मां साक्षी धोनी संग दुबई के सैलून में गई बेटी जीवा, नए लुक में लग रहीं बेहद क्यूट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की क्यूट बेटी जीवा धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सैलून में खुद को संवारते हुए नजर आ रही हैं। तो चलिए देखते हैं।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

मां साक्षी धोनी संग दुबई के सैलून में गई बेटी जीवा, नए लुक में लग रहीं बेहद क्यूट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की क्यूट बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर पल भर में वायरल हो जाती हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि जीवा भी अपने पिता के जैसे पॉपुलर हैं। हाल ही में जीवा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो सैलून में खुद को संवारते हुए नजर आ रही हैं।

MS Dhoni with wife, Sakshi Dhoni and Daughter, Ziva Singh Dhoni

जीवा का नया लुक आपको दिखाएं, उससे पहले हाल ही में जीवा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, वो देख लेते हैं। महेंद्र सिंह धोनी व साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी का इंस्टाग्राम पर वैरिफाइड अकाउंट है, जिसको 1.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो भी करते हैं। हाल ही में जीवा के इसी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी कुछ फोटोज शेयर की गई थीं। शेयर की गई तस्वीरों में जीवा अपनी मम्मी साक्षी धोनी के साथ नजर आ रही हैं। मां-बेटी दुबई के किसी जू में मस्ती कर रही हैं। इस तस्वीर में जीवा अपनी मम्मी के साथ फोटो क्लिक करा रही हैं और उनके पीछे जिरॉफ खड़ा है। (ये भी पढ़ें: नताशा ने बेटे अगस्त्य संग शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा- 'हार्दिक पांड्या का इंतजार है')

वहीं, दूसरी तस्वीर में जीवा खड़ी हैं, उनके साथ एक शेर भी फोटो में दिखाई दे रहा है। अन्य एक फोटो में जीवा मम्मी के साथ हैं और उनके पीछे खड़े पोलर बियर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो भी कैमरे के लिए पोज़ दे रहा हो। इसके अलावा शेयर की गई एक और फोटो में साक्षी शेर के बच्चे को दूध पिलाती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं जीवा कैमरे की तरफ देख रही हैं। ये फोटो बेहद क्यूट है और जीवा भी पिंक कलर की फ्रॉक में खूबसूरत लग रही हैं।

तो चलिए अब देख लेते हैं जीवा का नया लुक। दरअसल, इन दिनों जीवा अपने माता-पिता के साथ दुबई में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। 9 दिसंबर 2020 को साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हम जीवा को सैलून में खुद को संवारते हुए देख सकते हैं। साथ ही इस दौरान वो मस्ती करते हुए भी नजर आ रही हैं। सैलून के बाद जीवा का ये नया लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसके स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन ने अपने बच्चों व पैरेंट्स संग क्लिक करवाईं फोटोज, क्रिसमस सेलिब्रेट करती नजर आई फैमिली)

जीवा के वीडियो होते रहते हैं वायरल

पिछले दिनों जीवा का एक वीडियो व कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जहां एक वीडियो में एक शख्स ने हाथों में कुछ पकड़ा हुआ है, और जीवा उसे हिलाने को कह रही हैं, तो वहीं बात अगर अन्य फोटोज की करें तो जीवा को समुद्र के किनारे देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में वो सनसेट का मजा लेती हुई नजर आ रही हैं, और इन फोटोज में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की बहन निहारिका की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें व वीडियो आईं सामने, डांस करता दिखा कपल)

इसके अलावा 17 नवंबर 2020 को साक्षी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर अपनी बेटी जीवा की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में हम जीवा को समुद्र के किनारे सूर्यास्त का आनंद लेते हुए देख सकते हैं। ये तस्वीर खुद जीवा की मम्मी साक्षी ने क्लिक की थी।

जीवा के डांस मूव हैं कमाल के

इससे पहले 14 नवंबर 2020 को जीवा के अकाउंट से उनकी कुछ वीडियो व फोटोज शेयर की गई थीं, जिसमें वो पीले कलर का शरारा पहने हुए देखी जा सकती हैं। किसी फोटो में वो प्यारे अंदाज में खड़ी हैं, तो किसी तस्वीर में वो जमीन पर लेटकर पोज दे रही हैं। इनके अलावा वो अलग-अलग तरह के डांस स्टेप भी करती हुई साफ देखी जा सकती हैं।

फिलहाल, जीवा अपने पैरेंट्स संग दुबई में काफी एंजॉय कर रही हैं। तो आपको जीवा का सैलून वाला लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.