महेंद्र सिंह धोनी की काफी बड़ी फैन हैं बेटी जीवा, वीडियो में देखें इसका सबूत

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए देखते हैं वीडियो।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

महेंद्र सिंह धोनी की काफी बड़ी फैन हैं बेटी जीवा, वीडियो में देखें इसका सबूत

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट जगत एक ऐसा नाम है जिसने अपने दम पर ना सिर्फ कई बुलंदियां हासिल की है, बल्कि टीम इंडिया को कई खिताब भी जिताए हैं। ऐसे में माही के फैंस की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है, जिन्हें गिनना बेहद ही मुश्किल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लिस्ट में उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) का नाम भी शामिल हैं। चौंकिए मत, क्योंकि ये सच है कि जीवा अपने पिता की बहुत बड़ी फैन है।

दरअसल, जीवा सिंह धोनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जीवा के हाथ में अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी का 'स्कैच' नजर आ रहा है। उन्होंने उसे पकड़ा हुआ है और उनकी मां साक्षी धोनी उनसे पूछती हैं कि, 'जीवा ये कौन हैं?' जिस पर जीवा कहती हैं, 'पापा।' साक्षी फिर कहती हैं कि, 'तुम्हें यकीन है कि ये पापा ही हैं?' इस पर जीवा कहती है, 'महेंद्र सिंह धोनी।' ऐसे में साक्षी एक बार फिर जीवा से पूछती हैं कि, 'क्या तुम्हें यकीन है?' इस पर जीवा कहती हैं, 'हां, मुझे यकीन है।' (ये भी पढ़ें: बेटे युग के बर्थडे की तैयारियों में जुटे अजय देवगन, इस बार सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाएंगी काजोल)

इसके कैप्शन में लिखा है, "पापा की सबसे बड़ी फैन।" इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खबर लिखे जाने तक इसे 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। (ये भी पढ़ें: एक जैसी टी-शर्ट में नज़र आए अथिया शेट्टी और केएल राहुल, क्या ये कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट?)

'माही' को मिस कर रही हैं साक्षी और जीवा

कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार आईपीएल-2020 टूर्नामेंट भारत की जगह यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जिसके लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम 'चेन्नई सुपर किंग्स' के साथ पहले ही यूएई पहुंच चुके हैं। माही 14 अगस्त  2020 से ही अपने परिवार से दूर हैं क्योंकि वो पहले चेन्नई गए थे और उसके बाद उन्होंने यूएई के लिए उड़ान भरी थी। कोविड-19 की वजह से इस बार ये टूर्नामेंट बिना दर्शकों के ही खेला जाएगा। ऐसे में 'मुंबई इंडियंस' के अलावा बाकी 7 टीमों के कोई भी खिलाड़ी या अन्य लोग अपनी फैमिली को साथ लेकर नहीं गए हैं, जिसके चलते साक्षी और जीवा भी माही से दूर भारत में ही हैं और वो धोनी को काफी मिस कर रही हैं।

धोनी को आने लगती है बेटी की याद

द प्रिंट के साथ एक इंटरव्यू में धोनी ने जीवा की वजह से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में बात करते हुए कहा था, "ये एक बहुत ही अलग भावना है और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। ये एक भावना से अधिक है, और मुझे लगता है कि मैंने वास्तव में जीवन में बहुत सारी चीजों को याद नहीं किया है, लेकिन थोड़े दिनों के लिए जब मैं बाहर होता हूं, तो कुछ दिनों के बाद मैं वास्तव में जीवा को याद करना शुरू कर देता हूं। इस हद तक नहीं कि ये मेरे क्रिकेट और सभी को परेशान करने लगे, लेकिन मुझे लगता है कि शायद मुझे ये देखने के लिए फेसटाइम करना चाहिए कि वो वास्तव में क्या कर रही है।" (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के बर्थडे पर शेयर किया पुरानी यादों से जुड़ा ये खास वीडियो)

उन्होंने आगे कहा था, "ऐसा नहीं है कि हम बहुत बातचीत करते हैं। वो वास्तव में बहुत से लोगों को अपने आसपास होने के लिए नहीं देखती है। मैंने लगभग 12 सालों तक भारत के लिए खेला है, और उससे भी ज्यादा। मुझे लगता है कि ये पिता की फीलिंग हैं और ये ऐसी होती है।"

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-2020 के लिए यूएई में हैं और साक्षी व जीवा दोनों इंडिया में ही हैं। ऐसे में दोनों को माही की काफी याद आ रही है। तो आपको जीवा का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.