकेटर की प्रेम कहानी है बेहद फिल्मी, पत्नी को मानते हैं लकी चार्म

कौन कहता है कि, लव स्टोरीज सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही रियल होती हैं। मनोरंजन जगत से लेकर खेल जगत तक, ऐसी कई हस्तियां हैं, जिनकी प्रेम कहानी के आगे लव स्टोरी पर आधारित फिल्में भी फीकी पड़ जाएंगी। इस लिस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ​खिलाड़ी जोस बटलर (Jos Buttler) और उनकी प्यारी पत्नी लुईस बटलर (Louise Buttler) भी शामिल हैं। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है।

Jos Buttler

जोस बटलर अपने क्रिकेट करियर में जितना सफल हैं, उतना ही वह अपनी लव लाइफ में भी सफल हैं। उन्होंने अपनी प्रेमिका लुईस बटलर से शादी की थी। उनकी प्रेम कहानी वाकई बहुत दिलचस्प है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन और पृथ्वी नारायणन की लव स्टोरी: कॉलेज फ्रेंड से जीवन साथी बनने तक, ऐसी है कहानी)

जोस बटलर का करियर

Jos Buttler

जोस बटलर आज क्रिकेट की दुनिया में एक बहुत बड़ा नाम हैं। वह इंग्लैंड की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं। बटलर एक विकेटकीपर-बल्लेबाज होने के साथ-साथ इंग्लैंड टीम के उप-कप्तान भी हैं। क्रिकेटर वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग के चल रहे 2022 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी और अब उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद वाले बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

कौन हैं लुईस बटलर?

Jos Buttler with wife Louis

लुईस एक ब्रिटिश हैं, जिनका जन्म और पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ है। हालांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह एक पिलेट्स ट्रेनर हैं और उनका अपना स्टूडियो भी है। वह एक फिटनेस उत्साही हैं और अक्सर अपने पति जोस बटलर के साथ फिटनेस से जुड़ी एक्टिविटीज करती रहती हैं।

जोस बटलर और लुईस बटलर की लव स्टोरी

Jos Buttler with wife Louis

जोस और लुईस स्कूल के दिनों से साथ हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और एक अच्छे दोस्त थे। लुईस के मुताबिक, वह 14 साल की उम्र से जोस को जानती हैं।

Jos Buttler with wife Louis

वहीं, जोस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वह काफी फ्लर्टी थे और स्कूल में लुईस के साथ फ्लर्ट करते थे। उन्होंने ये भी कहा था कि, कैसे दोनों नजदीक आए थे। जोस के मुताबिक, लुईस गणित में काफी कमजोर थीं। एक दिन जोस ने उनकी कॉपी चेक की, तो उन्होंने लुईस का होमवर्क करने का फैसला किया। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बन गए और फिर प्यार हो गया।

स्कूल के दिनों में नहीं किया था डेट

Jos Buttler with wife Louis

हालांकि, जोस और लुईस स्कूल के दिनों में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी एक-दूसरे को डेट नहीं किया। इसकी वजह उनका करियर था। दोनों ही चाहते थे कि, उस वक्त वे पहले अपने करियर पर ध्यान दें। लुईस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने स्कूल के दिनों में भले ही एक-दूसरे को डेट नहीं किया, लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद वे रिलेशनशिप में आ गए थे। हालांकि, उस वक्त जोस अपने क्रिकेट करियर में काफी व्यस्त थे।

जोस और लुईस की शादी

Jos Buttler with wife Louis

जोस बटलर का पूरा ध्यान अपने करियर पर था, लेकिन एक बार जब वह बिल्कुल सेट हुए, तो उन्होंने बिना देर किए अपनी लेडीलव के साथ शादी करने का फैसला किया। उन्होंने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 अक्टूबर 2017 को शादी कर ली थी।

जोस और लुईस के बच्चे

Jos Buttler with wife Louis and kids

करीब 2 सालों तक अपनी शादीशुदा जिंदगी को बिताने के बाद कपल 5 सितंबर 2019 को एक बेबी गर्ल का पैरेंट्स बना। उन्होंने अपनी बेटी का नाम जॉर्जिया रखा है। इसके बाद वह साल 2021 में दूसरी बार पैरेंट्स बने, उनके दूसरे बच्चे का नाम मैगी है। आपको बता दें कि, जोस ने IPL 2021 का हिस्सा बनने से इसलिए इनकार कर दिया था, क्योंकि वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते थे।

लुईस पति जोस की हैं सपोर्टर

Jos Buttler with wife Louis and kid

जोस बटलर अपनी पत्नी की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पत्नी को सपोर्टिव कहा था। जोस के मुताबिक, लुईस उनके लिए सबसे बेस्ट पार्टनर हैं। उन्होंने कहा था कि, जब भी लुईस उनके साथ होती हैं, तो वह क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लुईस के साथ अपनी शादी को जोस सबसे अच्छी पारी बताते हैं।

Jos Buttler with wife Louis

(ये भी पढ़ें- मिलिए इमरान ताहिर की पत्नी सुमैया दिलदार से, जिनके लिए क्रिकेटर ने छोड़ा पाकिस्तान)

फिलहाल, आपको लुईस और जोस की लव स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.