माधुरी के इस सवाल पर शहनाज ने ​कहा- 'मुझे सिद्धार्थ पसंद है', एक्टर शर्म से हुए लाल, देखें वीडियो

हाल ही में, 'बिग बॉस 13' फेम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में पहुंचे, जहां दोनों ने खूब मस्ती की। आइए आपको दिखाते हैं इसका प्रोमो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी के इस सवाल पर शहनाज ने ​कहा- 'मुझे सिद्धार्थ पसंद है', एक्टर शर्म से हुए लाल, देखें वीडियो

मनोरंजन जगत की सबसे अधि​क पसंदीदा जोडियों में से एक सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों बीते दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में धमाल मचाने के बाद, दर्शकों का दिल धड़काने डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) में भी पहुंचे। यहां दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री ने वाकई फैंस का दिल जीत लिया। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Shehnaaz Gill And Sidharth Shukla

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने 1 लाख रुपए से भी अधिक का बैग किया फ्लॉन्ट, पति विराट संग लंच डेट की फोटो आई सामने)

पहले तो ये जान लीजिए कि, सिद्धार्थ और शहनाज 'बिग बॉस 13' के दौरान अच्छे दोस्त बने थे। शो में इन दोनों की दोस्ती को काफी पसंद किया गया था। जहां एक तरफ सिद्धार्थ, शहनाज को इमोशनली सपोर्ट करते थे। तो वहीं, शहनाज भी सिद्धार्थ का पूरा साथ देती थीं। फैंस ने इस जोड़ी को ‘सिडनाज’ नाम भी दिया था, जो आज भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है। शो से निकलने के बाद भी दोनों की दोस्ती कायम है। दोनों ने भले ही हमेशा एक-दूसरे के बीच अच्छी दोस्ती होने का दावा किया है, लेकिन कई बार दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह उठी है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई ​है। फैंस सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी पर काफी ज्यादा प्यार लुटाते हैं। इसी वजह से आज भी दोनों अक्सर ट्विटर पर ट्रेंड करते हैं। 

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla

हाल ही में, सिद्धार्थ अपनी दोस्त शहनाज गिल के साथ 'डांस दीवाने 3' में पहुंचे। इसका एक वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में खूबसूरत एंट्री के साथ ही शहनाज और सिद्धार्थ 'हम्मा हम्मा' गाने पर कपल डांस करते हैं। इसके बाद, शो की जज माधुरी दीक्षित ने शहनाज गिल की खिंचाई करने की कोशिश की। वह शहनाज से पूछती हैं कि, उन्हें कैसा लड़का पसंद है। उनके लिए आइडल लड़का कौन है। इसके जवाब में शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला की ओर इशारा करके बोलती हैं, 'मुझे ये अच्छा लगता है।' शहनाज की बात सुनकर सिद्धार्थ शरमा जाते हैं और वहां मौजूद सभी हैरान रह जाते हैं।

(ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के दूसरी बार पापा बनने पर अजय देवगन ने की खिंचाई, तो कॉमेडियन ने दिया ऐसा जवाब)

वीडियो में आगे शहनाज कंटेस्टेंट पीयूष गुरभेले के साथ 'पहली नजर में तूने जादू कर दिया' गाने पर कपल डांस करती हैं। पीयूष, सिद्धार्थ को चिढ़ाते हुए डांस करते रहते हैं, तभी शहनाज, पीयूष के हाथों पर किस कर देती हैं। इस पर सिद्धार्थ पीयूष से कहते हैं, 'तेरे को मैंने सिखाया और तू मेरी दोस्त को लेके चला गया।' इसके बाद सभी हंसने लगते हैं।

Shehnaaz Gill Sidharth Shukla

जानकारी के लिए बता दें कि, 'डांस दीवाने 3' का ये एपिसोड इस वीकेंड में टेलीकास्ट किया जाएगा। फिलहाल, फैंस शो के इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.